Good Daily News...


शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

डीएम ने की निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी कार्यो के निष्पादन हेतु विधान सभावार वीडियो निगरानी टीम गठित



 गठित टीम संवेदनशील घटनाओं और सार्वजनिक रैलियों, व्यय से संबंधित सभी घटनाओं की करेगी वीडियोग्राफी

 देवरिया (सू0वि0) 10 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी कार्यो के निष्पादन हेतु विधान सभावार वीडियो निगरानी टीम गठित की है। विधान सभा क्षेत्र रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर एवं बरहज हेतु टीम का गठन किया गया है।
         जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि वीडियो निगरानी टीम द्वारा निर्धारित निर्वाचन क्षेत्र में संवेदनशील घटनाओं और सार्वजनिक रैलियों, व्यय से संबंधित सभी घटनाओं की  वीडियोग्राफी की जाएगी। टीम को शूटिंग से प्रारंभ में घटना का नाम और प्रकार, तारीख स्थान और घटना का संचालन करने वाली पार्टी और अभ्यर्थी का नाम स्वर प्रणाली(वॉयस मोड) में रिकॉर्ड करना होगा। टीम, वाहनों/घटनाओं/पोस्टरों/कट-आउट का इस तरह से वीडियो लेगी कि प्रत्येक वाहन और उसका मेक और रजिस्ट्रेशन संख्या, फर्नीचर, वस्तुएं रोस्ट्रम का आकार, बैनर, कट-आउट इत्यादि के साक्ष्य स्पष्ट दिखाई दें और उस पर हुए व्यय की गणना की जा सके। यदि वाहन रैली स्थल के बाहर पार्क किए गए हैं तो जहां तक संभव हो, ड्राइवर और पैसेंजर का बयान भी रिकॉर्ड किया जाए। टीम, भाषण तथा अन्य घटनाओं की भी रिकॉर्डिंग करेगी, जिससे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट हो सके। वीडियो निगरानी टीम रिकॉर्डिंग के समय एक संकेत पत्र तैयार करेगी। यह संकेत पत्र (क्यू शीट) रिकॉर्ड की गई सीडी के साथ वीडियो अवलोकन टीम को दी जाएगी। निगरानी टीम सहायक व्यय प्रेक्षक के पर्यवेक्षण में कार्य निष्पादित करेगी तथा निर्वाचन की घोषणा की तिथि से कार्य करेगी।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789