मंगलवार, 28 सितंबर 2021
Home »
» पत्रकार वार्ता में बोलीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री गीता चतुर्वेदी! योगी राज में महिलाओं का स्वाभिमान स्थान सर्वोपरि है।
पत्रकार वार्ता में बोलीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री गीता चतुर्वेदी! योगी राज में महिलाओं का स्वाभिमान स्थान सर्वोपरि है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार गुंडे व बदमाशों का कर रही गिन गिन कर सफाया जनता है सुरक्षित।
सबका साथ सबका विकास हो रहा उत्तर प्रदेश में चरितार्थ जिसको पुरा हिंदुस्तान बोल रहा है।
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिसका नेतृत्व कर रहे, योगी आदित्यनाथ जिन्होंने अपने साढ़े 4 साल के कार्यकाल में विभिन्न जातियों एवं मजहब के लोगों को स्वावलंबी बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने का सफल प्रयास किया है। विभिन्न तरह के जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जिसका परिणाम यह रहा कि आज उत्तर प्रदेश में सबका साथ सबका विकास का नारा सत्य होता नजर आ रहा है। वर्तमान सरकार मे जहां महिलाओं को सुरक्षा सम्मान स्वाभिमान वह आत्मनिर्भर बनाने का भरोसा दिया वहीं आज उत्तर प्रदेश की संपूर्ण महिलाएं अपने आप को स्वावलंबी वह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं जो सभी के लिए गर्व का विषय है। पूर्व की सरकारों में महिलाएं घर से निकलते समय सोचती थी कि शाम को वापिस सुरक्षित घर आएंगे कि नहीं क्योंकि उन सरकारों में गुंडाराज माफिया राज अपने चरम पर था।
वरिष्ठ भाजपा नेता गीता चतुर्वेदी
जिसके संदर्भ में देश के प्रधानमंत्री ने प्रदेश 2017 के विधानसभा चुनाव में इस इस बात का वादा किया था कि उत्तर प्रदेश के लोगों को सम्मान व स्वाभिमान वापस दिलाया जाएगा,उसी को साकार रूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरा करने में शत-प्रतिशत सफल दिखाई दे रहे हैं। उक्त बातें वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती गीता चतुर्वेदी द्वारा वाराणसी से लखनऊ जाते समय जिला मुख्यालय जौनपुर पर एक पत्रकार वर्ता के दौरान जिले के वरिष्ठ व अन्य पत्रकारगणों के बीच में कहीं उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी एक बार दोबारा बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इस विधानसभा मे प्रदेश की हर महिलाएं बड़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। क्योंकि महिलाओं का सम्मान व स्वाभिमान तथा आत्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अच्छा कोई और कर ही नही सकता वे दूरदर्शी तो हैं हि एक कुशल और बेदाग़ छवि के प्रतिबिंब हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को सजाने संवारने में कहीं से कोई कमी नहीं की आज उत्तर प्रदेश विकास में कारण से बोल रहा है हिंदुस्तान बोल रहा ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें