सभी तहसीलो के क्षेत्रो में जलाये गये अलाव
देवरिया (सू0वि0) 03 जनवरी। अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०) नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि आज तहसील भाटपाररानी में 210, सलेमपुर में 100, रुद्रपुर में 160 तथा बरहज में 15 कम्बल का वितरण किया गया। उन्होने बताया है कि भाटपाररानी में वितरण हेतु 1000 कम्बल आवंटित हुआ, जिसमें कुल 400 वितरण कर दिया गया है। इसी प्रकार सदर हेतु 1500 आवंटित कम्बलो में 1500 का वितरण किया जा चुका है। सलमेपुर में वितरण हेतु 1000 कम्बल आवंटित किया गया है, जिसमें 100 का वितरण पूर्ण हो चुका है। रुद्रपुर में वितरण हेतु 1000 कम्बल आवंटित किया गया है, जिसमें 720 का वितरण पूर्ण हो चुका है। बरहज में वितरण हेतु 1000 कम्बल आवंटित किया गया है, जिसमें 962 कम्बल का वितरण पूर्ण हो चुका है।
एडीएम ने बताया है कि आज भाटपाररानी में 15, सदर में 36, सलेमपुर में 21, रुद्रपुर में 20 तथा बरहज में 15 स्थानो पर अलाव जलाया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें