Good Daily News...


गुरुवार, 6 जनवरी 2022

स्वरोजगार संगम मेले का शुभारम्भ किया गया

  देवरिया (सू0वि0) 06 जनवरी। आज मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वरोजगार परक योजनाओं के अन्तर्गत आनलाईन ऋण वितरण , जिसके अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (वित्त पोषण) योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद टुलकिट योजनान्तर्गत लाभार्थियों को ऋण वितरण (चेक) / टुलकिट प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा लाभार्थियों से वार्ता की गयी एवं उद्यमियों को स्वंय का रोजगार लगाकर आत्मनिर्भर होने के लिये प्रोत्साहित किया गया। 
       जनपद  में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अन्तर्गत  पवन कुमार को रू0 10.00 लाख टेन्ट हाउस हेतु पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाईन तथा  फौजदार को रू0 10.00 लाख साउण्ड एण्ड लाईट डेकोरेशन हेतु सेन्ट्रल बैंक लार तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अन्तर्गत मनोज कुमार को रू0 10.00 लाख इलेक्ट्रीक रिपेयरिंग हेतु कैनरा बैंक भाटपाररानी व श्रीराम उपाध्याय को रू० 25.00 लाख आटा तथा बेसन निर्माण हेतु बड़ौदा यु०पी० बैंक कलेक्टेट एंव एक जनपद एक उत्पाद योजना अन्तर्गत  राजेश तिवारी को रू0 15.00 लाख रेडीमेड गारमेन्ट हेतु सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया अन्सारी रोड द्वारा ऋण वितरण किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत नवमी गुप्ता को हलवाई एवं एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट योजनान्तर्गत हेतु अंजली श्रीवास्तव टुलकिट (सिलाई मशीन) प्रदान किया गया। 
       जनपद में आन लाईन ऋण वितरण स्वरोजगार संगत मेले का आयोजन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में एन0आई0सी0 देवरिया में आयोजित किया गया जिसमें पुलिस अधिक्षक श्रीपति मिश्र, अपर जिलाधिकारी  प्रशासन कुँवर पंकज, अग्रणी जिला प्रबन्धक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ से राकेश, वरिष्ठ प्रबन्धक, उपायुक्त उद्योग  अनुराग यादव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी  जितेन्द्र कुमार गौतम तथा आई0आई0 मण्डलीय अध्यक्ष जे०पी० जायसवाल एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित हुये।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789