Good Daily News...


गुरुवार, 6 जनवरी 2022

साइबर अपराध के प्रति साइबर सेल एवं थाना पुलिस टीमों द्वारा जनता को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक कर पम्पलेट वितरण किये गये

     रिपोर्ट-रामविलास गौतम

     शाहजहांपुर । साइबर अपराध के प्रति साइबर सेल एवं थाना पुलिस टीमों द्वारा जनता को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक कर पम्पलेट वितरण किये गये।

श्री मुकुल गोयल,  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार साइबर अपराध के प्रति आमजनमानस को जागरुक करना प्राथमिकताओं में एक है, जिसके अन्तर्गत श्री एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन व श्री संजीव कुमार वाजपेई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में साइबर सेल टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा आमजनता को साइबर अपराध के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है ।
*जिसके क्रम में आज दिनाँक 05.01.2022 को “साइबर क्राइम जागरुकता दिवस” जो प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को मनाया जाना है, जिसके अन्तर्गत साइबर क्राइम से सम्बन्धित होने वाले अपराध के प्रति आम जनता को बचाब हेतु जागरुक किया जाना है।*
*इसी क्रम में आज दिनाँक 05.01.2022 दिन बुधवार को साइबर सेल सहित थानों पर नियुक्त प्रशिक्षण प्राप्त अधि0/कर्म0गण द्वारा थाना क्षेत्रों में बैंको, डिग्री कॉलेजो व स्कूलो तथा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर सभी को साइबर से सम्बन्धित होने वाले क्राइम परविस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड/डेविड कार्ड/क्रेडिट कार्ड, ओलेक्स फ्राड, वालेट/ यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के संबंध साइबर अपराध एवं सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, ATM कार्ड बदलकर होने वाले फ्रॉड , डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, बायोमैट्रिक फ्रॉड, यूपीआई सम्बन्धी फ्रॉड, फोन काल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, पालिसी ,चिट फण्ड,लाटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड , आनलाइन एप्पके माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से सम्बन्धित फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक कर तथा साइबर जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किये गये
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789