Good Daily News...


बुधवार, 5 जनवरी 2022

सीडीओ ने एनआरएलएम के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश



 कम प्रगति वाले एक सप्ताह के अन्दर लाये सुधार, अन्यथा होगी कार्यवाही-सीडीओ

 देवरिया (सू0वि0) 05 जनवरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विकास भवन गांधी सभागार में समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सभी जुडे अधिकारियों व कर्मचारियों को यह निर्देश दिया है कि इसके तहत सभी योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी।
       मुख्य विकास अधिकारी ने महिला स्वयं सहायता समूह गठन के विकास खण्डवार समीक्षा में कम प्रगति वाले एडीओ, आईएसबी एवं बीएमएम को कडी चेतावनी देते हुए कहा कि जिन विकास खण्डों में इस योजना के लक्षित कार्य बिन्दुओं में 05 प्रतिशत से कम प्रगति है वे एक सप्ताह के अन्दर सुधार लायें, अन्यथा ऐसे संबंधित कर्मियों को चिन्हित करते हुए कडी कार्यवाही की जायेगी। एमआइएस के गैप को प्राथमिकता से पूर्ति किए जाने के निर्देश उन्होने दिए। उन्होने बैंक सखी, विद्युत सखी, बैंक लिंकेज समूहों के प्रगति, इन्श्यूरेन्स डाइव टारगेट आदि की गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
      इस बैठक में डीसी एनआरएलएम विजय शंकर राय, एडीओ आईएसबी, बीएमएम एवं अन्य जुडे विभागो के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789