गोरखपुर। सन रोज संस्थान द्वारा 19 दिसंबर को अपरान्ह 2 बजे से पर्यावरण संरक्षण हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आर्य नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित होगा। चित्रकला का विषय जूनियर वर्ग में पर्यावरण संरक्षण संबंधित कोई चित्र तथा सीनियर वर्ग में जल संरक्षण हेतु नदी, तालाब, पोखरा का बचाव संबंधित चित्रण करना है। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा 8 तक तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से ऊपर प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। चित्रकला में प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण फार्म तरंग चौक रोड, बबीना होटल के सामने आर्ट सेंटर पर या संबंधित स्थलों से प्राप्त किया जा सकता है। संबंधित स्थल एवं अन्य जानकारी 7309255533, 9335491210 पर किया जा सकता है।
उक्त जानकारी संस्था के सचिव उमेश चंद ने दी।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें