Good Daily News...


शनिवार, 11 दिसंबर 2021

अपर उपजिलाधिकारी ने की चुनाव तैयारी की समीक्षा



देवरिया (सू0वि0) 11 दिसंबर। विकासखंड पथरदेवा में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अपर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा समस्त बीएलओ  एवं सुपरवाइजर की बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र पथरदेवा में लिया गया। 
      बैठक में अपर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि चेक लिस्ट का कार्य निर्धारित समय में  करें । इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बीएलओ फील्ड वेरीफिकेशन के बाद ही अपनी रिपोर्ट लिखेंगे। बीएलओ के रिपोर्ट लिखने के बाद सुपरवाइजर उसे अग्रसारित करते हुए निर्वाचन कार्यालय में जमा कराएंगे। स्वीप योजनाओ पर चर्चा करते हुए ब्लाक के स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही ने बताया कि उनकी पूर्व की भांति मतदाता शपथ, मतदाता जागरूकता अभियान, रंगोली कार्यक्रम इत्यादि होते रहेंगे तथा मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा कि वे अपने मत का सदुपयोग करें। इसके साथ ही साथ उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।।  
      इस बैठक में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शफीका अहमद, रामबालक सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के मंत्री असरफ अली, सुपरवाइजर प्रमोद कुमार गौतम, सुनील त्रिपाठी, मनोज कुमार राय, अरविंद शुक्ला, राकेश मणि, गोविंद पांडे सहित अन्य बीएलओ  उपस्थित रहे।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789