Good Daily News...


शनिवार, 22 मई 2021

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया, नवसृजित भवनों का उद्घाटन

आज दिनांक 21.05.2021 को पुलिस अधाक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा जनपद देवरिया के नवसृजित भवनो का उद्घाटन किया गया। जो क्रमशः सर्वप्रथम पुलिस लाइन में पुलिस अस्पताल के नवसृजित भवन का उद् घाटन करते हुए चिकित्सक कक्ष, मरीज कक्ष, उपचार सम्बन्धि उपकरणों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित डाक्टर एवं सहायकों को उचित दिशा निर्देश दिये। इसी क्रंम में एच0टी0यू0 थाना के नवसृजित भवन का उद् घाटन करते हुए थाने में नियुक्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया एवं कार्यालय में कम्प्यूटर कक्ष, थाना प्रभारी कक्ष एवं आगन्तुक कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को उचित दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा जिला प्रशिक्षण इकाई के नवसृजित भवन में अत्याधुनिक प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराते हुए नवसृजित भवन का उद् घाटन किया गया जिसमे प्रशिक्षणाधीन पुलिस कर्मियों के कक्ष में प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्हें इन्डोर का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गयी है, एवं इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवास पर पी0आर0ओ0 कक्ष के नव निर्मित भवन का भी उद्घाटन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक के पी0आर0ओ0 के रहने की व्यवस्था की गयी । जो पुलिस अधीक्षक कक्ष के आवास में आवासित होगें।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

रसोइया सम्मान समारोह में रसोइयों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

   देवरिया, 23 अगस्त। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आज लखनऊ में रसोइ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789