Good Daily News...


शुक्रवार, 28 मई 2021

सीएम आवास पर विवाद के कारण नहीं पड़ सका छत,सहायता के बजाय वीडियो ने पीड़ित पर किया मुकदमा

अयोध्या । अमानीगंज, ग्रामसभा तिन्दोली निवासी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय रघुवीर प्रसाद यादव को करीब दो वर्ष पूर्व दैवीय आपदा के तहत मुख्यमंत्री आवास मिला था । जिसकी नींव भरकर छत स्तर तक कार्य लाभार्थी द्वारा कराया गया । आरोप है कि विपक्षी पड़ोसी शैलेंद्र कुमार पुत्र रघुनाथ प्रसाद व रघुनाथ प्रसाद पुत्र स्व गंगा प्रसाद द्वारा आपत्ति लगा दी गई । आरोप है कि ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्रचूर्ण सिंह ने भी चुनावी रंजिश बस विपक्षियों का साथ देते हुए प्रार्थी के आवास का छत पड़ने में अड़चनें पैदा की । मामले की शिकायत लाभार्थी अनिल कुमार द्वारा वीडियो अमानीगंज को बीते बर्ष तीन अक्टूबर को की गई, कोई न्याय न मिलने के कारण जिलाधिकारी अयोध्या को प्रार्थी द्वारा २६ मार्च २०२१ को शपथ पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया । इसके बावजूद विपक्षी गणों के खिलाफ कोई कार्यवाही न करते हुए ग्राम विकास अधिकारी भूपेंद्र तिवारी व खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रार्थी के खिलाफ ही थाना कुमारगंज में २४ मई २०२१ को तहरीर देकर कार्रवाही करने को कहा गया । जबकि आवास के लाभार्थी द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्रों को दरकिनार कर दिया गया । वहीं प्रार्थी का कहना है कि उसके पास छत डालने की सामग्री रखी हुई है, जिसमें से काफी दिनों तक सीमेंट रखी रहने से खराब भी हो गई है । अधिकारियों का सहयोग न मिलने के कारण छत नहीं पढ़ सकी । फिलहाल यह जांच का विषय है अब देखना है कि प्रशासन न्याय करता है या नहीं ।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

           ॐ श्रीगणेशाय नम:           🙏शुभप्रभातम् जी🙏      *आज दिनांक 👉*      * 05 फरवरी 2026*                  *बृहस्पतिवार*  *नई  दिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789