Good Daily News...


मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

20 संदिग्ध प्राथमिक शिक्षकों को एसटीएफ ने किया चिन्हितकर शुरू की जाँच



जौनपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों के 20 संदिग्ध शिक्षकों को एसटीएफ ने चिन्हित किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इन शिक्षकों के सभी शैक्षिक व प्रशिक्षण संबंधित अभिलेख मांगा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाक्टर गोरखनाथ पटेल ने संबंधित ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र भेजकर अविलंब अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रति कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उनका पत्र आते ही पिछले दरवाजे से नौकरी पाने वालों में खलबली मच गई है। 
 जनपद के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में अरसे से फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा है। फर्जी शैक्षिक व प्रशिक्षण का अभिलेख लगाकर शिक्षक बनने वालों की लंबी फेहरिस्त है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ समय-समय पर जांच की जाती है। पकड़े जाने पर ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है। इसी क्रम में एसटीएफ ने 20 संदिग्ध शिक्षकों को चिन्हित करके अभिलेख मांगा है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दो दिसंबर को पत्र भेजकर अविलंब अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रति कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है। निर्देश दिया है कि यदि कोई शिक्षक अभिलेख देने में हीलाहवाली करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर मुझे प्रेषित करें, अन्यथा वह खुद जिम्मेदार होंगे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जुलाई का राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक, तीन महीने की चीनी भी मिलेगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने जुलाई 2026 के राशन वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789