➡लखनऊ -सांसद आरके चौधरी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर सेंगोल पर उठाए सवाल, शपथ ग्रहण में सेंगोल देखकर आरके चौधरी ने लिखा पत्र, राजा महाराजाओं का प्रतीक है सेंगोल- चौधरी, सेंगोल हटाकर संविधान की विशालकाय प्रति लगाने की मांग.
➡-लखनऊ-मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी , आज यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी , बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर में बारिश की चेतावनी, वाराणसी, गोरखपुर, गोंडा, लखीमपुर में बारिश की चेतावनी, कन्नौज, लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, शामली में होगी बारिश, हमीरपुर, ललितपुर, बरेली, अलीगढ़ में बारिश की चेतावनी.
➡लखनऊ-KGMU में जल्द मिलेगी मरीजों को सुविधा, सभी जरूरी दवाएं KGMU के अंदर मिलेंगी, दवाओं के लिए लिए जारी किया गया टेंडर.
➡लखनऊ -विद्युत आधुनिकीकरण के लिए खर्च होंगे 43000 करोड़, पांचों डिस्कॉम को अत्याधुनिक बनाने और विस्तार का प्रस्ताव, मीटर से लेकर फीडर तक की व्यवस्थाएं सुधारने की तैयारी, वाराणसी में 1309 करोड़ की योजनाएं प्रस्तावित, वाराणसी, अयोध्या और कानपुर के लिए अलग से होगी व्यवस्था , अयोध्या में बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए 1200 करोड़ रुपए , दक्षिणांचल के लिए 12300 करोड़ रुपए की कार्ययोजना, पश्चिमांचल के लिए 10563 करोड़, पूर्वांचल को 8759 करोड़, मध्यांचल के लिए 10146 करोड़, केस्को के लिए 1198 करोड़.
➡लखनऊ-मामला रफादफा करने में चार इंजीनियर निलंबित, बिजली चोरी का मामला रफादफा किया था, उतरेठिया के उपभोक्ता की हुई थी शिकायत, सीएम से की गई शिकायत पर हुई कार्रवाई.
➡मेरठ -दिल्ली रोड की कई कॉलोनियों में जलभराव का संकट, शहर से 12 किमी दूर इटायरा गांव में चोक है बड़ा नाला, शहर में 100 फीसदी नाला सफाई के वादे झूठे निकले, काली नदी में पहुंचने के बजाय इटायरा में रूका पानी, अभी तक नाला सफाई के नाम पर सवा 3 करोड़ फूंके.
➡मैनपुरी -दबंगों ने पीड़ित को फोन चोरी के शक में घर से उठाया , पीड़ित की पत्नी ने दबंगों का किया विरोध तो जमकर पीटा , पीड़ित की पत्नी ने किया 112 पर फ़ोन पहुंची पुलिस , सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को कराया मुक्त , पीड़ित की पत्नी ने दबंगों के ख़िलाफ़ थाने में दी तहरीर, थाना किशनी के ग्राम फतेहपुर भदेही की घटना.
➡कौशाम्बी -SP ने चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में किया बदलाव, 10 थानाध्यक्ष समेत कई चौकी प्रभारी बदले गए, SOG प्रभारी सिद्धार्थ सिंह संदीपन घाट थानाध्यक्ष बने, भुवनेश चौबे पुलिस लाइन भेजे गए , धीरेन्द्र सिंह कड़ा धाम थानाध्यक्ष बनाए गए, आशुतोष सिंह कड़ा धाम से पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष बने.
➡सहारनपुर-संबंध बनाने का दबाव डालने पर किशोरी ने की आत्महत्या, घर में फंदा लगाकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली, मृतका की मां ने गांव के एक युवक पर लगाया आरोप, बेटी को अश्लील फोटो के जरिए करता था ब्लैकमेल- मृतका की मां, बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने किया अंतिम संस्कार , शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी इलाकाई पुलिस, तीतरो थाना क्षेत्र के एक गांव का है पूरा मामला.
➡बरेली-फरीदपुर में डीके अस्पताल के डॉक्टरों का कारनामा, गर्भवती होने पर छात्रा का प्रेमी ने कराया गर्भपात, डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान निकाल दिया गर्भाशय, छात्रा की हालत बिगड़ने पर प्रेमी अस्पताल से फरार, पुलिस ने अस्पताल के 8 लोगों को हिरासत में लिया, नाजुक हालत में पीड़ित छात्रा निजी अस्पताल में भर्ती, जांच में अवैध रूप से संचालित होता मिला अस्पताल, फतेहगंज पूर्वी थाने में दर्ज हुई आरोपी प्रेमी पर FIR.
➡दिल्ली-आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, संजय सिंह का राज्यसभा से निलंबन खत्म हुआ, लगभग एक साल बाद संजय का निलंबन खत्म, संसद में जाने की अनुमति प्राप्त हुई- संजय सिंह, माननीय सभापति का धन्यवाद व आभार- संजय.
➡दिल्ली-दिल्ली एम्स में भर्ती हैं लालकृष्ण आडवाणी, दिल्ली एम्स में सुरक्षा बढ़ाई गई, फोर्स तैनात, एम्स कैंपस के गेट और प्राइवेट वार्ड के गेट पर सुरक्षा बढ़ी, आडवाणी को कई वीआईपी देखने के लिए आ सकते हैं।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें