देवरिया (सू0वि0) 18 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन सलेमपुर में आयोजित तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस उपरान्त दो वैक्सीनेशन केन्द्र, एक पंचायत भवन निर्माण कार्य, दो बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्राम पंचायत लोहरौली में पोषण वाटिका का भी फीता काट कर लोकार्पण किया।
जिलाधिकारी श्री निरंजन ग्राम पंचायत रामपुर बछउर में निर्माणाधीन पंचायत भवन का जायजा लिया, जिस पर सटरिंग का कार्य चल रहा था। उन्होने इस भवन को यथाशीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। बताया गया कि इस परिसर में जल-जमाव हो जाता है, इसके निराकरण के लिए उन्होने मनरेगा से मिट्टी डलवाये जाने का भी निर्देश दिया। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि पंचायत भवनो में संबंधित स्टाप की बैठने व मिटिंग आयोजित करने के समुचित व्यवस्था व संसाधन उपलब्ध होना चाहिए। इस भवन के बगल में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय का भी जायजा लिया। कायाकल्प योजना से कराये गये कार्यो को देखा। साथ ही पठन पाठन की पूरी जानकारी प्रधानाध्यापिका मन्जूलता श्रीवास्तव से की। इस विद्यालय में दो शिक्षामित्र सहित कुल 09 अध्यापक तैनात है।
इस के उपरान्त जिलाधिकारी ग्राम पंचायत लोहरौली में पहुॅच कर प्राथमिक विद्यालय में स्थापित पोषण वाटिका का शुभारम्भ करने के उपरान्त अध्यापक निरंकार यादव से पठन पाठन की पूरी जानकारी किए। उन्होने कहा कि सभी बच्चे ‘ए’ श्रेणी में आये इसके लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने के साथ ही पठन पाठन का बेहतर माहौल विकसित किए जाने पर ध्यान दिया जाये। मध्यान्ह भोजन आदि की भी जानकारी किए।
जिलाधिकारी इस ग्राम पंचायत में पंचायत भवन में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का भी जायजा लिया। पंचायत भवन की स्थिति सही नही पाये जाने पर उन्होने इसका मरम्मत कराये जाने का भी निर्देश दिया। टीकाकरण कार्य से बचे सभी लोगो को डोज लगाये जाने हेतु तैनात कर्मियों को निर्देश दिया एवं इस ग्राम पंचायत के संबंधित ग्राम प्रधान से भी इस कार्य में सहयोग करने तथा आज सायं तक सभी शेष का टीकाकरण किए जाने का निर्देश दिया। इसके उपरान्त वे ग्राम पंचायत तिलौली में भी वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया। यहां भी संबंधित स्टाप को सभी छूटे हुए लोगो का टीकाकरण किए जाने को कहा। उन्होने रामपुर बछउर एवं लोहरौली में सामुदायिक शौचालय को भी देखा। उपस्थित स्वयं सेवी संस्था की महिला से इसके रख-रखाव भुगतान आदि की जानकारी कर आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के इस दौरान ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी कपिल मुनि सिंह, डीपीआरओ अविनाश कुमार, ग्राम प्रधान गण पंचायत सेक्रेटरी, संबंधित विभागो के अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें