भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन होने पर विधान परिषद सदस्य मनोनीत हुए हैं डा.संजय निषाद
मारपीट में घायल महेंद्र निषाद आरक्षण नहीं मिलने पर काला झंडा दिखाकर विरोध करने का कर रहे थे प्रयास
सोनू यादव संवाददाता
देवरिया।रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामलक्षन पुलिस चौकी अन्तर्गत रामलक्षन चौराहे पर उस समय मारपीट होने लगी जब राष्ट्रीय निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी सरकार में मनोनीत विधान परिषद सदस्य डा. संजय निषाद जी के काफिले में एक व्यक्ति द्वारा काला झंडा दिखाकर आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं के विरोध करने का प्रयास करने पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह से मारा पीटा और अपने साथ गाड़ी में बैठाकर लेते गये।मारपीट का विडियो तुरन्त पुरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गया।मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में हुए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय निषाद पार्टी के गठबंधन के बाद निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद जी विधान परिषद सदस्य मनोनीत हुए हैं।रविवार को डा.संजय निषाद जी की एम एल सी मनोनित होने पर देवरिया जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह रख्खा गया था उसके बाद उन्हें स्व.बाबू राजेंद्र सिंह श्रीनेत जी की प्रतिमा अनावरण समारोह में ग्राम सभा बर्दगोनिया जाना था।कि रास्ते में ही रामलक्षन चौराहे पर डा.संजय निषाद जी का भव्य स्वागत हो रहा था तभी 336 विधान सभा अन्तर्गत कृतपुरा गांव निवासी महेन्द्र साहनी अपने समाज को आरक्षण देने की मुहिम छोड़े हुए हैं आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं,रामलक्षन चौराहे पर पहुंच कर आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं देने का नारा लगाते हुए काला झंडा दिखाने का प्रयास करने पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता आग बबूला हो गय।और महेंद्र साहनी जी को लात घुसो से मारने लगे और कपड़ा फाड़ कर घसिटते हुए अपने काफिले की गाड़ी में बैठा कर साथ लेते गय।मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल मुख दर्शक बनी रही।इस मारपीट का विडियो वायरल बहुत तेजी से हो रहा है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें