देवरिया (सू0वि0) 05 अक्टूबर। उप कृषि निदेशक डा आशुतोष मिश्र ने बताया है कि आज सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेशन एण्ड टेक्नोलॉजी (आत्मा) योजनान्तर्गत कृषक वैज्ञानिक संवाद एवं डी०एफ०ए०सी० की बैठक का आयोजन कृषि भवन सभागार, देवरिया में किया गया।
बैठक के प्रारम्भ में सर्वप्रथम डा० आशुतोष कुमार मिश्र, उप कृषि निदेशक, देवरिया ने समस्त अधिकारी गण एवं डी०एफ०ए०सी० समिति के सदस्य व कृषकों का स्वागत किया गया। बैठक के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि इसके अन्तर्गत कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों गन्ना, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन कृषि आदि विभागों में कार्य कराया जाना है। उप कृषि निदेशक ने कृषि विभाग की समस्त योजनाओं के बारे में उपस्थित कृषक गणों को जानकारी दी। साथ ही रखी सीजन में गेहूं की बुवाई के उन्नत तकनीक के बारे में बताते हुए कहा कि कृषक भाई गेंहू की बुवाई लाइन में ही करें, ताकि उत्पादन में वृद्धि हो इसके अतिरिक्त पीएम-किसान योजना के बारे में बताया गया कि जो किसान पीएम-किसान योजना से वंचित रह गये हैं वो 11, 12 एवं 13 अक्टूबर 2021 को विकास खण्ड स्तर पर लगने वाले कैम्प में समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
सीताराम, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा जानकारी दिया गया कि विभाग के अन्तर्गत कृषकों को सब्जी, मशाला की खेती पर दिये जाने वाले अनुदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। संतोष चतुर्वेदी, कृषि ज्ञान केन्द्र, देवरिया द्वारा कृषि की नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि किसान भाई खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन करके अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। सुवाष चन्द्र सुमन वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक द्वारा बताया गया कि गन्ना की बुवाई ट्रेंच विधि से करने से ज्यादा लाभ होगा। साथ ही जानकारी दी गई कि जनपद में कौन सी प्रजाति कृषक द्वारा लगाया जाय जिससे गन्ना उत्पादन में वृद्धि हो गन्ना विभाग द्वारा कृषकों को देय सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
डा० रामसहाय यादव, पशुचिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में पशुपालन विभाग द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण एवं कृतिम गर्भाधान के बारे में जानकारी दी गई। नन्द किशोर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, देवरिया ने मत्स्य विभाग द्वारा देय सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस बैठक में डा० आशुतोष कुमार मिश्र उप कृषि निदेशक संतोष चतुर्वेदी, प्रभारी कृ०ज्ञा०के० देवरिया, सीताराम यादव, जिला उद्यान अधिकारी, देवरिया, नन्द किशोर, मत्स्य अधिकारी, देवरिया सुबाष चन्द्र सुमन, वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक देवरिया, डा० रामसहाय यादव, पशुचिकित्साधिकारी, देवरिया एवं बी०एफ०ए०सी० के सदस्य कृषक जवाहर प्रसाद, राजकुमार सिंह, महिमा सिंह व जयराम पटेल आदि उपस्थित थे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें