Good Daily News...


रविवार, 24 अक्टूबर 2021

25 अक्टूबर को है कोविड वैक्सीनेशन का महाभियान


- 75 हजार लोगों को है वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

- जनपद में बने 392 वैक्सीनेशन सेंटर 

- जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

- जिलाधिकारी ने की जनता से भागीदारी करने की अपील, कहा वैक्सीन की सुरक्षा कवच में सुरक्षित रहे सभी जनपदवासी। 

देवरिया (सू0वि0) 24 अक्टूबर। जिलाधिकारी अशुतोष निरंजन ने गूगल मीट के माध्यम से सोमवार को होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन के महाअभियान के तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिया। महाअभियान के अंतर्गत जनपद में 75000 लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए जनपद में कुल 392 वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किये गए हैं।
     बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, बीडीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएसए, डीपीआरओ और सभी एमओआईसी को आपस में समन्वय स्थापित कर महाभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि माइक्रोप्लान का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा लोगों को केंद्र पर लाने के लिए जागरूक किया जाए।
      जिलाधिकारी ने कहा कि वैक्सीनेशन के दौरान ऐसे लोगों को चिन्हित करके वैक्सीन लगाई जाए जो अभी तक इसकी सुरक्षा कवच में नहीं आ पाए हैं। घुमंतू और बेघर जैसे सुभेद्य वर्ग को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाए। जनपद में सेकेंड डोज लगवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने जनता से वैक्सीनेशन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भागीदारी निभाने की अपील की उन्होंने कहा की कोविड-19 से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन है। वैक्सीन के माध्यम से ही इस वायरस के दुष्प्रभाव को नियंत्रित किया जा सकता है।
     उल्लेखनीय है कि जनपद में 18 वर्ष से अधिक आयु के 2278836 व्यक्ति है जिन्हें वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है जिनमें से 1567779 व्यक्तियों ने प्रथम डोज तथा 468699 व्यक्तियों ने सेकंड डोज भी लगवा लिया है। प्रदेश स्तर पर जनपद देवरिया द्वारा मेगा कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तीन बार प्रथम स्थान प्राप्त किया जा चुका है।
       समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ राजेंद्र कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789