Good Daily News...


बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

नवीन ए०एन0एम० (संविदा) की भर्ती हेतु डॉक्यूमेन्ट वेरिफिकेशन की तिथि निर्धारित



 देवरिया  06 अक्टूबर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय ने बताया है कि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ0प्र0 लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत 5000 नवीन ए०एन0एम० (संविदा) की भर्ती हेतु अभ्यर्थियों द्वारा राज्य स्तर के माध्यम से दिनांक 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक किये गये आवेदन के अन्तर्गत जनपद में 104 संविदा ए0एन०एम० के पदों के सामान्य वर्ग-52(ई0डब्लू0एस0-10), अन्य पिछड़ा वर्ग- 28, अनुसूचित जाति 22, जनजाति-02) सापेक्ष प्राप्त 1467 अभ्यर्थियों के आवदेन में संलग्न शैक्षणिक प्रमाणपत्र व अन्य अभिलेखों का डॉक्यूमेन्ट वेरिफिकेशन प्रोसेस  07 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक धनवन्तरी सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक किया जाना है।    
     डॉक्यूमेन्ट वेरिफिकेशन प्रोसेस हेतु निर्धारित तिथियां आवदेन क्रमांक के अनुसार निर्धारित की गयी है।  07 अक्टूबर को आवेदन संख्या 100083 से 121548 तक (कुल प्रतिभागी 300), 09 अक्टूबर को 121786 से 140587 तक(कुल प्रतिभागी 300), 10 अक्टूबर को 140347 से 155822 तक(कुल प्रतिभागी 300), 11 अक्टूबर को 155878 से 170354 तक (कुल प्रतिभागी 300), 12 अक्टूबर को 170439 से 184888(कुल प्रतिभागी 267) तथा 13 अक्टूबर को छूटे हुए अभ्यर्थी जो किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर उपस्थित नही हो पाये है हेतु डॉक्यूमेन्ट वेरिफिकेशन की तिथि निर्धारित है। निर्धारित तिथियों में दर्शित आवेदन संख्या के बीच में इस जनपद के आने वाले प्रतिभागी डाटा वेरिफिकेशन हेतु सम्मिलित होगें।  
       मुख्य चिकित्साधिकारी ने समस्त अभ्यर्थियो को अवगत कराया है कि वे अपने समस्त अभिलेखों यथा-शैक्षिक, प्रशिक्षण, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार व अन्य अभिलेख की स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ उक्त निर्धारित तिथि को समय से धनवन्तरी सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया पर प्रातः 10 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी अपना आवेदन क्रमांक के अनुसार निर्धारित तिथि को अपने अभिलेखों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लें। सत्यापन में प्रतिभाग हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा व अन्य भत्ता विभाग द्वारा देय न होगा।
  
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789