देवरिया (सू0वि0) 30 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस दिन विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी बिंदुवार सौंपी गयी है तथा उसके सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रातः 8:00 प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों द्वारा रैली निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम के संयोजक अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए होंगे, 9:00 बजे स्थानीय स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी के संयोजन में राष्ट्रीय एकता अखंडता पर विद्यालयों के छात्रों द्वारा स्लोगन संकलन आयोजित होगा। जिला संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी द्वारा मरीजों को मध्यान्ह 12:00 बजे फल वितरण किया जाएगा। वृद्व एवं कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपराध 1:00 बजे भोजन वितरित किया जाएगा, अपराह्न 2:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आयोजित होगी, 4:00 बजे विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसके आयोजक श्रम कल्याण अधिकारी होंगे तथा शाम 6:00 बजे स्टेडियम परिसर में सूचना विभाग द्वारा लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने आयोजक अधिकारियों को अपने कार्य का सफल क्रियान्वयन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें