देवरिया (सू0वि0) 08 दिसंबर। जनपद में मतदातन जागरूकता हेतु चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 8 दिसंबर को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौली राज में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्काउट गाइड संजय मिश्रा ने कहा कि चुनाव में मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान के माध्यम से ही लोकतंत्र को जीवंत बनाये रखते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जा सकती है।
आगामी चुनावों तक मतदाता प्रतिशत बढाने एवं एथिकल वोटिंग के दृष्टिगत नियमित रूप से प्रत्येक ब्लाक में स्काउट गाइड के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रैली में समस्त स्काउट गाइड, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित होकर आगामी चुनाव में अपने मतों के प्रयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड गुड़िया, साहिबा, पलक, प्रिया, रूबी, नैना, सोना,सोनम तथा गाइड कैप्टन दुर्गावती गुप्ता टीम प्रभारी दिनेश कुमार, एजाज अहमद, अनिल कुमार, अवधेश कुमार तिवारी, राकेश चंद्र,तैयब अली सहायक अध्यापक संध्या देवी, सीमा वर्मा, यादव, यासमीन जहां,ए आर पी बृजेश कुमार गौड़ विजय शंकर सिंह पदमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें