Good Daily News...


शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर डीएम ने किया जारी

*

 देवरिया(सू0वि0) 31 दिसम्बर। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर  निर्धारित कर दिया गया है तथा जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित होने वाले इस दिवस के लिए अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है, जो अपनी अध्यक्षता में इस तहसील दिवस का आयोजन सुनिश्चित करायेगें व जन फरियादों की सुनवायी व समाधान करायेगें।
      
   जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कोविड-19 के प्रोटोकाल का भी पालन अनिवार्य होगा। उन्होने रोस्टर के विवरण में बताया है कि जनवरी माह के प्रथम शनिवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), देवरिया में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
          फरवरी माह के प्रथम शनिवार को भाटपाररानी में जिलाधिकारी, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी, सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को देवरिया में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), भाटपाररानी में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
        मार्च माह के प्रथम शनिवार को सलेमपुर में जिलाधिकारी, रुद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी, बरहज में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), देवरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), देवरिया में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
       अप्रैल माह के प्रथम शनिवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को भाटपाररानी में जिलाधिकारी, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी, सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन),रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
       मई माह के प्रथम शनिवार को देवरिया में जिलाधिकारी, सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), बरहज में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), भाटपाररानी में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को सलेमपुर में जिलाधिकारी, रुद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी, बरहज में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), देवरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
      जून माह के प्रथम शनिवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी, बरहज में मुख्य विकास अधिकारी, भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), देवरिया में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), सलेमपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी तथा तृतीय शनिवार को बरहज में जिलाधिकारी, भाटपाररानी में मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी(वि0रा0), रुद्रपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
         जिलाधिकारी ने बताया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण राजस्व परिषद एवं शासन स्तर के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर भी किया जायेगा। आयोजन का समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह् 2 बजे तक होगा।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789