देवरिया 30 अक्टूबर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि 01/01/2022 के आधार पर जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियो का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का आलेख प्रकाशन होगा, 01से 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 07,13,21,27 नवंबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावालियों के अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें