Good Daily News...


मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

जनता को धार्मिक आडम्बर से ज्यादा रोजी रोटी की चिंता है : अखिलेश यादव

     रिपोर्ट-सोनू उपध्याय

 जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज जफराबाद विधानसभा के धर्मापुर में  एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग रोटी, कपडा , मकान की चिंता कर रहे है. बेरोज़गार चिंतित है. उन्हें धार्मिक आडम्बर से ज्यादा फ़िक्र अनाज, तेल , सब्ज़ियों की महंगाई की है ,स्वस्थ्य केंद्र की फ़िक्र है. लोगों को सपा से ही उम्मीद है। वो अपने समाज , राज्य को विकसित देखना चाहते है। 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यूपी में बदलाव होने जा रहा है ,भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई,   महंगाई से आमदनी और कम हुई,  किसानों को खाद नहीं मिल रहा है किसान की किसानी भाजपा ने बर्बाद की।   सरकार ने किसानों का अपमान किया है कमाई नहीं बची तो बचत कैसे होगी। डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है यूपी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है ,पुलिस हिरासत में लोगों की मौत हो रही।   BJP के सांसद,विधायक गांव में घुस नहीं पा रहे.  हम सभी को साथ लेकर सरकार बनाएंगे लाल रंग भाजपा वाले समझते नहीं हैं भावनाओं का रंग लाल होता है।  अखिलेश यादव मंच पर ओम प्रकाश राजभर,राम अचल राजभर,   संजय चौहान,कृष्णा पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय  रहे मौजूद। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

       *05 जुलाई 2026 , रविवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789