बुधवार, 5 जनवरी 2022
Home »
» वरिष्ठ समाजसेवी चिकित्सक राजेंद्र दुबे का निधन से क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
वरिष्ठ समाजसेवी चिकित्सक राजेंद्र दुबे का निधन से क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
जौनपुर । बदलापुर वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ राजेंद्र दुबे का आकस्मिक निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई उनके निधन का समाचार प्राप्त होते ही बदलापुर के मुख्यालय के अधिकतम प्रतिष्ठान बन रहे हर तरफ से और मातम का साया रहा श्री दुबे के निधन पर जौनपुर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष आशीष पांडे की अध्यक्षता में स्थानीय लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिस में उपस्थित पत्रकारों ने श्री दूबे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सारा जीवन चिकित्सक के रूप में समाज की सेवा करने में बिता दिया उन्होंने हर गरीब असहाय का इलाज करना मानव जैसे उनकी सोच रही हो उनके निधन से क्षेत्र के ही अपूर्ण क्षति हुई है जिसकी कभी भी भरपाई नहीं की जा सकती उन्होंने जो समाज में अपनी अमिट छाप छोड़ा है वह सदैव याद रहेगा शोक सभा में प्रमुख रूप से सुनील मिश्रा बी पुष्कर सुनील चतुर्वेदी महेंद्र दुबे अनिल शर्मा केदारनाथ सिंह सहित तमाम पत्रकार समाजसेवी अधिवक्ता व विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें