देवरिया (सू0वि0) 01 जनवरी।आज अपर जिलाधिकारी (वि० /रा०) नागेन्द्र कुमार सिंह ने धान खरीद के प्रगति की समीक्षा सभी क्रय एजेंसियों के प्रबन्धको एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता के साथ की । समीक्षा के दौरान यह देखा गया कि जनपद के कुल 139 क्रय केन्द्रों पर 73331.13 मि०टन की खरीद 11048 किसानों से की गयी है। किसानों का समय से उनके खाते में भुगतान करने सी०एम०आर० पर विशेष ध्यान देकर इसे पूरा कराये जाने के निर्देश के साथ ही सभी क्रय एजेंसियों को यह भी निर्देश दिया गया कि मानक के अनुरूप धान मिलने पर किसानों की खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही एवं बहानेबाजी नहीं अपनायेंगे। सभी कय एजेंसियों के प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि क्रय नीति का पालन करते हुए खरीद कराना सुनिश्चित करें।
शनिवार, 1 जनवरी 2022
Home »
» धान खरीद सीजन में अभी तक हुई 11048 किसानों से 73331.13 मि०टन धान की खरीद एडीएम (वित्त/राजस्व) ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें