गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन तांडा के निर्देशन मे जनपद मे घटित लूट, चोरी व इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी कोतवाली, गोरखपुर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोरखपुर पुलिस टीम को लगाया गया था। दिनांक 09.12.2021 को श्रीमती माहेजबी पत्नी शमीम अहमद नि0 मो0 खूनीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर द्वारा सड़क बनाने की बात को लेकर विपक्षीगण परवेज खान आदि द्वारा लाइसेंसी बन्दुक से गोली मारकर वादिनी के पति शमीम अहमद को गोली मारकर घायल कर देने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 277/2021 धारा 147,148,149,323,504,506,307,34 भादवि पंजीकृत कराया गया था। घटना मे शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रयुक्त लाइसेंसी शस्त्र की बरामदगी हेतु व0उ0नि0 श्री रतन कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली मय हमराह पुलिस बल को लगाया गया था जो जरिये मुखबिर खास सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1. परवेज पुत्र स्व0 मकबूल हुसैन खा, 2. अहमर खान उर्फ अमरूल पुत्र परवेज, 3. बिलाल उर्फ अफजल पुत्र परवेज नि0गण मो0 खूनीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से घटना मे प्रयुक्त लाइसेंसी एसबीबीएल गन 12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस, लाइसेंस, व 02 इदद एअर गन तथा एक अदद वैगनआर कार यूपी 14 बी-बीयू 4983 बरामद किया गया । अभियुक्त गण उपरोक्त असलहा सहित वाहन उपरोक्त से बाहर भागने की फिराक मे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1- परवेज पुत्र स्व0 मकबूल हुसैन खा, नि0 मो0 खूनीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर ।
2- अहमर खान उर्फ अमरूल पुत्र परवेज नि0 मो0 खूनीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर ।
3- बिलाल उर्फ अफजल पुत्र परवेज नि0 मो0 खूनीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-
दिनांक 10.12.2021 समय 09.45 बजे स्थान खूनीपुर चौराहा।
बरामदगी का विवरण-
1- एक अदद लाइसेंसी शस्त्र एस0बी0बी0एल0 गन 12 बोर नं0 COUSINS 2121/12 बोर , 02 अदद जिंदा कारतूस12 बोर।
2- एक अदद शस्त्र लाइसेंस नं0 33590A7AA8319/4277/ कोतवाली यूनिक नं0 12 UIN 33590023010142015 लाइसेंस, धारक परवेज पुत्र स्व0 मकबूल हुसैन खा, नि0 मो0 खूनीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर।
3- 02 अदद एअर गन।
4- एक अदद वैगनआर कार कार UP14 BU 4983
अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 277/21 धारा 147,148,149,323,504, 506,307,34 भादवि थाना कोतवाली गोरखपुर बनाम परवेज पुत्र स्व0 मकबूल हुसैन नि0मो0 खूनीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 278/21 धारा 30 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली गोरखपुर बनाम परवेज उपरोक्त ।
3. मु0अ0सं0 277/21 धारा 147,148,149,323,504, 506,307,34 भादवि थाना कोतवाली गोरखपुर बनाम अहमर खान उर्फ अमरूल पुत्र परवेज नि0 उपरोक्त ।
4. मु0अ0सं0 निल/21 धारा 207 एमवी एक्ट थाना कोतवाली गोरखपुर बनाम अहमर खान उर्फ अमरूल पुत्र परवेज नि0 उपरोक्त ।
5. मु0अ0सं0 277/21 धारा 147,148,149,323,504, 506,307,34 भादवि थाना कोतवाली गोरखपुर बनाम बिलाल उर्फ अफजल पुत्र परवेज नि0 उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर कोतवाली गोरखपुर।
2- व0उ0नि0 रतन कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली गोरखपुर।
3- उ0नि0 आशीष कुमार यादव थाना कोतवाली गोरखपुर।
4- कां0 विक्रम कुमार थाना कोतवाली गोरखपुर।
5- कां0 रोहित कुमार थाना कोतवाली गोरखपुर।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें