Good Daily News...


मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

सीडीओ ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की किए समीक्षा


देवरिया (सू0वि0) 05 अक्टूबर।   मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने गूगल मीट के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा में पाया गया कि अभी भी अधिकांश आवेदन विकास खण्ड पर लम्बित है तथा हार्ड कापी भी जिला मुख्यालय को नहीं भेजी गयी है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि आज सायं 6.00 बजे तक जिस भी विकास खण्ड में 50 से अधिक आवेदन लम्बित पाये गये वहाँ के खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी ( स०क०) को आरोप पत्र जारी किया जायेगा।  
     गरीब व्यक्तियों की कन्याओं के विवाह हेतु शादी अनुदान योजनान्तर्गत समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को आज शाम तक उनके स्तर पर लम्बित आवेदनों को डिजिटली हस्ताक्षरित करते हुये लम्बित आवेदनों को शून्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पं० दीन दयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजनान्तर्गत समस्त लम्बित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये।
      सामुदायिक शौचालय निर्माण में सबसे खराब प्रगति विकास खण्ड - बनकटा, भटनी, देसही देवरिया, गौरीबाजार, पथरदेवा की प्रगति सबसे खराब है जिसके लिए सहायक विकास अधिकारी (प०) को आरोप पत्र जारी करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया। निर्मित सामुदायिक शौचालयों का स्वयं सहायता समूहों को हस्तान्तरण और भुगतान करने में विकास खण्ड मलुअनी, भटनी, देवरिया सदर, लार, पथरदेवा, रामपुरकारखाना, सलेमपुर एवं तरकुलवा की प्रगति बहुत ही खराब है। निर्देशित किया गया कि 15 दिवस के अन्दर समस्त खण्ड विकास अधिकारी भुगतान करायें अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। पंचायत भवन के के निर्माण कार्य में विकास खण्ड बैतालपुर, बनकटा, भलुअनी, भाटपाररानी, सलेमपुर की प्रगति सबसे खराब है जिन्हें 15 दिवस के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789