कोरोना काल के बाद प्रबंधको ने स्कूल खोलने के लिए कमर कसी
रुद्रपुर देवरिया।शनिवार को प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन रुद्रपुर की बैठक आर एस मेमोरियल स्कूल नगवा खास पर सम्पन्न हुई। कोरोना काल के बाद स्कूल खोले जाने को लेकर बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए स्कूल खोला जाएगा। कच्छाओ के संचालन के समय बच्चो को सोशल डिस्टेंसिंग , व मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सरकार द्वारा स्कूल खोलने के निर्णय से अभिभावकों में जबरदस्त उत्सुकता देखी गयी तथा बच्चे भी प्रसन्न दिखे । प्रबंधको ने यह निर्णय लिया कि सरकार द्वारा जारी किए गए नियमो का कड़ाई से पालन किया जाएगा। बैठक में योगेंद्र मणि त्रिपाठी, सत्राजीत मणि ,ब्रह्मा नंद दुबे, रामभगत शर्मा, सुरेंद्र नाथ तिवारी, श्यामसुंदर यादव , रत्नेश त्रिपाठी, अमरेंद्र सिंह, तन्मय दत्ता, प्रमोद पांडेय, अजित द्विवेदी, अंशु त्रिपाठी , अरविंद सिंह, मुन्ना दुबे, आदि लोग उपश्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें