Good Daily News...


शनिवार, 29 जून 2024

आज का राशिफल


      


 *29 जून 2024 , शनिवार


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा।  मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा। दान प्रवृत्ति प्रबल होगी। धार्मिक प्रवृत्ति बढेगी । शान्त स्वभाव का प्रयास करें। जीवनसाथी पर शक न करें। आलस हावी रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आपको आर्थिक फायदा पहुँचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा । निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें नहीं तो भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मान सम्मान में बढोतरी होगी । संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जो आप के लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उपयुक्त है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । रोजगार योग प्रबल हैं । वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज्यादा मजा आता है। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। लेकिन आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। सामाजिक दायरा बढेगा। आपकी शौहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा । रोजगार के योग हैं । आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। चुगलखोरों से सावधान रहें । स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।

Share:

इतिहास की 29 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


       ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक -

     * 29  जून  2024

                *शनिवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* आषाढ़ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 14:22 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद - 08:50 तक

*🌠पश्चात्-* रेवती 

*💫करण-* कौलव - 14:22 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* शोभन - 18:53 तक

*✨पश्चात्-* अतिगण्ड 

*🌅सूर्योदय-* 05:26

*🌄सूर्यास्त-* 19:22

*🌙चन्द्रोदय-* 25:41

*🌛चन्द्रराशि-* मीन दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:56 से 12:52

*🤖राहुकाल-* 08:55 से 10:39

*🎑ऋतु-* वर्षा 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 आषाढ़ बदी अष्टमी  14:22 तक पश्चात् नवमी शुरु , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , श्री शीतलाष्टमी व्रत , पंचक जारी , पर्युषितान्न ( बासी भोजन विहित है ) , बोहराष्टमी , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:50 से , बुध कर्क राशि में 12:27 पर , शनि वक्री 24:29 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , मेला श्री खेड़ापा रामधाम (राज.) , संत श्री ज्ञानेश्वर महाराज पालकी का प्रस्थान (आलंदी) , श्री विमलनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण अष्टमी) , सरदार बलदेव सिंह स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस व राष्ट्रीय सांख्‍यिकी दिवस ( प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस जयन्ती )।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 आषाढ़ बदी नवमी 12:21 तक पश्चात् दशमी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*यावत्  सम्यक्  चलन्नस्ति*

      *श्वासप्रश्वासयोः   क्रमः. ।*

*पीडापि चेद् भवेत् काचित्*

     *सह्या स्वाभाविकी हि सा।।*

         ★डॉ. कृपाराम त्रिपाठी अभिराम

*अर्थात् 👉* 

      _जब तक सांसों का आवागमन ठीक-ठाक चल है तब तक यदि कोई तकलीफ़ भी हो तो उसे स्वाभाविक समझकर सहना चाहिए।_

🌹


*29 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1444 – अल्बानिया के सिकंदर बेग ने ऑटोमेन साम्राज्य की सेना को हराया।

1613 – विलियम शेक्सपियर का ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ। 

1659 – इवान विहोव्सकी के नेतृत्व वाली यूक्रेन की सेना ने प्रिंस त्रुबेत्सकॉय के नेतृत्व में रूसी सेना को कोनोटोप युद्ध में पराजित किया।

1764 - ए लेवल 5 बवंडर वोलडेगक जर्मनी पंहुचा।

1767 - ब्रिटिशों ने टाउनशेंड राजस्व अधिनियम पास करके अमेरिका पर कर लगाया।

1797 - महान पर्वत (4,622 ') की पहली चढ़ाई अडिरोन्डेक, न्यूयॉर्क में की गई।

1850 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया।

1855 - डेली टेलीग्राफ अखबार का लंदन में प्रकाशन शुरू किया गया।

1863 - पहला नेशनल बैंक डेवनपोर्ट आयोवा में खोला गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1864 – कनाडा में रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए।

1880 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर स्थित ताहिती द्यीप समूह पर कब्जा किया।

1913 – यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध आरंभ हुआ जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है।

1932 – सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किये।

1956 – अभिनेत्री मार्लिन मुनरो ने पटकथा लेखक आर्थर मिलर से विवाह रचाया।

1960 – बीबीसी के अध्यक्ष ने घोषणा की कि संस्था का नया टेलीविज़न केंद्र टेलीविज़न जगत की दुनिया का 'हॉलीवुड' होगा।

1966 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के निकट ईंधन भंडारण की सुविधा पर बम गिराये।

1974 – ईसाबेल पेरोन अर्जेटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

1976 – सिशेल्स द्वीप समूह को स्वतंत्रता मिली इसके बाद से यह दिन इस देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1991 – सोवियत संघ के विघटन के बाद पूर्वी ब्लाक के देशों का आर्थिक सहयोग संघ कामकोन को हंग्री की राजधानी बोडापेस्ट में एक सम्मेलन में भंग कर दिया गया।

2000 - सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ़्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाने गये शेष 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया।

2000 - विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित।

2002 - चीन में ज़बर्दस्त भूकम्प आया। "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

2002 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के कोलोनोस्कोपी उपचार शुरु होने की वजह से उप-राष्ट्रपति डिक चेने ने ढाई वर्ष तक कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्य संभाला।

2004 - पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।

2005 - भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।

2007 – आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।

2007 – सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्यूचर कप के दूसरे मैच में आंद्रे नेल की गेंद पर वनडे करियर के 15 हजार रन पूरे किए। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता।

2008 – दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरुष (ट्रांसजेंडर आदमी) थॉमस ने बेटी को जन्म दिया।

2008 - पर्यावरण से जुड़ी ग़ैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू करने की घोषणा की।

2014 - साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।

2011- दुनिया के प्रमुख विकसित एवं विकासशील देशों में आज की भागदौड़ और आपाधापी से होने वाले तनाव के बारे में किए गए भारतीय महिलाएं के सर्वेक्षण के अनुसार भारत की सर्वाधिक महिलाएँ तनाव में रहती हैं। 

 2011 - छह साल के अंतराल के बाद अमेरिका ने भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर कर दिया ।

2012 – करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया।

2012 – करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया।

2012 – हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूड और उनकी पत्नी केटी होम्स का तलाक हुआ था।

2013 – कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।

2019 - भारत की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, कोइनएक्स (मुंबई) ने अपनी डिजिटल एसेट ट्रेडिंग सेवाओं और अन्य क्रिप्टो-संबंधित संचालन को बंद कर दिया।

2019 - CICMT की स्थापना के लिए नौवहन मंत्रालय और IIT खड़गपुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2020 - भारत चीन तनाव के बीच सरकार ने टिकटॉक समेत 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया ।

2021 - भारतीय नौसेना और मेसर्स बीईएल के बीच टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन फोरम (टीआईएफ) हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

2021 - दक्षिण अफ्रीका के उच्चतम न्यायालय ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अदालत की अवमानना के लिए 15 माह कैद की सजा सुनाई। 

2021 - मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत में ऑटोमोबाइल के लिए एशिया के सबसे लंबे और दुनिया के पांचवें सबसे लंबे हाई स्पीड ट्रैक का उद्घाटन किया।

2022 - हाई स्पीड एक्सपैंडेबल एरियल टार्गेट - अभ्यास - का ओडिशा के तट पर सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया।

2022 - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स और वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट इंडिया ने प्रकृति-आधारित समाधानों के लिए इंडिया फोरम का शुभारंभ किया।

2022 - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की।

2023 - भारत-तंजानिया संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की दूसरी बैठक अरुषा में सम्पन्न हुई।

2023 - ब्रिटिश अदालत ने कहा कि सरकार की शरणार्थियों को रवांडा वापस भेजने की योजना अवैध है, क्योंकि इसे तीसरा सुरक्षित देश नहीं माना जा सकता।

2023 - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 से फैसला सुनाया कि विविधता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कॉलेज जाति-आधारित प्रवेश कार्यक्रम 14वें संशोधन के समान संरक्षण खंड के तहत अवैध हैं।


*29 जून को जन्मे व्यक्ति👉*


1861 - देवकीनन्दन खत्री - हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक ( 18 जून का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म नहीं )।

1864 – शिक्षाविद, अधिवक्ता और न्यायाधीश डॉक्टर आशुतोष मुखर्जी का जन्म हुआ।

1893 - पी. सी. महालनोबिस - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद।

1901 – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म हुआ (23 जून का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म नहीं)।

1908 – बड़ौदा रियासत के अंतिम महाराजा प्रतापसिंह राव गायकवाड़ का जन्म हुआ।

1922 - वासिल "वास्को" पोपा रोमानियाई मूल के सर्बियाई कवि। 

1931 - पद्मनाभन कृष्णगोपाल अयंगार- भारत के गणमान्य परमाणु वैज्ञानिक थे।

1975 - उपासना सिंह एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है जिनका जन्म पंजाब के होशियारपुर क्षेत्र में हुआ था। 


*29 जून को हुए निधन👉*

1873 - माइकल मधुसूदन दत्त - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि।

1931 - मेहता लज्जाराम - भारतीय साहित्यकार, पत्रकार।

1961 - सरदार बलदेव सिंह - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे।

1966 - दामोदर धर्मानंद कोसांबी - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।

1988 - गवरी देवी - राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।

2011 - अनवर फ़र्रुखाबादी भारतीय कवि।

2016 - के.जी. सुब्रह्मण्यम - भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।

2019 - मलयालम निर्देशक बाबू नारायणन का निधन।

2020 - महान हास्य कलाकार कार्ल रीनर का निधन , वह एक लेखक, हास्य अभिनेता, निर्देशक और अभिनेता थे।

2021 - डोनाल्ड हेनरी रम्सफेल्ड - अमेरिकी अधिकारी जिन्होंने रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया।

2021 - इजरायल फुटबॉल खिलाड़ी विक्की पेरेट्ज़ (68) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी टोनी और अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता एलन आर्किन (89) का निधन हुआ।

 

*29 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 मेला श्री खेड़ापा रामधाम।

🔅 संत श्री ज्ञानेश्वर महाराज पालकी का प्रस्थान (आलंदी)।

🔅 श्री विमलनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण अष्टमी)।

🔅 सरदार बलदेव सिंह स्मृति दिवस।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस।

🔅 राष्ट्रीय सांख्‍यिकी दिवस ( प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस जयन्ती )।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


Share:

शुक्रवार, 28 जून 2024

नेहा सिंह राठौर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का उड़ाया मजाक,एक्स पोस्ट ने मचाया हड़कंप

 



लखनऊ।लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर बनने पर तंज कसा है।नेहा ने एक्स पर ओम बिरला को घटिया स्पीकर बताया है।इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर ने तरह-तरह का कमेंट किया है।

नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर लिखा कि लोकसभा का स्पीकर किसने लगवाया है,बेहद घटिया स्पीकर है,उसकी क्वालिटी लोकसभा लायक नहीं है,बीच-बीच में मीठी आवाज आती है, अचानक फिर बिगड़ जाता है।कौन सी कंपनी का स्पीकर है भाई,किसने ट्यून किया है।

एक यूजर ने लिखा कि वो स्पीकर हैं तुम्हारे हसबैंड नहीं,जिन्हें फर्क पड़ेगा तुम्हारे ट्वीट से।एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाजपा कंपनी का स्पीकर है RSS ने किया है तो खराबी तो होगी ही और चीन से इस कंपनी का अच्छा संबंध है तो घटिया क्वालिटी तो होगी ही।एक यूजर ने लिखा कि आरएसएस की शाखा का प्रोडक्ट है।

Share:

खनन विभाग की सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा की





 लखनऊ ।

खनन में ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई हो- सीएम योगी, जिलों में ओवरलोडिंग पर एक्शन होना चाहिए - सीएम, पुलिस-प्रशासन,परिवहन, खनन विभाग की टीम बने- CM, बालू, मौरंग की कीमत नियंत्रण में होनी चाहिए - सीएम, खनन कार्यों के लिए जिलों से ही जारी होगा ईएमएम-11।

Share:

देश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




*1* राज्यसभा में प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुईं सांसद फूलो देवी, पूर्व PM देवेगौड़ा की विपक्ष से अपील- NEET पर जांच जारी, इस पर संसद में बहस न करें


*2* अयोध्या से लेकर संविधान और नेहरू से इंदिरा तक… संसद में सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला


*3* नीट को लेकर सरकार संवेदनशील और पूरी तरह से सतर्क है. शिक्षा मंत्री ने कहा है कि एक भी बच्चे के साथ अन्याय नहीं होने देंगे लेकिन जब ये विषय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है, ये क्या सर्वोच्च न्यायालय के विजडम से ऊपर समझते हैं. जब एनटीए चीफ को हटा दिया गया, जांच जारी है, मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है तो इस तरह का माहौल बनाने का क्या मतलब है


*4* 'संसद में मेरा अपमान हुआ...ये सभापति की गलती', जगदीप धनखड़ ने लगाई फटकार तो नाराज हुए मल्लिकार्जुन खरगे


*5* राहुल गांधी बोले- युवा NEET को लेकर डरे हुए हैं, हम संसद में उनकी आवाज बनेंगे; NTA मॉनिटरिंग कमेटी ने पेरेंट्स-स्टूडेंट्स से सुझाव मांगा


*6* राहुल गांधी बोले- सदन में पहले नीट में धांधली पर हो चर्चा, यह देश के भविष्य से जुड़ा मामला


*7* MP की लाड़ली बहना की तर्ज पर महाराष्ट्र ने लाड़की बहना योजना शुरू की, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का ऐलान


*8* महाराष्ट्र बजट में एलान: महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह भत्ता, पांच लोगों के परिवार के लिए तीन मुफ्त सिलेंडर


*9* महाराष्ट्र सरकार ने खोला खजाना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये; किसानों के बिजली बिल माफ


*10* महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार का कहना है, "हम महाराष्ट्र में कपास और सोयाबीन की फसल के लिए सभी किसानों को 5000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देंगे। हम दूध उत्पादक किसानों को भी 5 रुपये प्रति लीटर बोनस देंगे।" 1 जुलाई 2024 के बाद सरकार ने जानवरों के हमले से होने वाली मौतों पर आर्थिक मदद बढ़ा दी है, अब परिजनों को पहले 20 लाख की जगह 25 लाख रुपये मिलेंगे।


*11* दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत ​​​​​​गिरी, 1 की मौत, 8 घायल, कई कारें दबीं; कांग्रेस बोली- मोदी ने उद्घाटन किया; भाजपा का आरोप- 2009 में बना


*12* शाम को जेल से बाहर आ सकते हैं हेमंत सोरेन, बिरसा मुंडा जेल के बाहर जुटे समर्थक; 5 महीने बाद हाईकोर्ट से मिली है जमानत


*13* कर्नाटक में वैन और लॉरी की टक्कर, 13 की मौत, 4 घायल, गाड़ी में 17 लोग सवार थे, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ


*14* दिल्ली में सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश… भारी बारिश के बाद एक्शन में आए LG


*15* बैंकिंग स्टॉक में बिकवाली के चलते दिन के हाई से फिसला बाजार, सेंसेक्स- गिरावट के साथ हुआ बंद 

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- फर्जी सीबीआई अधिकारी को किया गया गिरफ्तार, डिजीटल अरेस्ट कर डरा-धमकाकर करता था ठगी, पीड़िता से 2.71 करोड़ की आरोपी ने की थी धोखाधड़ी, धोखाधड़ी करने वाले को साइबर क्राइम टीम ने पकड़ा, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पीड़िता से लिए थे रुपए, पीड़िता ने थाना साइबर क्राइम में दर्ज हुआ था केस, साइबर क्राइम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया, पड़ताल करने के साथ शातिर आरोपी को किया अरेस्ट.


➡लखनऊ- 2 हजार करोड़ से यूपी में स्थापित होगा बायो प्लास्टिक पार्क, सीएम ने परियोजना को तेजी से पूरा करने के दिये निर्देश, प्रदूषण को कम करने में मददगार होगा बायो प्लास्टिक पार्क, लखीमपुर खीरी में 1000 हेक्टेयर में बनेगा पार्क, बलरामपुर चीनी मिल फर्म द्वारा कुंभी गांव में बनेगा पार्क, पार्क के विकास के लिए यूपीडा को बनाया जाएगा नोडल.


➡लखनऊ - खनन विभाग की सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा की, खनन में ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई हो- सीएम योगी, जिलों में ओवरलोडिंग पर एक्शन होना चाहिए -सीएम, पुलिस-प्रशासन, परिवहन, खनन विभाग की टीम बने- CM, बालू, मौरंग की कीमत नियंत्रण में होनी चाहिए - सीएम, खनन कार्यों के लिए जिलों से ही जारी होगा ईएमएम-11 


➡लखनऊ- 2 हजार करोड़ से यूपी में स्थापित होगा बायो प्लास्टिक पार्क, सीएम ने परियोजना को तेजी से पूरा करने के दिये निर्देश, प्रदूषण को कम करने में मददगार होगा बायो प्लास्टिक पार्क, लखीमपुर खीरी में 1000 हेक्टेयर में बनेगा पार्क, बलरामपुर चीनी मिल फर्म द्वारा कुंभी गांव में बनेगा पार्क, पार्क के विकास के लिए यूपीडा को बनाया जाएगा नोडल.


➡लखनऊ- राजधानी में कई चोरी की घटनाओं का खुलासा, 2 शातिर चोर रामिल थारू और राहिल गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का कीमती सामान, कैश बरामद, शातिर चोरों ने एक साथ 3 घरों में की थी चोरी, बंद घरों में रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम, कृष्णा नगर थाना पुलिस ने किया खुलासा.


➡लखनऊ - अफसरों के साथ मुख्यमंत्री योगी ने बैठक की, एम सैंड को लेकर जल्द ही घोषित होगी नीति, प्राकृतिक बालू,मौंरम का बेहतर विकल्प होगा एम-सैंड, सस्टनेबल विकास के लिए एम-सैंड बेहतर विकल्प- CM.


➡लखनऊ- राष्ट्रीय पक्षी मोर पर कुत्तों ने हमला कर किया घायल, नगराम थाना क्षेत्र के भवानीखेड़ा गांव का मामला, ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मी, घायल मोर को इलाज के लिए वनकर्मी साथ ले गए.


➡कानपुर- भूमाफिया पिता पुत्र की जोड़ी ने KDA की जमीन कब्जाई, KDA की देहली सुजानपुर में है 30 करोड़ कीमत की जमीन, भूमाफिया ओपी यादव और उसके बेटे कृष्णा यादव पर आरोप, देहली सुजानपुर KDA कॉलोनी के बीच है 6 बीघा जमीन, अपनी जमीन बताकर 6 बीघे सरकारी जमीन पर किया कब्जा, जमीन पर निजी मोबाइल कंपनी का लगवाया मोबाइल टावर, मोबाइल कंपनी से वसूल रहे हैं हर महीने लाखों रुपये किराया, केडीए जोन 4 के ओएसडी अजय की कृपा से चल रहा खेल, क्षेत्रीय लोगों ने DM, केडीए सचिव, डीसीपी से की थी शिकायत, भूमाफिया पिता-पुत्र, परिजनों पर थाना चकेरी में दर्ज है केस.


➡बलिया- बलिया में भीषण सड़क हादसा , श्रद्धालुओं से भरी कार गड्ढे में पलटी , सड़क हादसे में आठ लोग घायल, घायलों में 3 बच्चे 1 महिला भी शामिल, देवरिया जनपद के निवासी हैं सभी लोग, दर्शन के लिए जा रहे थे विंध्याचल , रसड़ा क्षेत्र के सरायभारती टेढ़ी पुलिया का मामला.


➡सीतापुर- एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बना शोपीस, लाखों की लागत से प्रबंधन क्रेंद का हुआ निर्माण, गांव में फैले कूड़े के निस्तारण के लिए बनाया गया था , बंद पड़े केंद्र पर अधिकारी नहीं देते कोई ध्यान, एलिया ब्लॉक के शेरपुर, धौरेमऊ ग्राम सभा का मामला.


➡कानपुर - बजरंग दल ने चौबेपुर के बंदी माता मोड़ पर लगाया जाम, लव जिहाद के मामले को लेकर बजरंग दल ने लगाया जाम, बजरंग दल ने पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, चौबेपुर क्षेत्र से मुस्लिम युवक नाबालिग को लेकर हुआ था फरार, बजरंग दल ने दोनों लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, चौबेपुर पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरा बजरंग दल 


➡मेरठ- 2 बिरादरियों के खूनी संघर्ष में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर किया पथराव,तोड़फोड़ , संघर्ष में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को मारी गोली,घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा, पथराव जारी,मौके पर पहुंची थानों की फोर्स स्थिति काबू करने में जुटी, थाना हस्तिनापुर के रिठौला गांव का मामला


➡मेरठ - माफिया की अवैध कॉलोनी पर चला MEDA का बुलडोजर, माफिया आदेश फौजी ने खड़ी की थी अवैध कॉलोनी, ध्वस्तीकरण के दौरान MEDA टीम से हुई बदसलूकी, MEDA के सरकारी कार्य को गुंडों से रुकवाने की कोशिश, प्राधिकरण ऑफिस में आकर माफिया ने किया हंगामा, BJP से जुड़े कॉलोनी माफिया का साझीदार है आदेश फौजी, माफिया और गुंडों पर केस दर्ज कराएगा प्राधिकरण, मेरठ के खिर्वा रोड पर है माफिया की अवैध कॉलोनी


➡वाराणसी- भारत समाचार के खबर का असर, परीक्षा के दौरान वीडियो बनाने का मामला, विवि प्रशासन ने जांच के लिए टीम किया गठित, परीक्षा के दौरान छात्रों ने वीडियो बनाकर किया वायरल,. विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर उठा सवाल, जांच टीम द्वारा दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई


➡प्रयागराज - BJP युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ मारपीट, मम्फोर्डगंज इलाके में रोहित मिश्रा के साथ की मारपीट, दबंगों ने प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित के साथ की मारपीट, BJP युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित को आई चोट, आरोपी दबंगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी कर्नलगंज थाने की पुलिस.


➡श्रावस्ती - श्रावस्ती में 5 फर्जी शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों के साथ से कर रहे थे नौकरी, 3 महीने पूर्व भारत समाचार ने किया था खुलासा, जांच कमेटी की रिपोर्ट पर BSA ने की कार्रवाई, BSA अमिता सिंह ने सभी शिक्षकों पर दर्ज कराई FIR, वेतन भुगतान की वसूली के लिए जारी हुआ नोटिस.


➡सिद्धार्थनगर- भारत नेपाल बॉर्डर से की जा रही खाद की तस्करी, ग्रामीणों के अनुसार आए दिन खाद तस्करों द्वारा होता एक्सीडेंट, बाइक पर तस्करी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में बाइक से तीन-तीन बोरियों से की जा रही तस्करी , चिल्हिया क्षेत्र के सूर्य कुड़ियां का बताया जा रहा वायरल वीडियो.


➡मेरठ- पति के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए भटक रही पत्नी, पति को पीट-पीटकर युवकों ने उतारा था मौत के घाट, पड़ोसी युवकों से नशे में हुई थी पति की कहासुनी, खाली प्लाट में मिला था शव,शरीर पर थे चोटों के निशान, नाम दर्ज मुकदमे के बाद खुले घूम रहे हैं आरोपी, हफ्तेभर बाद भी गिरफ्तारी नहीं,खुले घूम रहे आरोपी, थाना भावनपुर के एपेक्स एनक्लेव में हुई थी वारदात..


➡अयोध्या- कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटसराय में युवती की हत्या, गला रेत कर हुई हत्या, 3 बहनों में सबसे छोटी थी युवती, 2 बहनों की हो चुकी शादी, घर में अकेली रहती थी युवती, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही है जांच पड़ताल, कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय का मामला.


कन्नौज- प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने की आत्महत्या, किशोरी की मां ने 3 लड़कों पर लगाया आरोप, 3 लड़कों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, बेटी को आरोपी करते थे परेशान- पीड़ित मां, ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला


➡दिल्ली- पेपर लीक मामले पर सांसद डिंपल यादव का बयान, पेपर लीक,परीक्षा में धांधली से छात्र आहत है- डिंपल, ये देश और युवाओं के भविष्य का सवाल है- डिंपल, ये जितना जल्दी सुलझ जाएगा,उतना बेहतर-डिंपल,    v vb‘केंद्र को इस मामले का शीघ्र समाधान करना चाहिए’


➡दिल्ली- राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की तबियत बिगड़ी, सदन में वेल में प्रदर्शन के दौरान चक्कर खाकर गिरी, NEET के मुद्दे पर वेल में प्रदर्शन करते आया चक्कर, कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम को RML लाया गया.


➡दिल्ली- उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अफसरों के साथ बैठक की, दिल्ली में बारिश से जलभराव को लेकर इमरजेंसी मीटिंग, जल बोर्ड, PWD, MCD, NDMC के अधिकारी मौजूद,डीडीए और एनडीआरएफ के अधिकारी भी मौजूद हैं।

Share:

NEET 2024: अब क्या जेईई की तरह होगी नीट परीक्षा, प्रीलिम्स और एडवांस्ड भी देने होंगे,जानें मामला

 



नई दिल्ली। 4 जून से नीट परीक्षा को लेकर बवाल मचा है।ये बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।फिलहाल सीबीआई जांच चल रही है और रोज बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक इस मामले में गिरफ्तारी हो रही है। इस बीच सोशल साइट पर आईआईटी दिल्ली के पूर्व निदेशक वी रामगोपाल राव ने नीट परीक्षा कैसी होनी चाहिए इसपर अपने सुझाव साझा किए हैं।


नीट पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली के पूर्व निदेशक वी रामगोपाल राव ने नीट परीक्षा के आयोजन के लिए एक विकल्प दिया है।राव ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि पेन-एंड-पेपर मोड में नेशनल लेवल की मेडिकल परीक्षा आयोजित करना इम्प्रैक्टिकल है।


वी रामगोपाल राव ने एक्स पर लिखा कि इतने सारे केंद्रों पर विभिन्न भाषाओं में भौतिक प्रश्नपत्रों के कई सेटों को ले जाकर पेन और पेपर-आधारित परीक्षा आयोजित करना अव्यावहारिक है।अकादमिक संस्थानों के विपरीत जो परीक्षाओं के लिए अपने स्वयं के संकाय और कर्मचारियों का उपयोग करते हैं, एनटीए तीसरे पक्ष के विक्रेताओं और अनुबंध कर्मचारियों पर निर्भर करता है।इस तरह की उच्च-दांव परीक्षा के लिए इतने सारे लोगों की ईमानदारी सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा है।


वी रामगोपाल राव ने सुझाव दिया कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन जेईई मेन यानी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की तरह ही आयोजित की जानी चाहिए।जेईई मेन की तरह, नीट प्रीलिम्स को एनटीए द्वारा कई सत्रों में आयोजित किया जा सकता है और यह कंप्यूटर आधारित हो सकता है। प्रत्येक बैच में लगभग 2 लाख छात्र बैठ सकते हैं,जिसमें एक बड़े प्रश्न बैंक का उपयोग करके दो महीने में परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं।प्रत्येक छात्र को यादृच्छिक रूप से व्यवस्थित प्रश्नों का एक अनूठा सेट मिलता है,जिससे पेपर लीक होने का जोखिम कम हो जाता है,हैकिंग के खिलाफ कंप्यूटर सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है और विशेषज्ञ की मदद से इसे प्राप्त किया जा सकता है,छात्रों को शॉर्टलिस्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार करते हुए दो बार परीक्षा देने की अनुमति दें,परीक्षा के तुरंत बाद स्कोर उपलब्ध कराएं, सामान्यीकरण एक चुनौती नहीं है क्योंकि यह केवल एक शॉर्टलिस्टिंग परीक्षा है।


वी रामगोपाल राव ने कहा कि नीट प्रीलिम्स के माध्यम से चुने गए लगभग 2.5 लाख उम्मीदवारों के लिए नीट एडवांस्ड का आयोजन करें, जिसका प्रबंधन पूरी तरह से एम्स द्वारा किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड के समान यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा अवधारणाओं की समझ की जांच करेगी,पवित्रता और अखंडता बनाए रखने के लिए संस्थागत स्वामित्व और प्रतिबद्धता आवश्यक है।नीट एडवांस्ड का स्वामित्व और नियंत्रण एम्स के पास होना महत्वपूर्ण है।


बता दें कि एनटीए पिछले तीन साल से जेईई मेन परीक्षा का आयोजन दो सत्र में कर रहा है।पहले सत्र की परीक्षा जनवरी में और दूसरे सत्र की परीक्षा अप्रैल-मई में।जेईई मेन में उत्तीर्ण शीर्ष 2.50 उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2024 में शामिल होते हैं। जेईई एडवांस्ड क्वालीफाइ करने वाले उम्मीदवारों को आईआईटी में एडमिशन मिलता है।

Share:

बसपा की सियासी जमीन पर खड़ी सपा की इमारत, अखिलेश यादव के आधे से ज्यादा सांसद करते थे कभी हाथी की सवारी

 


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली है।जीत के लिहाज से आज सपा यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। हालांकि अखिलेश यादव की पार्टी के चुने गए सांसदों में ज्यादातर का नाता एक समय मायावती की पार्टी बसपा से रहा है।


समाजवादी पार्टी के मुखिया प्रमुख अखिलेश यादव इस बार लोकसभा चुनाव में यूपी की सियासत के बादशाह बनकर उभरे हैं।यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सपा ने 37 सीटों पर जीत का परचम लहराते हुए भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से दूर कर दिया।पीडीए फॉर्मूले ने अखिलेश यादव का साथ दिया।इस नई सोशल इंजीनियरिंग के जरिए भाजपा को मात देने का मंत्र सपा के हाथ जरूर लग गया है।कांशीराम की प्रयोगशाला से निकले नेताओं को सहारे सपा न सिर्फ गैर-यादव ओबीसी समाज को बल्कि बसपा के दलित वोटबैंक को भी जोड़ने में सफल रही है।हालांकि 2024 में खड़ी हुई सपा की सियासी इमारत कहीं न कहीं बसपा की जमीन पर है।


लोकसभा चुनाव में सपा से जीते 37 में से 17 सांसद ऐसे हैं, जिनका किसी न किसी तरह से नाता बसपा से रहा है। वे बसपा से विधायक रहे या फिर लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने कांशीराम के साथ बसपा के गठन में अपना योगदान दिया।


*सपा में दलित और यादव एक साथ*


बसपा के संस्थापक सदस्य पूर्व मंत्री घूरा राम सपा के प्रति वफादारी जताने वाले पहले बड़े दलित नेता थे।इसके बाद फिर बसपा नेताओं का सपा में आने का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार जारी रहा।बसपा से आए नेताओं को टिकट देकर सिर्फ अखिलेश यादव ने अपने सांसदों की संख्या ही नहीं बढ़ाई बल्कि उस परिकल्पना को भी तोड़ दिया है कि यूपी में दलित और यादव कभी एक नहीं हो सकते।


लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा से सपा से सांसद बने आरके चौधरी,जालौन से सांसद नारायणदास अहिरवार, जौनपुर से सांसद बने बाबूसिंह कुशवाहा बसपा के शुरुआती के दौर के नेता रहे हैं।अहिरवार और आरके चौधरी ने बसपा के संस्थापक कांशीराम की बीएस फोर से राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी और बसपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं।इसके अलावा बस्ती लोकसभा से सपा से सांसद बने राम प्रसाद चौधरी भी बसपा के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे, लेकिन राम प्रसाद चौधरी ने अपना राजनीतिक सफर जनता दल से शुरू किया था और बाद में कांशीराम से प्रभावित होकर बसपा का दामन थाम लिया था।


*बसपा से सफर करने वाले नेता*


श्रावस्ती से सांसद राम शिरोमणि वर्मा और सलेमुपर सांसद रमाशंकर राजभर ने बसपा से ही राजनीतिक शुरुआत की थी। रमाशंकर राजभर ने अपना सियासी सफर 1991 में शुरू किया था,लेकिन 2009 में रमाशंकर पहली बार जीते। बसपा से रमाशंकर सपा के तत्कालीन सांसद हरिकेवल प्रसाद को हराया था और अब हरिकेवल के बेटे को हराकर सांसद बने। श्रीवस्ती से सांसद बने राम शिरोमणि वर्मा ने भी अपना सियासी सफर बसपा से शुरू किया। राम शिरोमणि वर्मा 2019 में पहली बार सांसद बने और अब दूसरी बार सपा से सांसद बने।अंबेडकरनगर से सपा से सांसद बने लालजी वर्मा ने लोकदल से अपने सियासी पारी की शुरुआत की,लेकिन 1996 में लालजी वर्मा ने बसपा का दामन थाम लिया।इसके बाद लालजी वर्मा ने 2022 के चुनाव से पहले सपा का दामन थाम लिया। लालजी वर्मा पहले विधायक बने और अब सांसद बने हैं।इटावा से सांसद जीतेंद्र कुमार दोहरे इस बार सपा से सांसद बने हैं,लेकिन जितेन्द्र कुमार दोहरे ने बसपा से सियासी शुरूआत की थी। जितेन्द्र कुमार दोहरे इटावा से बसपा जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


*देवेश शाक्य ने कल्याण सिंह के बेटे को हराया*


एटा लोकसभा से सांसद बने देवेश शाक्य ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत बसपा से की थी।देवेश शाक्य के बड़े भाई विनय शाक्य बसपा के कद्दावर नेता रहे हैं।बसपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।विनय शाक्य साथ ही देवेश शाक्य बसपा से जिला पंचायत सदस्य रहे हैं।बसपा के संगठन से भी जुड़े रहे, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में आए थे।इस लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने देवेश शाक्य को एटा से टिकट दिया था।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को देवेश शाक्य ने हरा दिया।आंवला से सांसद बने नीरज मौर्य ने भी अपनी सियासी पारी की शुरुआत बसपा से की थी।बसपा से नीरज मौर्य दो बार जलालाबाद विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नीरज मौर्य सपा में शामिल हो गए थे,लेकिन विधानसभा का चुनाव हार गए थे।इसके बाद भी अखिलेश यादव ने इस बार लोकसभा चुनाव में टिकट दिया और आंवला से लोकसभा सांसद बने। देवेश शाक्य और नीरज मौर्य दोनों ही स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं और उन्हीं के साथ सपा का दामन थामा था।गाजीपुर से सांसद बने अफजाल अंसारी ने भी अपनी सियासी पारी की शुरुआत लेफ्ट से की थी।उसके बाद सपा से विधायक और सांसद बने।अफजाल अंसारी 2019 में बसपा से सांसद बने।इस बार लोकसभा चुनाव में सपा सांसद बने। अफजाल अंसारी ने बसपा से इस्तीफा तक नहीं दिया था।ऐसे ही 2019 में बसपा से चुनाव लड़ने वाली रुचि वीरा भी इस बार मुरादाबाद से सपा से सांसद बनी हैं। 2019 में रुचि वीरा भले ही सपा से चुनाव लड़ी थी,लेकिन उन्होंने अपनी सियासी पारी की शुरुआत बसपा से की थी।


*इकरा हसन के माता-पिता बसपा से रहे सांसद*


सुल्तानपुर से सांसद बने रामभुआल निषाद ने अपने सियासी पारी की शुरुआत बसपा से की और आगे बढ़े।बसपा से रामभुआल विधायक रहे और बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे, लेकिन बाद में रामभुआल बसपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया।इस बार लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर से भाजपा की मेनिका गांधी के खिलाफ सपा ने रामभुआल को उतारा था।रामभुआल बने।चंदौली से सपा से सांसद बने वीरेंद्र सिंह बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं।वीरेंद्र सिंह बाद में बसपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। इसके बाद से वीरेंद्र सिंह सपा में हैं।इस बार सांसद बने।कौशांबी से सांसद बने पुष्पेन्द्र सरोज सपा के महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं।इंद्रजीत सरोज सपा से विधायक हैं। इंद्रजीत सरोज ने अपने सियासी पारी की शुरुआत बसपा से की थी।बसपा के शुरुआती दौर के नेता हैं और कांशीराम के साथ जुड़े रहे हैं। इंद्रजीत सरोज बसपा के प्रदेश अध्यक्ष तक रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इंद्रजीत सरोज ने सपा का दामन थामा था।इस बार इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज कौशांबी से सपा  से सांसद बने हैं।कैराना से सांसद बनी इकरा हसन ने अपने सियासी पारी की शुरुआत सपा से शुरू किया। इकरा हसन के पिता मुनव्वर हसन और मां तब्बसुम हसन बसपा से सांसद रह चुकी हैं। इकरा हसन का परिवार बसपा से लेकर सपा और आरएलडी तक में रहा है।

Share:

फर्जी सीबीआई अधिकारी को किया गया गिरफ्तार

 लखनऊ। 


डिजीटल अरेस्ट कर डरा-धमकाकर करता था ठगी।


पीड़िता से 2.71 करोड़ की आरोपी ने की थी धोखाधड़ी।


धोखाधड़ी करने वाले को साइबर क्राइम टीम ने पकड़ा।


डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पीड़िता से लिए थे रुपए।


पीड़िता ने थाना साइबर क्राइम में दर्ज हुआ था केस।


साइबर क्राइम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।


पड़ताल करने के साथ शातिर आरोपी को किया अरेस्ट।

Share:

अफजाल अंसारी ने लोकसभा में नहीं ली शपथ तो सपा के पूर्व सांसद ने बोला हमला,कही बड़ी बात

 


गाजीपुर।लोकसभा चुनाव में गाजीपुर से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी लोकसभा में पहुंच तो गए हैं,लेकिन शपथ नहीं ले पाए।अफजाल अंसारी का संसद में बैठे हुए एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में अफजाल अंसारी सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ बगल वाली सीट पर अगली कतार में संसद में बैठे हुए हैं, लेकिन अफजाल असारी ने शपथ नहीं ली तो गाजीपुर में समर्थक उदास हो गए।गाजीपुर में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने 2009 के लोकसभा चुनाव में अफजाल अंसारी को हराया था। राधे मोहन सिंह ने अब अफजाल अंसारी पर तंज कसा है। राधे मोहन सिंह ने कहा कि वह जानते थे कि सजा के एक केस में वह हाई कोर्ट में अंडर ट्रायल हैं, तो वह सदन में क्या कर रहे थे।अफजाल अंसारी की पूरी राजनीति झूठ पर आधारित है। राधे मोहन सिंह ने कहा कि 1989 में जब वे सपा में आए थे तब से उन्हें जानते हैं।

राधे मोहन सिंह ने एक बड़ा सवाल उठाया कि जब अफजाल अंसारी को शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया था तो उन्होंने शपथ क्यों नहीं ली और अगर उन्हें नहीं बुलाया गया था तो वह सदन में क्या करने गए थे।अफजाल अंसारी के बारे में राधे मोहन सिंह ने कहा कि जब उनके ऊपर तमाम पाबंदी सुप्रीम कोर्ट ने लगा रखी हैं, उसके बाद भी वह जनता से झूठ बोलकर चुनाव लड़े और गाजीपुर को शर्मिंदा कर दिया। राधे मोहन सिंह ने कहा कि उनका विकास से कोई मतलब नहीं है, वह पांच बार विधायक और तीन बार सांसद बन चुके हैं, लेकिन वह अपना एक भी काम नहीं दिखा सकते।

इसी कड़ी में अफजाल अंसारी के ऊपर हमलावर बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे डॉ. उमेश कुमार सिंह ने भी अफजाल अंसारी को झूठा बताया। उमेश कुमार ने बताया कि अफजल अंसारी जब हाई कोर्ट में अंडर ट्रायल हैं तो उनको चुनाव लड़ना ही नहीं चाहिए था।उन्होंने जनता के साथ विश्वास घात किया और झूठ बोलकर वह चुनाव जीते हैं। उमेश कुमार ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया कि क्या समाजवादी पार्टी के मुखिया के पास गाजीपुर में इनसे बेहतर कोई प्रत्याशी नहीं था, या उन्होंने जानबूझ कर गाजीपुर की जनता के साथ मजाक किया।

Share:

पेपर लीक से विधायक बेदीराम का नाम जुड़ने से मुश्किल में ओपी राजभर,भाजपा ने लिया ये फैसला

 


लखनऊ।देशभर में इस समय पेपर लीक का मामला सुर्खियों  में है। NEET और NET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में भी गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं और सरकार जांच करा रही है। विपक्ष संसद में मोदी सरकार पर हमलावर है तो वहीं योगी सरकार भी एक सियासी चक्रव्यूह में फंसी हुई नजर आ रही है।यूपी में सियासी पेच की वजह बने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदीराम राजभर का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ है।वायरल वीडियो में विधायक बेदीराम राजभर कथित तौर पर पेपर लीक की डील और पैसों के लेन-देन की बात रहे हैं। बरहाल बेदीराम इसपर कुछ बोल नहीं रहे हैं,लेकिन सियासी फजीहत जमकर शुरू है।सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर भी खामोश हैं और सवाल पूछे जाने पर कह दे रहे हैं कि बेदीराम से पूछिए,लेकिन इस अनचाही परेशानी से भारतीय जनता पार्टी के तेवर तल्ख होता हुआ नजर आ रहा है और अब सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है।


 बताया जा रहा है कि सुभासपा मुखिया ओपी राजभर आज शुक्रवार को अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने ओपी राजभर को तलब किया है। सूत्रों का दावा है कि राजभर को बेदीराम वाले मामले में ही बुलाया गया है।इससे पहले ओपी राजभर ने गुरुवार को लोक भवन में सीएम योगी से भी मुलाकात की थी।बताया जा रहा है कि बेदी राम मामले को लेकर यूपी से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक सख्त नजर आ रहा है।इसी क्रम में अपने बेटे अरविंद राजभर के साथ ओपी राजभर दिल्ली पहुंचे हैं।


बता दें कि विधायक बेदीराम का नाम से पेपर लीक से जोड़ा जाना पहली बार नहीं है।बेदीराम का नाम पहले भी पेपर लीक में कई बार आ चुका है और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हैं। बेदीराम के शपथपत्र के मुताबिक उनपर कुल 9 केस दर्ज हैं, जिसमें से 8 केस पेपर लीक को लेकर हैं।बेदीराम के खिलाफ राजस्थान,मध्य प्रदेश और यूपी में केस दर्ज हैं।इन राज्यों में रेलवे और पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर बेदीराम पर आरोप हैं।


बता दें कि साल 2009 में जयपुर में एसओजी ने रेलवे भर्ती पेपर लीक के मामले में बेदीराम पर केस दर्ज किया।इसके बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पेपर लीक के मामले में एसटीएफ भोपाल ने बेदीराम के खिलाफ केस दर्ज किया। भोपाल एसटीएफ ने बेदीराम के खिलाफ 2 केस दर्ज किए। साल 2006 में बेदीराम के ऊपर गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है। तब रेलवे पेपर लीक करवाने के मामले में लखनऊ के कृष्ण नगर में बेदीराम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगा था।


बता दें कि साल 2008 में भी रेलवे पेपर लीक करवाने पर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में बेदीराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।फिर साल 2010 में पुलिस भर्ती पेपर लीक करवाने को लेकर जौनपुर में ही बेदीराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया।साल 2014 में भी पेपर लीक के ही मामले में बेदीराम के खिलाफ एक ओर केस दर्ज हुआ था। बेदीराम के खिलाफ 8 मामलों में चार्जशीट भी दर्ज हो चुकी है।बेदीराम के खिलाफ आरोप भी तय हो चुके हैं।

Share:

नीट परीक्षा धांधली मामले को लेकर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

 


राहुल गांधी ने निभाई विपक्ष की भूमिका___



Parliament Session 2024: आज लोकसभा सत्र का पांचवा दिन है। वहीं सत्र की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा करने की मांग पर अड़ गया। इस पर विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सदन में नीट पर चर्चा होनी चाहिए। लोकसभा में NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग पर हुआ हंगामा, हंगामें के बीच सदन की कार्यवाही सोमवार ११बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Share:

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी, एक की मौत, 8 जख्मी, उड़ानों पर पड़ा असर



* कल जबलपुर एयरपोर्ट की छत गिरी, और आज दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की ...

 दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा शुक्रवार की सुबह गिर पड़ा, नीचे खड़ी कई कारें और टैक्सियां उसकी चपेट में आ गईं.

 दिल्ली एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरी, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी, दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानों की आवाजाही पर असर, दिल्ली में भारी बारिश, 

  दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा शुक्रवार की सुबह भारी बारिश के बीच गिर पड़ा। नीचे खड़ी कुछ कारें और टैक्सियां इस हादसे की चपेट में आ गईं, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। टर्मिनल से उड़ानों की आवाजाही को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यह हादसा ऐसे दिन हुआ है, जब देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। आज सुबह 8.30 बजे तक के रिकॉर्ड के मुताबिक सफदरजंग मौसम विज्ञान केंद्र पर पिछले 24 घंटों में 228.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी थी।


 

Share:

पोस्टमार्टम हॉउस में डेडबॉडी से लूट मामले में सीएमओ ने दोषी फार्मासिस्ट पर भी लिया ऐक्शन

 




*वार्डबॉय समेत 03 पर पहले ही हो चुकी है कार्यावही, एसपी को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने को कहा

.

  हरदोई। विगत कुछ दिनों से जनपद हरदोई में स्थापित आधुनिक चीरघर (पोस्टमार्टम हॉउस) हरदोई में लाये गये शवों से आभूषण गायब करने व नकली आभूषणों से बदलने की शिकायत को लेकर मीडिया में चल रही ख़बरों का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने जाँच कमेटी की थी। सीएमओ डा. रोहताश कुमार ने आज मीडिया को जारी विज्ञप्ति में बताया कि ने बताया कि प्रकरण तत्काल संज्ञान लेते हुय अलग-अलग समिति बनाते हुए जाँच करायी गयी।

जाँच में दोषी पाये गये एक वार्डव्वाय रूपेश पटेल द्वारा अवनी परिधि एनर्जी एण्ड कम्युनिकेशन्स लखनऊ एवं 02 स्वीपर कम चौकीदार वाहिद एवं अवधेश कुमार वर्मा को तात्कालिक प्रभाव से हटाते हुये (बर्खास्त कर) सम्बन्धित कम्पनी को वापस कर दिया गया तथा दोषी वार्डव्वाय रूपेश पटेल व स्वीपर वाहिद के विरूद्ध एसपी को अवगत कराते हुये सम्बन्धित थाने पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु डा० पंकज मिश्रा नोडल अधिकारी पोस्टमार्टम को निर्देशित कर दिया गया है।

आधुनिक चीरघर (शव विच्छेदन गृह) हरदोई में तैनात फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार वर्मा को तात्कालिक प्रभाव से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साण्डी व पंकज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सण्डीला स्थानान्तरित कर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाये उ०प्र० को अनुशासनिक व विभागीय जॉच संस्थित करते हुये अन्य जनपद में स्थानान्तरण किये जाने हेतु अनुरोध किया गया।

Share:

13 वर्षीय बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या, BJP नेता का भाई सहित 6 आरोपी गिरफ्तार



 हरिद्वार।

23 जून को इस बच्ची को एक बर्थडे पार्टी के बहाने ले जाया गया। फिर उसको बीयर पिलाई। सुनसान इलाके में नितिन, निखिल पांचाल, तुषार और मौसम ने गैंगरेप किया और भाग गए।

गैंगरेप की शिकार लड़की रात में मदद मांगने BJP नेता के भाई अमित सैनी के पास पहुंची। अमित ने भी उसकी आबरू लूटी और रात में पतंजलि रिसर्च इन्सटीट्यूट के सामने ले जाकर वाहन के आगे धक्का देकर मार डाला।

वारदात करके अमित अपने चचेरे भाई BJP नेता आदित्यराज सैनी के पास पहुंचा। सारा घटनाक्रम बताया। आदित्यराज ने बच्ची की मां को गुमराह किया और पुलिस के पास न जाने की सलाह दी। हालांकि 24 जून को डेडबॉडी रिकवर हो गई। 

आदित्यराज को BJP ने निष्कासित कर दिया है, गिरफ्तारी बाकी है।

Share:

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एलजी मनोज सिन्हा ने आज सुबह अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया




 जम्मू-कश्मीर।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एलजी मनोज सिन्हा ने आज सुबह अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया।

Share:

टला बड़ा हादसा:रामगंगा पुल पर मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी,घंटों प्रभावित रही कई ट्रेनें

 



बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़ा रेल हादसा होने से बचा। गुरुवार को रामगंगा पुल पर चलती हुई मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई,जिससे बदायूं-चंदौसी रूट पर ट्रेनों का संचालन डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा।दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को एक घंटे आंवला स्टेशन पर रोकना पड़ा। ब्रांच लाइन और कासगंज लाइन की तीन मालगाड़ियों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। दोपहर एक बजे के बाद रेल यातायात सामान्य हो सका।

मालगाड़ी गुरुवार सुबह चंदौसी से बरेली कैंट स्टेशन के लिए निकली थी। सुबह साढ़े 11 बजे मालगाड़ी रामगंगा पुल पार कर रही थी तभी पुल पर ही कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंट गई।गार्ड ने वॉकी-टॉकी पर लोको पायलट को सूचना दी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकी। कंट्रोल रूम और रामगंगा ब्रिज स्टेशन को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर गुड्स टीम पहुंची। पुल पर दोनों ओर से आने-जाने का कोई रास्ता न होने के कारण कपलिंग जोड़ने में देरी हुई।

दोपहर एक बजे के बाद मालगाड़ी की कपलिंग जोड़कर पुल पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य किया जा सका। इस दौरान 12036 दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को आंवला स्टेशन पर एक घंटे तक रोकना पड़ा। यह ट्रेन दोपहर 12:56 बजे यहां से रवाना की जा सकी। बदायूं की ओर जाने वाली 05370 लालकुआं-कासगंज पैसेंजर, 05337 कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर को भी रास्ते में रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Share:

प्रेग्नेंट होने पर बॉयफ्रेंड ने कराया अबॉर्शन,छात्रा का डाॅक्टर ने निकाल दिया गर्भाशय,कभी नहीं बन सकेगी मां

 



बरेली।झुमका गिरने वाले बरेली में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।डाॅक्टरों ने एक छात्रा की जिंदगी हमेशा के लिए नरक बना दी।छात्रा के अबॉर्शन के दौरान डॉक्टरों ने उसका गर्भाशय निकाल दिया,जिससे छात्रा की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद छात्रा के परिवार वालों ने उसे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां छात्रा आईसीयू में भर्ती है।


*जानें क्या है पूरा मामला*


फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब छात्रा को पता चला कि वो 5 महीने की प्रेग्नेंट है तो उसके बॉयफ्रेंड ने फरीदपुर के डीके अस्पताल में अबॉर्शन करवाया,लेकिन इस दौरान डॉक्टरों ने उसका गर्भाशय ही निकाल दिया।अब वह कभी मां नहीं बन पाएगी। वहीं छात्रा की हालत बिगड़ने पर इसकी सूचना जब छात्रा के परिजनों को लगी तो वह उसे दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे। छात्रा के पिता ने इस मामले में गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण और कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है।


*योग शिविर में जाने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा*


21 जून को विद्यालय में योग शिविर में जाने की बात कहकर छात्रा घर से निकली थी। उसी रात पौने 9 बजे फरीदपुर के डीके अस्पताल से किसी ने फोन करके छात्रा से पिता की बात कराई। छात्रा के पिता उसकी मां के साथ अस्पताल पहुंचे और बेटी को गांव ले गए।हालत गंभीर होने पर 22 जून को छात्रा बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ है।जब मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो आईजी डॉक्टर राकेश सिंह डीके अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पता चला कि डीके अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने डीके अस्पताल के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि छात्रा का बॉयफ्रेंड अभी भी फरार है।

*डॉक्टर समेत 8 लोग हिरासत में*

इस मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि फतेहगंज पूर्वी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिस अस्पताल में छात्रा का इलाज हुआ वो फर्जी तरीके से चल रहा था। अस्पताल के डॉक्टर समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। विवेचना में दो लोगों के नाम सामने आए है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

Share:

अनियंत्रित डंफर पेड़ से टकराया,ड्राइवर की मौत,दो घायल






 सुल्तानपुर। अनियंत्रित डंफर पेड़ से टकराया,ड्राइवर की मौत,दो घायल,मचा कोहराम।सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस।डंफर में एक युवक के फंसे होने की सूचना।फंसे हुए युवक को डंफर से बाहर निकालने में जुटी पुलिस।बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुर-कुड़वार रोड़ के विरधौरा सेमरा गांव के पास की दुर्घटना।

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




*शुक्रवार,  28 जून 2024 


🔸भारत में 2025 से लागू होगा नया कानून, सभी मोबाइल और टैबलेट में एक कॉमन चार्जर का होगा इस्तेमाल


🔸मार्केट ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 79,243 के लेवल पर, Nifty 24044 के स्तर पर बंद


🔸कर्नाटक में वोक्कालिगा संत की अपील:सिद्धारमैया पद छोड़ें, शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाएं; राज्य में पहले ही उठ चुकी तीन डिप्टी सीएम बनाने की मांग


🔸CJI बोले- अबतक पॉलिटिकल प्रेशर का सामना नहीं करना पड़ा:कहा- भारत में जज सरकार की पॉलिटिकल ब्रांच से अलग-थलग जीवन जीते हैं


🔸बिरला ने हुड्डा से कहा- सलाह मत दो, चलो बैठो:मुर्मू ने जैसे ही बहुमत की सरकार कहा, विपक्ष ने विरोध जताया; चौथे दिन के मोमेंट्स


🔸भारत के धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में यूएससीआईआरएफ की समझ कमजोर : इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन


🔸सीएम भजनलाल ने पेंशनर्स को दी बड़ी सौगात, राजस्थान के 88.44 लाख लाभार्थियों के खातों में जमा होंगे 1037 करोड़ रुपए


🔸अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी फिच ने चेताया है कि मालदीव अपने कर्ज चुकाने से चूक सकता है.


🔸लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राष्ट्रपति मुर्मू की आपातकाल संबंधी टिप्पणियों पर विपक्ष ने कहा- 'अभूतपूर्व', 'सरकारी स्क्रिप्ट'


🔸फडणवीस-उद्धव की लिफ्ट में हुई मुलाकात ने महाराष्ट्र में राजनीतिक तापमान को ‘बढ़ाया’, सरगर्मियां तेज


🔸नीट-यूजी पेपर लीक: सीबीआई ने बिहार से की पहली गिरफ्तारी, 2 को लिया हिरासत में


🔸मुख्यमंत्री ने राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी को दिलाई शपथ


🔸पानी रिसाव को लेकर मंदिर ट्रस्ट की दो टूक, कहा- राम मंदिर गर्भगृह में नहीं टपका है एक भी बूंद पानी


🔸केंद्र ने दी एसबीएम-यू 2.0 के तहत बंगाल के लिए 860.35 करोड़ रुपये की मंजूरी


🔹AFG vs SA: T-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया, पहली बार फाइनल में मारी एंट्री


🔹IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत ने इंग्लैंड से भी लिया बदला, 10 साल बाद T20 विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह।


   

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - IAS मदन सिंह को मिला अतिरिक्त चार्ज, मदन सिंह गर्ब्याल कानपुर नगर आयुक्त बने, कानपुर नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला


➡लखनऊ - ईडी ने हैलो राइड के निदेशकों की सम्पत्तियां जब्त की, निदेशकों, अध्यक्षों, एजेंटों और अन्य लोगों पर कार्रवाई, संबंधित 5.35 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त, लखनऊ के अलावा प्रयागराज और कानपुर में हैं संपत्तियां, ईडी ने अभय कुमार, नीलम वर्मा, निखिल कुशवाह पर केस दर्ज कराया, राजेश पांडे, शकील अहमद, रागिनी गुप्ता और अन्य के खिलाफ भी केस


➡लखनऊ - उत्तर प्रदेश में 2 उप आबकारी आयुक्त के तबादले, आलोक कुमार उप आबकारी आयुक्त देवीपाटन बने, सुभाष चंद्र सोनकर उप आबकारी आयुक्त लाइसेंस मुख्यालय बने


➡लखनऊ - दुबग्गा इंस्पेक्टर पर लगा जमीन कब्जा कराने का आरोप, पीड़ित वृद्धा ने लगाया दरोगा व मनीष यादव पर आरोप, पीड़ित महिला की नहीं हो रही कहीं भी सुनवाई, इंस्पेक्टर द्वारा कई बार थाने से वृद्ध महिला को भगाया गया, जनपद के थाना दुबग्गा क्षेत्र का है पूरा मामला


➡लखनऊ - भीषण गर्मी से उत्तर प्रदेश को मिलेगी राहत, बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंचा मानसून, लखनऊ में 2 दिन बाद बारिश के आसार, लखनऊ में आज भी बारिश की संभावना


➡लखनऊ - यूपी के 88 राजकीय विद्यालयों में होगी भर्ती, 1454 शिक्षकों की राजकीय विद्यालय में भर्ती, 163 गैर शिक्षक पदों पर भी भर्ती की जाएगी, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने आदेश किया जारी


➡लखनऊ - ऑनलाइन अप्लाई करने वाले मरीज वेटिंग से परेशान, स्किन मरीजों को मिल रहा 1 महीने बाद का अपॉइंटमेंट, एक महीने की लंबी वेटिंग से स्किन के मरीज परेशान, ऑनलाइन आवेदन पर नहीं मिल रहा मरीजों को इलाज


➡लखनऊ - 1 जुलाई को अखिलेश यादव का जन्मदिन, सपा कार्यालय के बाहर लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर, अखिलेश को भावी पीएम बताकर दी गई बधाई, सपा ऑफिस के आसपास का इलाका पोस्टर से पटा, पोस्टर में लिखा सबके अखिलेश, भावी प्रधानमंत्री अखिलेश


➡अयोध्या - एसएसपी अयोध्या ने एक दो थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल,सोशल मीडिया सेल में निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव बने थाना प्रभारी तारुन, चौकी प्रभारी कटरा थाना राम जन्मभूमि रहे संदीप कुमार त्रिपाठी बने थानाध्यक्ष मवई, तारुन एसओ ओपी राय व मवई एसओ आशा शुक्ला हटाई गईं


➡सीतापुर - खनन माफिया के खिलाफ ग्रामीण सड़क पर बैठे, केवानी नदी किनारे महीनों से अवैध बालू खनन, गांव में खनन कर रही ट्रॉली आने से ग्रामीण नाराज, ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली ग्रामीणों पर चढ़ाने का किया प्रयास, बिसवां कोतवाली क्षेत्र के देबियापुर गांव का मामला


➡मुरादाबाद - शहर में सुबह से हो रही जोरदार बारिश, तेज बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, शहर के कई इलाकों में भरा बारिश का पानी, जलभराव के चलते लोगों को हो रही परेशानी, लाइन पार इलाके में सबसे ज्यादा जलभराव


➡मिर्जापुर - सिरसी बांध के 14 फाटकों में दरार, बारिश का पानी भरने से शुरू होता है रिसाव, आजादी से पहले बने बांधों की दशा खराब, सिंचाई विभाग की लापरवाही से घट सकती घटना


➡कन्नौज - अवैध खनन कर ले जाई जा रही मिट्टी, बालू पकड़ी, पुलिस के सामने से जा रही थी तीन ट्रॉलियों में मिट्टी, पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को चालक सहित पकड़ा, सदर कोतवाली के सरायमीरा पुलिस चौकी के सामने से पकड़ा, तीनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चालकों को भेजा जेल, चौकी इंचार्ज ने ट्रॉलियों को कोतवाली में खड़ा कराया 


➡मेरठ - युग अस्पताल के इन्क्यूबेटर में शिशु की जलकर मौत मामला, महीना भर बीता, मामले की जांच दबाकर बैठे स्वास्थ्य के अफसर, DM की गठित टीम ने भी अभी तक कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं की, इन्क्यूबेटर में जलकर नवजात बच्ची की मौत हुई, वीडियो वायरल, इन्क्यूबेटर में जलती रही नवजात, चैन से सोता रहा अस्पताल स्टाफ, अस्पताल की लापरवाही और संवेदनहीनता पर मूक हैं अधिकारी


➡मेरठ - शोभित विश्वविद्यालय में आज होगा दीक्षांत समारोह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि, पूर्व राष्ट्रपति के हाथों मेधावियों को मिलेगा मेडल


➡मेरठ - सीसीएसयू कैम्पस में पीएचडी छात्रा के साथ छेड़छाड़, गाइड ने शिकायत पर समझौते की पेशकश की, नाराज छात्रा ने प्रॉक्टर, कुलपति से की मामले की शिकायत, अब कमेटी बनाकर मामले की जांच का आश्वासन दिया, वनस्पति विज्ञान की लैब में स्टडी के दौरान छेड़छाड़ की गयी, आरोपी भी पीएचडी का छात्र, पूरा विभाग बचाने में जुटा, देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में शुमार है मेरठ का CCS विवि


➡रायबरेली - आवारा घोड़े ने वृद्धा पर किया जानलेवा हमला, महिला को आवारा घोड़े ने किया लहूलुहान, घायल वृद्धा को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जिला अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज, मिल एरिया थाना क्षेत्र के जैतूपुर की है घटना


➡मथुरा - SSP शैलेश कुमार पांडेय ने कैंप कार्यालय पर ली बैठक, बैठक में पुलिस के उच्च राजपत्रित अधिकारी रहे मौजूद, बैठक में लंबित विवेचनाओं आदि की समीक्षा की गई


➡भदोही - निर्माणाधीन मकान के छत की शटरिंग ढही, अंतिम चरण में चल रहा था ढ़लाई का काम, ऊपर काम कर रहे 5 मजदूर हुए घायल, राहत-बचाव कार्य में जुटी इलाकाई पुलिस, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, भदोही कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा की घटना


➡हमीरपुर - हाईवे के किनारे लगे पुराने पेड़ों को किया गया शिफ्ट, नगर पालिका और वन विभाग की टीम ने पेड़ शिफ्ट किए, बीती रात 25 साल पुराने पीपल के 2 पेड़ों शिफ्ट किए गए, हमीरपुर के मौदहा बड़ा चौराहे पर लगे थे दोनों पेड़


➡अलीगढ़ - विद्युत पोल में उतरा करंट, बच्चे की मौत, खेत से लौटकर घर आते समय हुआ हादसा, गौंडा थाना इलाके के मुरवार की घटना


➡आगरा  - सोल व्यापारी के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी, दुकान और गोदाम में जीएसटी की टीम है मौजूद, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कागजात की कर रहे छानबीन, टैक्स में हेर फेर व आय से अधिक संपत्ति की मिली थी सूचना, डॉली सोल कम्पनी के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी, थाना मंटोला क्षेत्र के सदर भट्टी पर स्थित डॉली सोल का मामला


➡नोएडा - ACP रमेश चंद्र पांडे के बेटे शुभम पांडेय से ठगी, ACP के बेटे को 24 घंटे ठगों ने रखा डिजिटल अरेस्ट, डिजिटल अरेस्ट कर 1 लाख 7 हजार की ठगी की, मलेशिया में पार्सल में संदिग्ध सामान होने का दिया हवाला, ठगों ने खुद को सीमा शुल्क अधिकारी बताकर ठगी की, ACP के बेटे ने सूरजपुर थाने में दर्ज कराई FIR


➡दिल्ली के IGI एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, एक की मौत, टर्मिनल 1 पर छत का हिस्सा गिरने से 8 लोग घायल, कई गाड़ियां चपेट में,  घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद, दिल्ली आने-जाने वाली 28 उड़ानें रद्द की गईं, टर्मिनल 1 से अस्थायी रूप से उड़ानें रोकी गईं, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर लिखा, हालात पर नजर, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया- नायडू, टर्मिनल 1 पर राहत बचाव कार्य जारी - राम मोहन नायडू, स्पाइसजेट ने भी अपनी उड़ानें रद्द की, रेस्क्यू जारी


➡दिल्ली - दिल्ली में खराब मौसम के चलते उड़ानें रद्द, स्पाइसजेट ने अपनी कई उड़ाने रद्द कर दी हैं, टर्मिनल 1 पर हादसे के बाद से उड़ानें रद्द की, पहले से बुक टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे


➡दिल्ली - AIMIM चीफ के आवास पर फेंकी गई काली स्याही, असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी आवास में फेंकी स्याही, दिल्ली पुलिस अज्ञात युवक की तलाश में जुटी


➡दिल्ली - दिल्ली के IGI एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, टर्मिनल 1 पर छत का हिस्सा गिरने से 6 लोग घायल, कई गाड़ियां चपेट में, 6 घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद, दिल्ली आने-जाने वाली 28 उड़ानें रद्द की गईं, टर्मिनल 1 से अस्थायी रूप से उड़ानें रोकी गईं, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर लिखा, हालात पर नजर, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया- नायडू, टर्मिनल 1 पर राहत बचाव कार्य जारी - राम मोहन नायडू


➡दिल्ली - सभी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक में सम्मिलित हुए, कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में INDIA जनबंधन दल हुए सम्मलित, हम सभी एकजुटता के साथ सदन में प्रतिबद्ध हैं- खरगे, ‘जनता के मुद्दों एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध’


➡दिल्ली में बारिश से मेट्रो सेवा भी प्रभावित, बारिश के चलते द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन बंद, यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1 पर सेवा बंद, आईजीआई हवाई अड्डे तक शटल सेवा निलंबित की गई


➡रामनगर - धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर, न्यायालय के आदेश के बाद भी बज रहे थे लाउडस्पीकर, पुलिस ने अभियान चलाकर लाउडस्पीकर को उतारा, रामनगर पुलिस और प्रशासन की टीम रही मौजूद


➡देहरादून - बसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा, ज्वैलरी के साथ चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया, नशे के लिए पैसे और महंगे शौक के लिए चोरी की, फरार एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास


➡देहरादून - नेहरु कॉलोनी में महिला से चेन लूट का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से की गई अरेस्टिंग, शुभम मिश्रा और गौतम कुमार को पुलिस ने अरेस्ट किया


➡देहरादून - पावर प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली में आज होगी बैठक, उत्तराखंड के 21 पावर प्रोजेक्ट पर बैठक में होगी चर्चा, केंद्रीय जलशक्ति सचिव के समक्ष उत्तराखंड रखेगा पक्ष , 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट से पावर प्रोजेक्ट पर आना है फैसला


➡देहरादून - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सीएम धामी, दिल्ली में नितिन गडकरी से सीएम की मुलाकात, उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा हुई, निर्माणाधीन प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति देने का अनुरोध, खटीमा में रिंग, हल्द्वानी में बाईपास को लेकर चर्चा


➡गुयाना - टी-20 विश्वकप में भारत की शानदार जीत, भारतीय स्पिनरों ने टीम को पहनाया जीत का सेहरा, सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैड 68 रनों से दी मात, बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और सूर्या चमके, टीम इंडिया ने दिया था 172 रनों का लक्ष्य, इंग्लैड की पूरी टीम 103 रन बनाकर हुई आउट, जीत के साथ भारत लीग के फाइनल में पहुंचा, 27 जून को होगा साउथ अफ्रीका से मुकाबला।

Share:

आज का राशिफल


      


 *28 जून 2024 , शुक्रवार 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने आप को थोड़ा अलग सा महसूस करोगे। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कोई अनचाही चिंता रहेगी ।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , समय नहीं दिया तो संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। आराम करें । गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आराम की आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मन इधर-उधर अवश्य दौड़ता रहेगा। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि से सावधान रहें, जोखिम ना उठाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। लगभग व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए। स्वयं के लिए समय निकालिए ।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन लगभग मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आपके हक में रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। भगवान पर विश्वास बढ़ेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

हल्की चिंता को छोड़कर के लगभग आपका दिन सामान्य रहेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव का वातावरण बन सकता है। कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आप के अनुरूप होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।  प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। समय निकाल कर आराम करें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं ।क्षसंतान के लिए समय अवश्य निकालें।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन लगभग सामान्य रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। नींद अवश्य पूरी कर लें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप आज के दिन मानसिक चिंता से अवश्य बचें । न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस न पहुंचे।  फालतू खर्च बढ़ेंगे। बेकार की चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। परिवार वालों को समय की आवश्यकता रहेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा । आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


Share:

इतिहास की 28 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक -

     * 28  जून  2024

                *शुक्रवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* आषाढ़ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 16:29 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद - 10:11 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद 

*💫करण-* विष्टि - 05:35 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* सौभाग्य - 21:38 तक

*✨पश्चात्-* शोभन

*🌅सूर्योदय-* 05:25

*🌄सूर्यास्त-* 19:22

*🌙चन्द्रोदय-* 25:10

*🌛चन्द्रराशि-* मीन - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:56 से 12:52

*🤖राहुकाल-* 10:39 से 12:24

*🎑ऋतु-* वर्षा 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी सप्तमी 16:29 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री कालाष्टमी व्रत , मासिक अष्टमी व्रत (जैन , कृष्णपक्ष) , पंचक जारी , शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में 25:13 पर , शुक्र पश्चिम में उदय 17:05 पर (पंचांगभेद) , राजयोग , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:11 तक , विघ्नकारक भद्रा 05:34 तक ,  संत तुकाराम महाराज की पालकी प्रस्थान  (देहु) , गरीब दिवस ( श्री पी.वी. नरसिंह राव जयन्ती) , श्री प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस स्मृति दिवस व अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) दिवस।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 आषाढ़ बदी अष्टमी  14:22 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री शीतलाष्टमी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*अनुपघ्नन् पितुर्दायं* 

    *जङ्घाश्रमफलोऽध्वगः।*

*स्वयमीहितलब्धं तु* 

    *नाकामो दातुमर्हति॥११॥*

          ★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०५

 *अर्थात् 👉*

            _यदि बड़ा भाई पैतृक धन को हानि पहुँचाए बिना ही केवल जाँघों के परिश्रम से परदेश में जाकर धन पैदा करे तो वह उसके निजी परिश्रम की कमाई है। अतः यदि उसकी इच्छा न हो तो वह उस धन में से भाईयों को न दे तो उचित है।_

🌹


*28 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1748 – एम्सटरडेम में दो लाेगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।

1820 – टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया।

1838 – ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गयी।

1846 – एंटोइन जोसेफ सैक्स ने सैक्सोफोन का पेटेंट हासिल किया।

1883 - इटली के मिलान में पहला यूरोपीय केंद्रीय बिजली पावर स्टेशन का उद्घाटन किया गया।

1884 - महिलाओं के अधिकार के लिए नार्वे एसोसिएशन की स्थापना की गयी।

1895 - अल सल्वाडोर, होंडुरास और निकारागुआ मध्य अमेरिकी यूनियन का गठन किया गया।

1919 – वर्साय शांति संधि पर दस्तखत के साथ प्रथम विश्वयुद्ध खत्म हो गया।

1926 – गोतलिब डेमलर और कार्ल बेंज ने कंपनियों को मिलाकर मर्सिडीज-बेंज की स्थापना की।

1932 – इंग्लैंड ने लॉडर्स में तीन दिन के टेस्ट मैच में भारत को 158 रन हराकर एक टेस्ट की सीरीज जीती थी। इसमें दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने पदार्पण किया था।

1941 – जर्मनी और रोमानिया के सैनिकों ने रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों को हत्या कर दी।

1941 – जर्मनी की सेना ने पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा जमाया।

1952 – दक्षिण अफ्रीका नेता नेल्सन मंडेला को पहली बार जेल में डाला गया।

1965 – पहली कमर्शियल सैटेलाइट अर्ली बर्ड (Intelsat I) ने कम्यूनिकेशन सर्विस शुरू की।

1976 – अमेरिका के एयरफोर्स एकेडमी में पहली महिला का प्रवेश हुआ।

1981 – ईरान में एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी।

1981 – चीन ने कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।

1999 – रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।

2003 - इस्रायल-फ़िलिस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।

2004 - अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।

2005 - रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा।

2007 – आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।

2008 - बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी. एस. नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। 

2008 - वेतन आयोग ने पत्रकार व ग़ैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30% की अन्तरिम राहत देने की सिफ़ारिश की।

2008 - लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया।

2010 - हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर ज़िले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।

2012 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और 50 घायल हो गये।

2019 - संयुक्त राज्य अमेरिका में एक बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर फर्म ओरेकल ने एक नया उपकरण पेश किया जो छोटे और मध्यम आकार के बैंकों को धोखाधड़ी से निपटने में मदद करेगा।

2019 - शरद कुमार सराफ को भारतीय निर्यात महासंघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

2020 - अफ्रीकी देश मलावी के नए राष्ट्रपति के रूप में लजारुस चकवेरा का शपथ ग्रहण हुआ।

2021 -  डीआरडीओ ने ओडिशा के बालेश्वर तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अत्याधुनिक नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि पी का सफल परीक्षण किया।

2021 - स्वीडन के प्रधान मंत्री स्टीफन लोफवेन (Stefan Lofven) ने संसद में विश्वास मत हारने के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की।

2021 - पूर्वी सीरिया में अमरीका के हवाई हमलों में ईरान समर्थित पांच लड़ाके मारे गए।

2021 - स्टार भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप चरण 3 में स्वर्ण पदक की हैट्रिक के बाद वैश्विक रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया।

2021 - सिरमौर के पशोग में पिकअप वैन खाई में गिरने से10 की मौत और दो घायल हुए।

2022 - अमरीका में बेकार पड़ी एक लॉरी में 50 शव पाये गए।

2022 - न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई गई।

2022 - प्रधानमंत्री और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच बैठक संपन्न हुई।

2022 - स्वदेश में विकसित लेजर-गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का DRDO और भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। 

2022 - भारतीय सेना और रक्षा लेखा विभाग के बीच चौथा सिनर्जी सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

2023 - त्रिपुरा में जगन्नाथ रथ यात्रा में रथ हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 7 की मौत व18 लोग झुलस गए।

2023 - राजस्थान में ट्रक हादसे में 12 मवेशियों समेत पांच लोग ज़िंदा जले।

2023 - एमपी के दतिया जिले में मजदूरों से भरा पुल से गिरने से 5 लोगों की मौके पर मौत की अन्य घायल हुए।


*28 जून को जन्मे व्यक्ति👉*


1712 – फ्रांसिसी विचारक जॉन जैक रूसो का जन्म हुआ।

1873 – जीव विज्ञानी एलेक्स कार्ल का जन्म हुआ, उन्होंने सजीव अंगों को सुरक्षित रखने की खोज की।

1883 - शिवप्रसाद गुप्त - हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।

1921 - नरसिंह राव पी. वी. - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1960 - प्रहलाद सिंह पटेल - भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद।

1976 - जसपाल राणा - भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज।

1990 - जैस्मिन भसीन एक भारतीय अभिनेत्री हैं। 

1995 - मरियप्पन थंगावेलु - दक्षिण भारतीय ऊँची कूद के खिलाड़ी।


*28 जून को हुए निधन👉*


1972 - पी. सी. महालनोबिस - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद।

1999 - कैप्टन नीकेझाकू - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी थे।

2007 - जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन।

2012 - अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।

2019 - एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और जयग, नोआखली, बांग्लादेश में गाँधी आश्रम ट्रस्ट की सचिव झरना धारा चौधरी का ढाका में निधन हुआ।

2019 - लोकप्रिय तेलुगू लेखिका और 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अब्बूरी छाया देवी का निधन हो गया।

2020 - दिग्गज कन्नड़ लेखक गीता नागभूषण का निधन।

2022 - ओलिंपिक और विश्व कप पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का जालंधर में निधन हुआ।

2022 - भारतीय मूल के एक आयरिश अरबपति, कंस्ट्रक्शन टाइकून और शापूरजी पालोनजी समूह के अध्यक्ष रहे पालोनजी शापूरजी मिस्त्री (93) का निधन हुआ।

2023 - पूर्व अमेरिकी सीनेटर लोवेल वेकर (92) का निधन हुआ।


*28 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 संत तुकाराम महाराज की पालकी प्रस्थान  (देहु)।

🔅 गरीब दिवस ( श्री पी.वी. नरसिंह राव जयन्ती)।

🔅 श्री प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस स्मृति दिवस।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

गुरुवार, 27 जून 2024

यूपीपीसीएल का यूपी में नया प्लान,स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्शन-रीकनेक्शन के लिए वसूले जाएंगे 50रुपये

 



लखनऊ।उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं से पैसा वसूलने का नया प्लान बनाया है।पावर कारपोरेशन उपभोक्ताओं का भार बढ़ाने की तैयारी में है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को मैसेज अलर्ट और डिस्कनेक्शन-रीकनेक्शन पर फीस चार्ज करने की रणनीति बन रही है। पावर कारपोरेशन की तरफ से दिए गए प्रस्ताव के अनुसार स्मार्ट प्रीपेड मीटर कनेक्शन जोड़ने और काटने पर 50 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा।

रिचार्ज खत्म होने के बाद बिजली काटने का मैसेज भेजने के एवज में कारपोरेशन 10 रुपये रुपए शुल्क लेने की तैयारी कर रहा है। अभी तक इन दोनों सेवाओं पर किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। पावर कारपोरेशन के इस प्रस्ताव का राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने विरोध किया है। 

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि जिन सुविधाओं पर पावर कारपोरेशन ने शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है वो दोनों व्यवस्थाएं सिस्टम जेनरेटेड हैं।ऐसे में इसके लिए शुल्क कैसे वसूला जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कहीं भी एसएमएस अलर्ट के लिए 10 रुपये चार्ज नहीं लिया जाता है। 

अवधेश वर्मा ने कहा कि रीकनेक्शन और डिस्कनेक्शन पर फीस इसलिए दी जाती है क्योंकि विभाग को सीढ़ी ले जाकर कनेक्शन काटना और जोड़ना पड़ता है। इसमें मैनपॉवर लगती है। जबकि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में रीकनेक्शन और डिस्कनेक्शन ऑनलाइन होता है, इसमें मैनपावर का इस्तेमाल नहीं होता उन्होंने कहा कि बकाए की स्थिति में कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ता को 15 दिन का लिखित नोटिस देने का प्राविधान है।

Share:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 11 बजे होगा अभिभाषण आज, दोनों सदनों को एक साथ करेंगी संबोधित

 


देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं। ये संयुक्त बैठक लोकसभा चैंबर (नई संसद) में होगी, जहां राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन सुबह 11 बजे होगा। सभी सांसदों को सुबह 10.30बजे तक संसद पहुंचने और 10.55 बजे तक लोकसभा चैंबर में अपनी सीट पर बैठने को कहा गया है।


जानकारी के मुताबित राष्ट्रपति का काफिला (procession) 10 बजकर 35 मिनट पर राष्ट्रपति भवन से निकलेगा और 10 बजकर 55 मिनट पर संसद भवन के गज द्वार पर पहुंचेगा. यहां उनकी अगवानी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, स्पीकर ओम बिड़ला और संसदीय कार्यमंत्री करेंगे किरण रिजिजू और उनको सेंगोल के साथ लोकसभा चैंबर तक लाएंगे।


11 बजे होगा राष्ट्रपति का अभिभाषण

लोकसभा चैंबर में 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू होगा. अभिभाषण के समापन के आधे घंटे बाद दोनों सदनों की अलग-अलग बैठक होगी। जहां राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति समेत अन्य कागजात सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

क्या होता है अभिभाषण?

बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के जरिए सरकार अपनी नीतियों और कार्यक्रमों का रोडमैप सामने रखती है और अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को भी जाहिर करती है। ऐसे में कल राष्ट्रपति के अभिभाषण के माध्यम से लगातार तीसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार अपना विजन, प्राथमिकता और रोडमैप का खुलासा कर सकती है।

मुर्मू के अभिभाषण के बाद सत्तारूढ़ दल संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगा, जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दो या तीन जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

इस चुनाव में विपक्ष हुआ मजबूत

हाल में हुए आम चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 293 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। हालांकि यह संख्या बीजेपी की उम्मीदों से काफी कम है क्योंकि वह सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीट की उम्मीद कर रही थी। इस चुनाव में विपक्ष मजबूत होकर उभरा है और इंडिया गठबंधन ने 234 सीट जीतीं। इसमें कांग्रेस की 99 सीट शामिल हैं जो 2019 में जीती गईं 52 सीट से लगभग दोगुनी हैं।

Share:

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी को दिल्ली ऐम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जाने क्यों

 



भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आडवाणी को ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिलहाल एम्स के जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। 


*कैसी है तबीयत?*

लाल कृष्ण आडवाणी के परिवार ने उनकी हालत को लेकर अपडेट जारी किया है। आडवाणी के परिवार ने बताया है कि फिलहाल आडवाणी जी की तबियत ठीक है। फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आपको बता दें कि भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष  लालकृष्ण आडवाणी 96 साल के हो चुके हैं।


*इसी साल मिला था भारत रत्न*

आडवाणी को इसी साल भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था और कहा था कि यह न केवल उनका, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ -सांसद आरके चौधरी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर सेंगोल पर उठाए सवाल, शपथ ग्रहण में सेंगोल देखकर आरके चौधरी ने लिखा पत्र, राजा महाराजाओं का प्रतीक है सेंगोल- चौधरी, सेंगोल हटाकर संविधान की विशालकाय प्रति लगाने की मांग.


➡-लखनऊ-मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी , आज यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी , बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर में बारिश की चेतावनी, वाराणसी, गोरखपुर, गोंडा, लखीमपुर में बारिश की चेतावनी, कन्नौज, लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, शामली में होगी बारिश, हमीरपुर, ललितपुर, बरेली, अलीगढ़ में बारिश की चेतावनी.


➡लखनऊ-KGMU में जल्द मिलेगी मरीजों को सुविधा, सभी जरूरी दवाएं KGMU के अंदर मिलेंगी, दवाओं के लिए लिए जारी किया गया टेंडर.


➡लखनऊ -विद्युत आधुनिकीकरण के लिए खर्च होंगे 43000 करोड़, पांचों डिस्कॉम को अत्याधुनिक बनाने और विस्तार का प्रस्ताव, मीटर से लेकर फीडर तक की व्यवस्थाएं सुधारने की तैयारी, वाराणसी में 1309 करोड़ की योजनाएं प्रस्तावित, वाराणसी, अयोध्या और कानपुर के लिए अलग से होगी व्यवस्था , अयोध्या में बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए 1200 करोड़ रुपए , दक्षिणांचल के लिए 12300 करोड़ रुपए की कार्ययोजना, पश्चिमांचल के लिए 10563 करोड़, पूर्वांचल को 8759 करोड़, मध्यांचल के लिए 10146 करोड़, केस्को के लिए 1198 करोड़. 


➡लखनऊ-मामला रफादफा करने में चार इंजीनियर निलंबित, बिजली चोरी का मामला रफादफा किया था, उतरेठिया के उपभोक्ता की हुई थी शिकायत, सीएम से की गई शिकायत पर हुई कार्रवाई.


➡मेरठ -दिल्ली रोड की कई कॉलोनियों में जलभराव का संकट, शहर से 12 किमी दूर इटायरा गांव में चोक है बड़ा नाला, शहर में 100 फीसदी नाला सफाई के वादे झूठे निकले, काली नदी में पहुंचने के बजाय इटायरा में रूका पानी, अभी तक नाला सफाई के नाम पर सवा 3 करोड़ फूंके. 


➡मैनपुरी -दबंगों ने पीड़ित को फोन चोरी के शक में घर से उठाया , पीड़ित की पत्नी ने दबंगों का किया विरोध तो जमकर पीटा , पीड़ित की पत्नी ने किया 112 पर फ़ोन पहुंची पुलिस , सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को कराया मुक्त , पीड़ित की पत्नी ने दबंगों के ख़िलाफ़ थाने में दी तहरीर, थाना किशनी के ग्राम फतेहपुर भदेही की घटना.


➡कौशाम्बी -SP ने चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में किया बदलाव, 10 थानाध्यक्ष समेत कई चौकी प्रभारी बदले गए, SOG प्रभारी सिद्धार्थ सिंह संदीपन घाट थानाध्यक्ष बने, भुवनेश चौबे पुलिस लाइन भेजे गए , धीरेन्द्र सिंह कड़ा धाम थानाध्यक्ष बनाए गए, आशुतोष सिंह कड़ा धाम से पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष बने.


➡सहारनपुर-संबंध बनाने का दबाव डालने पर किशोरी ने की आत्महत्या, घर में फंदा लगाकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली, मृतका की मां ने गांव के एक युवक पर लगाया आरोप, बेटी को अश्लील फोटो के जरिए करता था ब्लैकमेल- मृतका की मां, बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने किया अंतिम संस्कार , शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी इलाकाई पुलिस, तीतरो थाना क्षेत्र के एक गांव का है पूरा मामला.


➡बरेली-फरीदपुर में डीके अस्पताल के डॉक्टरों का कारनामा, गर्भवती होने पर छात्रा का प्रेमी ने कराया गर्भपात, डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान निकाल दिया गर्भाशय, छात्रा की हालत बिगड़ने पर प्रेमी अस्पताल से फरार, पुलिस ने अस्पताल के 8 लोगों को हिरासत में लिया, नाजुक हालत में पीड़ित छात्रा निजी अस्पताल में भर्ती, जांच में अवैध रूप से संचालित होता मिला अस्पताल, फतेहगंज पूर्वी थाने में दर्ज हुई आरोपी प्रेमी पर FIR.


➡दिल्ली-आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, संजय सिंह का राज्यसभा से निलंबन खत्म हुआ, लगभग एक साल बाद संजय का निलंबन खत्म, संसद में जाने की अनुमति प्राप्त हुई- संजय सिंह, माननीय सभापति का धन्यवाद व आभार- संजय.


➡दिल्ली-दिल्ली एम्स में भर्ती हैं लालकृष्ण आडवाणी, दिल्ली एम्स में सुरक्षा बढ़ाई गई, फोर्स तैनात, एम्स कैंपस के गेट और प्राइवेट वार्ड के गेट पर सुरक्षा बढ़ी, आडवाणी को कई वीआईपी देखने के लिए आ सकते हैं।

Share:

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789