देवरिया (सू0वि0) 18 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश के क्रम में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त टीम प्रभारियों/समस्त प्रभारी उड़नदस्ता तथा स्थायी निगरानी टीम के साथ विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज द्वारा समस्त प्रभारी, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी, वीडियो अवलोकन, लेखा टीम, मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति, उड़नदस्ता, स्थायी निगरानी टीम तथा व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं काल सेन्टर से सम्बन्धित कार्याे में लगाये अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके जिम्मेदारियों/उत्तरदायित्यों के वारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मिनट टू मिनट प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में उड़नदस्ता टीम को करनी होगी। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर उड़नदस्ता टीम मौके पर पहंुचकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यय से जुडे सभी पहलूओं की जानकारी रखेगें और आयोग के निर्देशों का पालन करेगें।
इस अवसर पर एस0डीएम0 न्यायिक रुद्रपुर/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मन्जूर अहमद अंसारी, निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शंकर मिश्र सहित समस्त प्रभारी/उड़नदस्ता टीम के प्रभारी आदि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें