देवरिया (सू0वि0) 10 दिसंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रवि नाथ के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में कल 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन जनपद न्यायालय देवरिया के परिसर में किया जायेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत की सम्पूर्ण तैयारियॉ पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में मामलों/वादों को निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यापक स्तर पर मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारक वाद, बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम, अन्य लघु अपराधिक मामलों तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना हैं।उन्होंने कहा कि इस दौरान समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारीगण एवं अधिक संख्या वादकारीगण उपस्थित रहेंगे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें