देवरिया (सू0वि0) 22 दिसम्बर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विडियो कान्फेन्स के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने आवासों के अवशेष किश्तों के भुगतान एवं पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत द्वितीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 58 आवास अवशेष है, जिसमे बैतालपुर 02, बनकटा 05, बरहज 03, भागलपुर 06, भलुअनी 03, भटनी 04, भाटपाररानी 01, गौरीबाजार 10, लार 05, पथरदेवा 08, रूद्रपुर 03, सलेमपुर 07 एवं तरकुलवा 01 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। तृतीय किस्त एवं पूर्णता के भुगतान के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि जिन परिवारों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है, उनको तृतीय किस्त जल्द ही जारी करें पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 29 दिसम्बर तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति 80 प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें मनरेगा भुगतान के सम्बन्ध में मानीटरिंग किये जाने के हेतु निर्देश दिये गये है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 125 आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 12, बनकटा 15, बरहज 03, भागलपुर 14, भलुअनी 04, भटनी 04, भाटपाररानी 04, सदर 06, देसही देवरिया 05, गौरीबाजार 11, लार 17, पथरदेवा 02, रामपुर कारखाना 12, रूद्रपुर 10, सलेमपुर 04 एवं तरकुलवा 02 आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 29 दिसम्बर तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति 99 प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त भुगतान हेतु 02 आवास लम्बित है एवं वर्ष 2021-22 में तृतीय किस्त भुगतान हेतु 03 आवास एवं पूर्णता हेतु 01 आवास लम्बित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने हेतु निर्देश दिये गये।
पशुपालन विभाग एवं आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा में विकास खण्ड स्तरीय राजकीय पशु चिकित्सालयों में क्षेत्र पंचायत की धनराशि से आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने हेतु निर्देश दिये। आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत सीएचसी एवं पीएचसी में कायाकल्प के अन्तर्गत जो कार्य अवशेष बचे है उन्हें 29 दिसम्बर तक पूर्ण करने हेतु सभी विकासखण्डों को निर्देश दिये गये। सभी विकासखण्डों को तत्काल कार्यपूर्ण कराने एवं अघतन प्रगति रिपॉट को अपडेट कराने हेतु निर्देश दिये गये।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें