➡दिल्ली- लखीमपुर घटना को लेकर राहुल गांधी का दौरा आज, राहुल गांधी आज दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे लखनऊ, पीड़ित किसानों से मिलने लखीमपुर जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से भी मिलने सीतापुर जाएंगे राहुल गांधी, राहुल गांधी के साथ 5 बड़े कांग्रेस नेता रहेंगे मौजूद, सचिन पायलट, चरणजीत चन्नी राहुल के साथ आएंगे, भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल भी लखीमपुर जाएंगे, अभी योगी सरकार ने दौरे के लिए अनुमति नहीं दी है, कांग्रेस संगठन महासचिव ने सीएम को पत्र लिखा था, राहुल गांधी समेत 5 नेताओं के जाने की अनुमति मांगी थी।
➡दिल्ली- आयुष्मान भारत को लेकर मोदी सरकार का फैसला, 400 बीमारियों के इलाज की दरें बढ़ा दी हैं, सरकार ने आईसीयू की दर 100 फीसदी बढ़ाई, वेंटीलेटर सुविधा से लैस ICU की दर 100 फीसदी बढ़ाई, अभी योजना 1,669 तरह का इलाज किया जाता है, आयुष्मान भारत के तहत ब्लैक फंगस का इलाज होगा, केन्द्र ने 400 बीमारियों के इलाज की दरें बढ़ाईं।
➡लखनऊ- लखनऊ में 8 नवंबर तक धारा 144 लगाई गई, आगामी त्यौहारों,परीक्षाओं को लेकर धारा 144 लगाई, कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए फैसला लिया, त्यौहारों पर विशेष सतर्कता बनाना आवश्यक है, राहुल गांधी आज लखनऊ आ रहे हैं, राहुल आज डेलिगेशन के साथ लखनऊ आ रहे, आज राहुल के साथ केसी वेणुगोपाल आ रहे हैं, आज भूपेश बघेल,चरणजीत सिंह चन्नी लखनऊ जाएंगे।
➡लखनऊ- लखीमपुर नरसंहार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला, लविवि के कैलाश छात्रावास से शुरू किया मार्च, समाजवादी छात्रसभा लखनऊ ने निकाला कैंडल मार्च, लविवि से डालीगंज तक कैंडल मार्च निकाला गया, किसान नेता सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर समाप्त, शहीद किसानों,पत्रकार बंधु को श्रद्धांजलि दी गई, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
➡अयोध्या- शाहरुख खान के बेटे आर्यन के मामले में बोले रजा मुराद, हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम-रजा मुराद, वह कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती-रजा मुराद, शाहरुख खान का बेटा इन्वाल्व होता है तो ब्रेकिंग न्यूज़, बाकी लोगों के पिता का नाम क्या है कोई नहीं जानता, कार्रवाई होने पर बच्चे ऐसे कार्य में नहीं पड़ेंगे-बिंदु दारा सिंह, युवाओं से कहना चाहता हूं नशे से बहुत-बहुत दूर रहो, 3000 किलो नशीला पदार्थ पकड़ा गया है बात नहीं हो रही, शाहरुख के बच्चे से शायद थोड़ी ड्रग्स पकड़ ली है-बिंदु दारा सिंह।
➡अयोध्या- अयोध्या की रामलीला का मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, संस्कृत एवं पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ, फिल्म अभिनेता रजा मुराद बिंदुदारा सिंह भी रहे मौजूद, संस्कृत एवं पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी का बयान, रामलीला,इससे जुड़े लोगों को शुभकामनाएं- नीलकंठ तिवारी, दीपोत्सव की तैयारी के लिए बैठक किया- नीलकंठ तिवारी
➡जौनपुर- कोतवाली में हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, हार्ट अटैक के समय परिजन भी मौजूद थे, मछलीशहर के दाऊदपुर गांव निवासी है मृतक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली का मामला।
➡आगरा- 5 स्टार होटल में परोसा गया दूषित खाना, फफूंद लगे खाने का ग्राहकों ने किया विरोध, नाराज ग्रहकों ने जमकर काटा हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, पांच सितारा जे पी पैलेस होटल का मामला।
➡फतेहपुर- बीजेपी विधायक विकास गुप्ता के खिलाफ दी तहरीर, विद्युत अवर अभियंता ने सदर कोतवाली में दी तहरीर, गाली गलौज कर नाजायज कार्य कराने का आरोप, विधायक की गाली गजौज का ऑडियो हुआ वायरल, गाजीपुर में तैनात है विद्युत अवर अभियंता।
➡नोएडा- 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात, बंधक बनाकर मासूम के साथ की गई हैवानियत, पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप, बच्ची का अपहरण कर घटना को दिया अंजाम, बेहोशी की हालत में परिजनों को मिली बच्ची, नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र की घटना।
➡मुजफ्फरनगर- लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का दौरा आज, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती में होंगे मौजूद, सिसौली में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे जयंत चौधरी, महेंद्र सिंह टिकैत की 86वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, हेलीकॉप्टर से सिसौली पहुंचेंगे लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत।
➡भदोही- भाजपा नेता के भतीजे की हत्या से हड़कंप, जमीनी विवाद में धारदार हथियार से की हत्या, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, सुरियावां थाना क्षेत्र के गलैहिया गांव की घटना।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें