Good Daily News...


बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

आई एन जे सी सी ने सौंपा ज्ञापन


         देवरिया ।रुद्रपुर  बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ तहसील इकाई रुद्रपुर के पदाधिकारियों ने लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन में न्यूज़ कवरेज करते समय साधना न्यूज़ चैनल पत्रकार की हुई हत्या की कड़ी निंदा करते हुए, तहसीलदार रुद्रपुर अभय राज को पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा ।
          मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने माँग किया कि लखीमपुर खीरी किसान आंदोलन में कवरेज के दौरान साधना न्यूज चैनल के पत्रकार रमन कश्यप के हत्यारों को चिन्हित कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए । उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा 50 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक मदद की जाए । साथ ही उनके परिजनों की सुरक्षा मुहैया कराई जाए तथा मृतक पत्रकार के परिवार के मुखिया को शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए ।
      इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में मोईन खान, रामप्रवेश भारती, आशुतोष गाँधी, राणाप्रताप सिंह, राजन भारती, रमेश यादव, तारकेश्वर विश्वकर्मा, आशुतोष शर्मा, अखिलेश शर्मा, संजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे । 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789