Good Daily News...


शुक्रवार, 14 मई 2021

रीयल टाइम बेड उपलब्धता देख सकेगी जनता कंट्रोल रुम से होगी रीयल टाइम बेड उपलब्धता का क्रियान्वयन


 सरकारी व सभी प्राइवेट अस्पतालों को अपलोड करना होगा बेडों का विवरण 

        सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के कोविड वार्ड में बेडो की उपलब्धता आसानी से लोग जान सकेंगे।  इसके लिए जिला प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है।  सभी प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों को श्रेणी वार बेड उपलब्धता की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी जिसे आम नागरिक देख सकेंगे। रीयल टाइम बेड की उपलब्धता की स्थिति को प्रतिदिन इंटीग्रेटेड कोविड एंड कमांड सेंटर(आईसीसीसी) के माध्यम से वेबसाइट पर भरा जाएगा | इसके लिए सुबह की पाली में 8:00 बजे एवं शाम की पाली में साईं 4:00 बजे समय निर्धारित किया गया है।  कमांड सेंटर के नोडल अधिकारी अपनी देखरेख में वेबसाइट पर सूचना उपलब्ध कराएंगे।  रियल टाइम वेब उपलब्धता का पर्यवेक्षण प्रतिदिन डीएम द्वारा किया जाएगा । डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि नागरिक रीयल टाइम बेड उपलब्धता की जानकारी वेबसाइट http://dgmhup.gov.in पर देख सकते हैं । इसके अलावा इंटीग्रेटेड कोविड एंड कमांड सेंटर के हंटिंग लाइन 05568 222505 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

माता-पिता एवं भाई की मृत्यु के बाद बेसहारा हुई पांच बालिकाओं के परिवार तक डीएम के निर्देश पर पहुंची प्रशासन की टीम

  *काउंसलिंग कर शिक्षा, सुरक्षा एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल*  देवरिया 22 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भागलपुर विकासखंड अंतर्गत...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789