रिपोर्टर-सोनू कुमार यादव
देवरिया ।रामलक्षन देवरिया की तरफ जा रहे मारुति और सुदामा चौराहे कि दिशा से आ रहा आपाची और मारुति कि आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया गुरूवार दोपहर मे बालकृष्ण त्रिपाठी निवासी कन्हौली अपने निजी कार्य से देवरिया के लिए निकले थे कि भालीचौर लम्माताल के पास अपाची बाईक से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया वही कार सवार भी घायल हो गए। बाईक सवार रामतालु निषाद पुत्र नन्दलाल निवासी बर्दगोनिया का रहने वाला है मौके पर रामलक्षन पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों गाड़ी को कब्जे में लेते हुए आगे कार्रवाई के लिए भेज दिए उधर प्रत्यक्ष दर्शीयो के मुताबिक बाइक चालक की हालत नाजुक बताई जा रहे हैं समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षो की ओर से एफ आई आर दर्ज नहीं करवाया गया!






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें