रुद्रपुर देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार का सराहनीय पहल मिशन शक्ति के तहत उप जिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय व क्षेत्राधिकारी अंबिका राम की अध्यक्षता में महिलाओं और बच्चों को सशक्तिकरण नारी सुरक्षा स्वालंबन एवं जागरूकता हेतु रुद्रपुर कोतवाली परिसर महिलाओं की बैठक की गई। शनिवार को रुद्रपुर कोतवाली परिसर में सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला शक्ति मिशन के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया इस दौरान उप जिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा महिलाएं खुद स्वावलंबी बने तथा अपनी सुरक्षा स्वयं करें नारी शक्ति के आगे कोई शक्ति नहीं है। नारी अपनी सुरक्षा में हमेशा आगे रहे तथा कभी भी किसी भी परिस्थिति में 24 घंटा किसी भी समस्या को लेकर के 112 नंबर डायल कर अपनी समस्या का स्वयं निदान करा सकती है। क्षेत्राधिकारी अंबिका राम ने कहा सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत हर महिला जागरूक हो ऊर्जावान हो तथा अपने सम्मान अपनी मान प्रतिष्ठा अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा जागरूक रहें तथा खुद जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें किसी भी आपातकालीन में 112 नंबर डायल कर पुलिस से सहायता कभी भी ले सकती हैं जिसका तुरंत निदान होगा। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी अंबिका राम, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष सिंह, नीरज कुमार, उप निरीक्षक सुनील कुमार, प्रधान लेखक शिवकुमार शर्मा, अभय सिंह तथा नगर और क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही।
शनिवार, 21 अगस्त 2021
Home »
» मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
रिपोर्टर-राम प्रताप पाण्डेय






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें