Good Daily News...


शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

पंजाब से लखीमपुर खीरी जा रहे सिद्धू को पुलिस ने लिया हिरासत में



लखनऊ।भारी लाव लश्कर के साथ पंजाब से लखीमपुर खीरी जा रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पुलिस ने यूपी में प्रवेश करते ही सरसावा में रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का मुक्की कर बेरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढऩे की प्रयास किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं और सिद्धू को हिरासत में ले लिया। तीन विधायक व दो मंत्रियों के खीरी जाने पर सहमति बनी है। सिद्धू ने गिरफ्तारी दे दी है। उन्हें व कार्यकर्ताओं को सरसावा में रोक दिया गया है। एडीजी राजीव सभरवाल, डीएम अखिलेश सिह, एसएसपी डा एस चनप्पा मौजूद हैं। 
सहारनपुर में पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बस से लगा दी गई हैं। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बाद पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके साथियों को बस में बिठाना शुरू किया। फिलहाल नवजोत सिंह सिद्धू को पुलिस चौकी शाहजहांपुर में बैठाया गया है। इस दौरान एडीजी राजीव सब्बरवाल के साथ बातचीत चल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रह हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू की एडीजी के साथ वार्ता चल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी जाने के लिए अडिग हैं। सुबह से पंजाब काग्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ओके यूपी की सीमा में प्रवेश को लेकर हरियाणा बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात किया गया था। एडीजी राजीव सभरवाल और कमिश्नर लोकेश एम समेत पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी शाहजहांपुर पुलिस चौकी जमे रहे। प्रशासन का प्रयास है कि किस सिद्धू का काफिला जैसे ही हरियाणा से होते यूपी कि सीमा में प्रवेश करें उसे वहीं पर रोक दिया जाए ताकि उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से रोका जा सके। अनुमान लगाया जा रहा था कि सिद्धू के काफिले को यहां पर रोक दिया जाएगा। रोकने के लिए शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर ही उनके ठहरने की व्यवस्था भी की गई है अनुमान के मुताबिक सिद्धू के साथ कारों व ट्रैक्टर ट्रॉली ओं का काफिला चल रहा था 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789