घर-घर जाकर एक सप्ताह में सत्यापन व अपलोडिंग कार्य को करें पूर्ण-डीएम
देवरिया (सू0वि0) 17 जनवरी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा सदर विकास खण्ड में कोविड वैक्सीनेशन के डाटा अपलोड होने से छूटे हुए लोगो का ब्यौरा इक्कठा करने एवं पोर्टल पर अपलोड किए जाने के लिए गठित ग्राम पंचायत स्तरीय टीम को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उन्हे पोर्टल पर अपलोड किए जाने की बारीकियों से अवगत कराया गया तथा उन्हे निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची अनुसार घर-घर जाकर सत्यापन करें और जिन्हे वैक्सीन लग चुका है एवं विवरण अपलोड नही हो सका है, उनके विवरण एकत्रित कर पोर्टल पर अपलोड करायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य है, इसे समयबद्ध ढंग से करते हुए एक सप्ताह के अन्दर मतदाता सूची अनुसार सभी घरों तक जाकर सत्यापन कार्य को प्रत्येक दशा में पूर्ण करें। उन्होने यह भी कहा कि सत्यापन के दौरान मोबाइल पर डाटा अपलोड किए जाने की बारीकियों को पूरी तरह से सीख लें।
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कर्मियों को अपलोड की तरीकों को विधिवत बताते हुए स्टेप वाइज प्रक्रियाओं से प्रशिक्षित किया। इस दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह, विकास खण्ड कर्मी, प्रतिभागी रोजगार सेवक, शिक्षामित्र आदि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें