Good Daily News...


मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं, धान क्रय शीर्ष प्राथमिकता: डीएम



जिलाधिकारी ने धान क्रय में लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर का दिया निर्देश

डीएम ने कहा धान क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष हो खरीद, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता

जिला प्रशासन और किसानों के मध्य हुई वार्ता

देवरिया (सू0वि0) 28 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा है कि धान क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष खरीद की जाएगी। किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। धान खरीद प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने धान क्रय में लापरवाही बरतने वाले राउतपार धान क्रय केंद्र के प्रभारी शिवकुमार सिंह, एफपीओ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि धान क्रय में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख़्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
        जिलाधिकारी ने बताया कि आज किसानों से उनकी मांगों के सम्बंध में वार्ता हुई। किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर आ रही समस्याओं को उठाया। किसानों ने सरकारी धान क्रय केंद्रों पर ही खरीद करने तथा राइस मिल एवं अन्य व्यापारियों से किसानों के हितों की सुरक्षा की मांग की, जिसपर उन्होंने सहमति व्यक्त की। 
      श्री निरंजन ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक मात्रा में खरीद की जाएगी। प्रशासन कि कोशिश है कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसी भी किसान को वापस न लौटाया जाए। छोटे किसानों को धान खरीद में प्राथमिकता मिले तथा धान खरीद का भुगतान समय से करा दिया जाए।
       जिलाधिकारी ने किसानों की अन्य मांगों पर भी गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। गन्ना बकाया भुगतान कराने हेतु चीनी मिल को निर्देशित किया जाएगा।


बॉक्स संख्या 1

रुद्रपुर, बरहज और भाटपार रानी के एसडीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण
         जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर आज रुद्रपुर, बरहज और भाटपाररानी के एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम रुद्रपुर संजीव उपाध्याय ने धान क्रय केंद्र छपौली, साधन सहकारी लिमिटेड लक्ष्मीपुर और सहकारी समिति लिमिटेड रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों को किसानों से धान को अधिक से अधिक मात्रा में खरीदने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र पर किसान-मित्र वातावरण का निर्माण किया जाए, जिससे यहां आने वाले किसानों को कोई समस्या न हो
      एसडीएम बरहज ध्रुव कुमार शुक्ला ने धान क्रय केंद्र कसली सुकरौली, धान क्रय केंद्र बरौली, धान क्रय केंद्र सोनाड़ी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि धान क्रय केंद्र बरौली में इस सीजन में पचासी किसानों से कुल 5462 क्विंटल धान की खरीद हुई है जिसमें से 44 किसानों का भुगतान कर दिया गया है।
       एसडीएम भाटपार रानी आरपी वर्मा ने भी धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वे धान क्रय केंद्र कोढरा, सहकारी समिति सोहनपुर और धान क्रय केंद्र भाटपाररानी में संचालित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को धान खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों से अधिक से अधिक संख्या में खरीद की जाए।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब तक का मुख्य समाचार

➡लखनऊ- अवैध धर्मांतरण केस में ATS ने दाखिल किया पत्र, मुख्य आरोपी छांगुर सहित 6 पर लगा आरोप, आरोपियों में नीतू, रशीद, सबरोज शामिल, शहाबुद्दी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789