देवरिया (सू0वि0) 13 दिसम्बर। उ०प्र० कौशल विकास मिशन व आई०टी०आई० की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन जागरुकता हेतु एल0ई०डी० वैन व नुक्कड, नाटक टीम को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जनपद में विभिन्न स्थानों पर जाकर कौशल विकास मिशन व आई0टी0आई0 की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी व जन जागरुकता फैलायेगी।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 देवरिया शोभनाथ, जिला प्रबन्धक कौशल विकास मिशन जय प्रकाश मौर्य व हेमन्त तिवारी, एम०जी०एन०एफ० दर्पण चीव व स्टाफ उपस्थित रहें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें