जनपद के 02 रिक्त ग्राम प्रधान एवं 206 सदस्य ग्राम पंचायत पदों पर होगा उप निर्वाचन
देवरिया (सू0वि0) 08 दिसंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी(पं)/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि जनपद में ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के उपनिर्वाचन-2021 कराये जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 अधिसूचना के क्रम में समय सारणी निर्गत की गयी है।
जिलाधिकारी श्री निरंजन ने निर्गत समय सारणी के विवरण में बताया है कि नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम तिथि 12 दिसम्बर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 13 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 14 दिसम्बर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक, प्रतीक आवंटन की तिथि 14 दिसम्बर अपरान्ह् 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान की तिथि 20 दिसम्बर प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक तथा मतगणना की तिथि 21 दिसम्बर प्रातः 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक निर्धारित है।
जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन कार्य निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पादित कराये जाने हेतु सभी ब्लाकों के लिऐं एक-एक निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निवार्चन अधिकारी की तैनाती की है। इसके अतिरिक्त 04-04 आरक्षित निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए है। इन सभी नामित अधिकारियों को कार्यदायित्वों का पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ निर्वहन किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दी है।
जनपद में रिक्त प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर होने वाले निर्वाचन के विवरण अनुसार देसही देवरिया, भाटपाररानी, देवरिया सदर में 17-17 सदस्य ग्राम पंचायत, सलेमपुर में 13, भागलपुर में 20, बरहज में 05, बनकटा में 39, लार में 15, बैतालपुर में 03, गौरी बाजार में 22, भलुअनी में 18, रुद्रपुर में 06, रामपुर कारखाना में 09, भटनी में 02 एवं तरकुलवा विकास खण्ड में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद 03 सहित कुल 206 ग्राम सदस्यों के पदों पर उप निर्वाचन का कार्य सम्पन्न होगा तथा पथरदेवा विकास खण्ड अन्तर्गत 02 ग्राम प्रधान पदो का निर्वाचन होगा। इस प्रकार ग्राम प्रधान पद सहित कुल 208 रिक्त पदों पर उप निर्वाचन का कार्य सम्पादित किए जाने के समय सारणी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत कर दी गयी है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें