- सभी हेल्थ केयर वर्कर्स का हुआ शत -प्रतिशत वैक्सीनेशन
- सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स का हुआ शत-प्रतिशत फर्स्ट डोज वैक्सीनेशन, 95% ने लगवा लिया सेकेंड डोज भी।
- जनपद में कुल 14 लाख 41 हजार 684 पंजीकृत लोगों में सभी को मिल चुकी है वैक्सीन की पहली डोज।
देवरिया 07 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में जनपद को बड़ी सफलता मिली है। अब जनपद के सभी 11608 हेल्थ केयर वर्कर्स वैक्सीन की सुरक्षा चक्र में सुरक्षित हो चुके हैं। इन हेल्थ केयर वर्कर्स का शत-प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन हो चुका है। इन्हें वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी है।
इसी प्रकार जनपद के सभी 11,727 फ्रंटलाइन वर्कर्स का शत प्रतिशत फर्स्ट डोज वैक्सीनेशन हो चुका है और इनमें 95% लोग सेकंड डोज भी लगवा चुके हैं। फ्रंटलाइन वर्कर में पुलिस एवं होमगार्ड इत्यादि आते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 22,81,836 लोग कोविड वैक्सीनेशन के लिए योग्य हैं, जिनमें से पंजीकृत सभी 14,41,684 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य में हेल्थ केयर वर्कर्स का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आपदा के समय में स्वास्थ्यकर्मी फर्स्ट लाइन आफ डिफेंस होते हैं। वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद वे अपने कर्तव्य का निर्भीकता पूर्वक निर्वहन कर पाएंगे। इसी प्रकार फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन की गति पर भी संतोष जताया।
जिलाधिकारी ने कोविड वैक्सीनेशन से जुड़े स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जो भी टीकाकरण से अवशेष जन है, उन्हें टीकाकरण कराने हेतु जागरूक व प्रेरित करें तथा आगे भी इसी मंशा से कार्य करते हुए शेष लोगों का भी शत-प्रतिशत टीका लगाए जाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि कहा है कि वे किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि टीकाकरण हेतु कल आयोजित होने वाले मेगा वैक्सीनेशन कैंप सहित अन्य दिनों में भी अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर जाएं और अपना वैक्सीनेशन कराएं। टीकाकरण ही कोविड-19 से बचाव का सर्वोत्तम एवं एकमात्र वैकल्पिक उपाय है, इसलिए प्रथम व द्वितीय डोज से जो भी छूटे व शेष लोग है वे अवश्य ही वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं।
बॉक्स संख्या 1
आज 50000 को लगेगा टीका
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि दिनांक 8 अक्टूबर को जनपद में 50 हजार लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जनपद के सभी ब्लॉको में कुल 360 केंद्र में वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जनता से बड़ी संख्या में भागीदारी करने की अपील की।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें