_कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण_
लाभार्थियों को योजना का स्वीकृति पत्र भी किया गया वितरित
*देवरिया (सू0वि0) 03 जनवरी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों / उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का भरण-पोषण भत्ता का पहली किस्त दिये जाने का शुभारम्भ किया गया, जिसका लाइव प्रसारण टाउनहाल आडिटोरियम में किया गया। जनपद स्तरीय आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक डा सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सिरकत किया एवं पंजीकृत श्रमिकों को इस योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि सहित जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा किया गया।
सदर विधायक द्वारा अपने उद्बोधन में बोर्ड द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को व्यापक रूप से बताया गया एवं अधिक से अधिक श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड बनवाने एवं उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीयन कराने हेतु कहा गया
श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में 10,32,367 असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन हुआ है तथा पंजीकृत/नवीनीकृत श्रमिकों में रु०- 1000 /- मात्र की पहली किस्त का हितलाभ सीधे उनके बैंक खातें में डी०बी०टी० के माध्यम से इस योजनान्तर्गत दिया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एम०एल०सी० प्रतिनिधि राजू मणि, मुन्ना राय एवं श्रम विभाग के कर्मियों सहित पंजीकृत श्रमिक आदि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें