Good Daily News...


शनिवार, 22 मई 2021

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने मेहड़ा पुरवा चौराहे पे निगरानी समिति का लिए जायजा ।

देवरिया। राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि निर्यात एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने आज भ्रमण कार्यक्रम के तहत बैतालपुर विकास खंड अन्तर्गत ग्राम मेहड़ा पूरवा में निगरानी समिति के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्य बोध से अवगत कराते हुए कहा कि इस महामारी काल में आप सभी की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। इसे पूरी निष्ठा से निभायें। आप द्वारा किया गया कार्य किसी की जान बचाने में सहायक होगी, इसलिये निगरानी समिति पूरी सक्रिय रहे और अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करे।

प्रभारी मंत्री द्वारा निगरानी समिति से दवा वितरित किये जाने के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि दवा वितरित की गयी है तथा कैसे खाना है, यह बता दिया गया है। उन्होंने गरीब लोगो को 1000 रुपये की राहत धनराशि दिये जाने की जानकारी देते हुए रजिस्ट्रेशन आदि कराये जाने की जानकारी दी। यह बताया गया कि इस गांव में दो पाजिटिव केस हैं एवं 29 लक्षण वाले मरीज निगरानी समिति द्वारा सर्वे की गयी है। उन्होने पुष्टाहार वितरण के बारे में भी जानकारी की। उन्होने सभी 45 वर्ष के ऊपर के लोगो को वैक्सीनेशन कराये जाने पर बल दिया।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने प्रभारी चिकित्साधिकारी बैतालपुर को निर्देश देते हुए कहा कि वे निगरानी समिति के कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करें और दवाओ आदि का वितरण प्राथमिकता से सुनिश्चित कराते रहें। उन्होने इस दौरान लोगो को वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु जागरुक व प्रेरित किये जाने के लिये ग्राम प्रधान सहित अन्य प्रबुद्धजनों से अपेक्षा की। साथ ही कोविड गाइडलाईन व कोरोना कर्फ्र्यू का पालन किये जाने पर भी बल दिया।
इस दौरान सदर विधायक डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी एन, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, ग्राम प्रधान व निगरानी समिति के सदस्यों सहित अन्य संबंधित जन आदि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरियारपुर में आयोजित चौपाल में किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान

   देवरिया 23 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशन में बरियारपुर में आयोजित चौपाल में रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, उप जिल...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789