Good Daily News...


बुधवार, 5 जनवरी 2022

सीएम ने पेंशनपरक योजनाओं के लाभार्थियों में की आनलाइन धनराशि का हस्तांतरण जनपद के तीन लाभार्थियों से की वर्चुअल संवाद



 देवरिया (सू0वि0) 05 जनवरी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आज विभिन्न पेंशनपरक योजनाओं के प्रदेश के 98.284 लाख लाभार्थियों के खाते में 2955.36 करोड पेंशन की धनराशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आनलाईन हस्तांतरण की गयी तथा बिजनौर, वाराणसी, चित्रकूट एवं देवरिया के लाभार्थियों से संवाद भी किया गया।
        एनआईसी स्थित वीडियो कान्फ्रेसिंग हाल में सदर विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह एवं जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के मुख्य रुप से उपस्थिति में वृद्वावस्था, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजना के 06 लाभार्थी बुलाये गये थे, जिनमें से वृद्वावस्था पेंशन लाभार्थी लक्ष्मी प्रसाद, निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी प्रेमशीला तिवारी एवं दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी गिरीश गिरी से मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संवाद किया।  
         जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों की उपस्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री सबसे पहले लक्ष्मी प्रसाद वृद्वावस्था पेंशन धारक से पेंशन की धनराशि, राशन मिलने एवं उसकी गुणवत्ता, परिवार में सदस्यों की संख्या आदि के बारे में पूछा। लाभार्थी श्री प्रसाद द्वारा बताया गया कि राशन गुणवत्तापूर्ण मिलता है। पेंशन की धनराशि अब 1000 रुपया हो गयी है। निराश्रित महिला पेंशन की लाभार्थी प्रेमशीला तिवारी से भी उन्होने इसी तरह का संवाद किया, उनके द्वारा भी राशन आदि मिलने क जानकारी दी गयी। दिव्यांग पेंशन धारक गिरीश गिरी द्वारा मुख्यमंत्री को अपने संवाद में बताया गया कि बहुत सी सुविधायें व लाभ मिल रही है। मुझे ट्राइ साइकिल भी मिला है, जिसे चलता हूॅ।
         पेंशनपरक योजनाओं यथा- वृद्वावस्था पेंशन, निाश्रित महिला पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन जो पूर्व में 500 रुपये प्रतिमाह थी, उसे अब बढा कर मुख्यमंत्री जी द्वारा 1000 रुपये कर दिया गया है, जिसकी तीन माह पेंशन धनराशि लाभार्थियों के खाते में आज हस्तांतरित की गयी। इस वृद्धि पर लाभार्थियों द्वारा खुशी जतायी गयी एवं सरकार के इस पहल की सराहना की गयी।
         इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर व अन्य लाभार्थी गण उपस्थित रहे।  

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789