शनिवार, 9 अक्टूबर 2021
Home »
» खेलो सिकरारा का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
खेलो सिकरारा का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
सिकरारा(जौनपुर) जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद भी आवश्यक है। बच्चो के अंदर असीम प्रतिभाएं छिपी रहती है। शिक्षक उन प्रतिभागियों को सही ढंग से तरासकर बाहर निकालेगे तो यही बच्चे देश दुनियां में नाम रोशन कर ढेर सारे पदक जीतकर देश के लिए लाएंगे।
उक्त बातें वे शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय डीहजहनियां में आयोजित बाल संसद नैतिक शिक्षा एवं खेलो सिकरारा कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आपसी भाईचारा, नैतिक विकास तथा आत्मबल बढ़ता।है। बाल संसद के द्वारा उनमें लोक प्रतिनिधित्व करने की शक्ति तथा भारतीय संसद के बारे में भी ज्ञान मिलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि पहले सरकारी स्कूलों का नाम आते ही लोगो में हीनभावना आने लगती थी पर अब ऐसा नही है। शिक्षकों ने अपने श्रम से विद्यालयों का परिवेश पूरी तरह से बदल दिया है। परिषदीय स्कूलों में बच्चों का प्रवेश कराने हेतु अब लोग सिफारिश कर रहे है। उन्होंने बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि इसी तरह अन्य ब्लाकों में भी पाठ्य सहगामी क्रियाओं का संचालन कराए। बैजमिंटन के नेशनल खिलाड़ी बाबा मौर्य व हांकी के खिलाड़ी रुद्र प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि वे लोग बच्चो को प्रशिक्षित कर इस दिशा में आगे लाये।
प्रारम्भ में मुख्यद्वार पर विद्यालय के बाल संसद के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी व उनकी पत्नी अंकिता राज का रोरी चंदन लगाकर स्वागत किया। कबड्डी के मैदान में पहुंचकर गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कबड्डी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके बीच खेले गए कबड्डी प्रतियोगिता का आनन्द लिया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर संसद व नैतिक शिक्षा संगोष्ठी का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी को शिक्षक दीपक यादव ने खुद से बनाई हुई डीएम व उनकी पत्नी की फोटो भेंट किया।
विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने कहा कि खेलो से नैतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने खेल शिक्षकों से कहा कि जल्द ही जिले में जनपदीय रैली का आयोजन होगा। इसलिए ब्लाक व न्याय पंचायत वार खेलो का आयोजन कर बच्चो की टीम बना ले। बीईओ राजीव यादव ने स्वागत व आभार ब्यक्त किया। छात्राओं ने वीहू नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें