Good Daily News...


शनिवार, 1 जनवरी 2022

जनपदीय तथा मंडलीय स्काउट-गाइड रैली की तिथि निर्धारित


देवरिया (सू0वि0) 01 जनवरी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने जनपद के समस्त शासकीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या को अवगत कराया है कि जनपदीय स्काउट-गाइड रैली 06, 07 एवं 08 जनवरी 2022 की अवधि में राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में आयोजित है। समस्त विद्यालयों से एक दल / कंपनी में अधिकतम 16 स्काउट 16 गाइड ही प्रतिभाग करेंगी।
       कोविड प्रोटोकाल के तहत सभी को मास्क लगाना और 2 गज की दूरी का पालन करना होगा। रैली से सम्बंधित आवश्यक निर्देश एवम प्रतियोगिता के विषय पूर्व के वर्षों के अनुसार ही होगा। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया  है कि मंडलीय स्काउट-गाइड रैली  11,12 एवं 13 जनवरी की अवधि में एन०जी०इंटर कालेज, गोरखपुर में आयोजित है, जिसमे जनपदीय रैली में चयनित टीमें जनपदीय खर्च पर प्रतिभाग करेंगी। जनपदीय रैली का पंजीकरण शुल्क रु० 25 प्रति स्काउट गाइड देय होगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम की अध्यक्षता में बरहज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

   देवरिया, 23 मार्च। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील बरहज सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया ग...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789