देवरिया (सू0वि0) 03 दिसम्बर। कौशल विकास मिशन की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित किए जाए, इससे युवाओं को जोडने के साथ ही उनमें कौशल को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाए, जिससे कि वे स्वालम्बन की दिशा में आगे बढ सके। इस महत्वाकांक्षी कार्य में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता कदापि न बरतें अन्यथा इसको गंभीरता से लेते हुए कडी कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन विकास भवन के गांधी सभागार में कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास, दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने प्रगतियों पर असन्तोष जताते हुए कहा कि इसमें और सुधार लाए जाने की जरुरत है। उन्होने प्रशिक्षण प्रदाता को प्रशिक्षण केन्द्रों को संचालित करने व सभी प्रशिक्षण बैच शुरु किए जाने एवं उसका भौतिक सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीसी एनआरएलएम विजय शंकर राय, कौशल विकास मिशन से जुडे अधिकारी आदि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें