Good Daily News...


गुरुवार, 27 जून 2024

यूपीपीसीएल का यूपी में नया प्लान,स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्शन-रीकनेक्शन के लिए वसूले जाएंगे 50रुपये

 



लखनऊ।उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं से पैसा वसूलने का नया प्लान बनाया है।पावर कारपोरेशन उपभोक्ताओं का भार बढ़ाने की तैयारी में है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को मैसेज अलर्ट और डिस्कनेक्शन-रीकनेक्शन पर फीस चार्ज करने की रणनीति बन रही है। पावर कारपोरेशन की तरफ से दिए गए प्रस्ताव के अनुसार स्मार्ट प्रीपेड मीटर कनेक्शन जोड़ने और काटने पर 50 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा।

रिचार्ज खत्म होने के बाद बिजली काटने का मैसेज भेजने के एवज में कारपोरेशन 10 रुपये रुपए शुल्क लेने की तैयारी कर रहा है। अभी तक इन दोनों सेवाओं पर किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। पावर कारपोरेशन के इस प्रस्ताव का राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने विरोध किया है। 

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि जिन सुविधाओं पर पावर कारपोरेशन ने शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है वो दोनों व्यवस्थाएं सिस्टम जेनरेटेड हैं।ऐसे में इसके लिए शुल्क कैसे वसूला जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कहीं भी एसएमएस अलर्ट के लिए 10 रुपये चार्ज नहीं लिया जाता है। 

अवधेश वर्मा ने कहा कि रीकनेक्शन और डिस्कनेक्शन पर फीस इसलिए दी जाती है क्योंकि विभाग को सीढ़ी ले जाकर कनेक्शन काटना और जोड़ना पड़ता है। इसमें मैनपॉवर लगती है। जबकि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में रीकनेक्शन और डिस्कनेक्शन ऑनलाइन होता है, इसमें मैनपावर का इस्तेमाल नहीं होता उन्होंने कहा कि बकाए की स्थिति में कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ता को 15 दिन का लिखित नोटिस देने का प्राविधान है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सुल्तानपुर जनपद न्यायालय पहुंचे सांसद व नेता विपक्ष राहुल गांधी, कड़ी सुरक्षा में दर्ज करा रहे बयान

 *सुल्तानपुर बिग ब्रेकिंग। *हाई अलर्ट पर जिला पुलिस, कई थानों का भारी पुलिस बल तैनात; छावनी में तब्दील हुआ कोर्ट परिसर सुल्तानपुर जनपद न्याय...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789