Good Daily News...


मंगलवार, 4 नवंबर 2025

संयुक्त निगरानी समिति के द्वारा जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण

 




आज दिनांक 04.11.2025 को जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण श्री जैनेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी (प्र0) की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समिति के द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय श्री प्रेमसागर शुक्ला जेल अधीक्षक, श्री राजकुमार जेलर, डा0 आर0 के0 श्रीवास्तव वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, श्री देवमुनी वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर, श्री रत्नेश पाण्डेय बाल विकास परियोजना अधिकारी, श्री विरेन्द्र मणि त्रिपाठी एवं श्री मंत्री सिंह सदस्य बाल कल्याण समिति एवं श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, देवरिया के द्वारा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य जिला कारागार में महिला बन्दियो के साथ आवासित 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चो का समग्र विकास व संरक्षण सुनिश्चित किये जाने हेतु उनकी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ, पोषण, देखरेख, मनोरंजन, मनोसामाजिक परामर्श एवं भावनात्मक सहयोग हेतु ’सुरक्षित बचपन योजना’ के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदया के द्वारा गठित संयुक्त निगरानी समिति के सदस्यो के द्वारा निरीक्षण कर अपने से सम्बन्धित विभागो की योजनाओ एवं बच्चो को उपलब्ध कराये जाने वाले सुविधाओ के बारे मे जानकारी दिया गया। उक्त योजना मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद मे योजित क्रिमिनल मिस बेल अप्लीकेशन संख्या-25993/2024 श्रीमति रेखा बनाम उ0प्र0 राज्य एवं क्रिमिनल मिस बेल अप्लीकेशन संख्या-11262/2025 श्रीमति संतोष बनाम उ0प्र0 राज्य मे मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश दिनांक 22.07.2025 के अनुपालन मे किया गया। उक्त के अन्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, देवरिया के द्वारा बच्चो की व्यक्तिगत देखरेख योजना किशोर न्याय अधिनियम के अन्तर्गत तैयार कराया गया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्र0) महोदय के द्वारा शासनादेश मे निहीत प्राविधानो के अन्तर्गत नियमित निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागो के द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय कारागार में 07 बच्चे आवासित पाये गये। इसके साथ ही संरक्षण अधिकारी के द्वारा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुये बताया गया कि महिला बन्दिओ के साथ रह रहे बच्चो हेतु स्पान्सरशिप योजना एवं उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से आच्छादित कराये जाने का भी प्राविधान है तथा कारागार अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि बच्चो के लिये शासनादेश के अनुसार नियमानुसार सुविधाये उपलब्ध करायी जा रही है। डा0 आर0के0 श्रीवास्तव के द्वारा समस्त बच्चो का स्वास्थ परीक्षण कर आवश्यक पौष्टिक आहार एवं विटामिन्स से सम्बन्धित सुविधाये उपलब्ध कराये जाने के सुझाव दिये। खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा शिक्षा विभाग की योजनाओ एवं शिक्षण संस्थाओ से जोडे़ जाने के बारे मे जानकारी दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी के द्वारा बच्चो को नियमानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रो से आच्छांदित कराये जाने के बारे जानकारी दिया गया। निरीक्षण के समय श्रीमति गीता रानी डिप्टी जेलर एवं श्री अमित कुमार उपाध्याय महिला कल्याण विभाग उपस्थित रहे।

Share:

वोट मांगने गए RJD विधायक और पूर्व मंत्री को ग्रामीणों ने खदेड़ा, बोले-काम नहीं तो वोट नहीं

 


छपरा! बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला छपरा जिले के गरखा विधानसभा क्षेत्र का है, जहां से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम को वोट मांगना महंगा पड़ गया. मीठेपुर यादव टोला में जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने न केवल उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बल्कि कथित तौर पर उन्हें गांव से खदेड़ भी दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

Share:

मुहब्बत के जाल मे फंसा वांटेड बदमाश को पकड़ा लेडी दरोगा

 



गुजरात के सूरत में 30 लाख के लोन फ्रॉड के आरोपी गिरीश देवड़ा को पुलिस महकमे की लेडी SI शीतल चौधरी ने फिल्मी अंदाज़ में पकड़ा। वह “पूजा” बनकर 25 दिन तक चैट व वीडियो कॉल करती रहीं, “आई लव यू” तक कहा। प्यार - इकरार व मुलाक़ात तक पहुंचे.. रेस्टोरेंट मे जैसे ही आरोपी मिलने पहुँचा, पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया।

Share:

बीएसए गोंडा रिश्वत मांगने में फंसे

 गोंडा!




 रिश्वत मांगने में फंसे BSA अतुल तिवारी


फर्नीचर सप्लाई में 2.25 करोड़ रुपए रिश्वत मांगी


रिश्वत की रकम में 30 लाख एडवांस भी लिया


BSA और 2 समन्वयक पर FIR के आदेश


भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत तीनों पर मुकदमा


कुल 564 स्कूलों में फर्नीचर की सप्लाई होनी थी


BSA अतुल, प्रेमशंकर मिश्र, विद्याभूषण मिश्र सिंडिकेट


रिश्वत की बची रकम न मिलने@ पर ब्लैकलिस्ट किया


L1 फर्म नीमन सिटिंग सॉल्यूशन फर्म ब्लैकलिस्ट की


फर्म के MD मनोज पांडेय ने कोर्ट में साक्ष्य दिए.

Share:

आज का राशिफल


      


 *04 नवम्बर 2025 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी काम बनेंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिल सकता है। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



    

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



           ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  


     *आज दिनांक 👉*

     * 04 नवम्बर 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 22:37 तक

*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा 

*🌠नक्षत्र-* रेवती - 12:35 तक

*🌠पश्चात्-* अश्विनी 

*💫करण-* गर - 12:25 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* वज्र - 15:42 तक

*✨पश्चात्-* सिद्धि 

*🌅सूर्योदय-* 06:34

*🌄सूर्यास्त-* 17:34

*🌙चन्द्रोदय-* 16:30

*🌛चन्द्रराशि-* मीन - 12:35 तक

*🌛पश्चात्-* मेष

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 14:49 से 16:11

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्दशी 22:37 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , रोटक व्रत समाप्त , कार्तिक व्रतोद्यापन (कल भी) , निशीथ काल व्यापिनी चतुर्दशी में श्री वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत , अरूणोदय काल में मणिकर्णिका घाट पर स्नान , निशीथ काल में श्री महाविष्णु पूजा , नर्मदेश्वर मन्दिर में तुलसीपत्र समर्पण , पंचक 12:35 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 12:35 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 22:37 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:35 तक , पंचक 12:35 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , चौमासी चौदस (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री काशी-विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस , मेला चन्द्रभागा प्रारम्भ (तीन दिन) , श्री वासुदेव बलवन्त फड़के जयन्ती , श्रीमती शकुन्तला देवी जयन्ती व श्री छबीलदास मेहता जयन्ती।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी पूर्णिमा 18:50 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , स्नान - दान - व्रतादि की कार्तिकी पूर्णिमा , देव दीपावली काशी , भीष्म पंचक समाप्त , श्री गुरु नानक जयन्ती।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*चिन्तया  जायते  दुःखं*

         *नान्यथा हेतुना किल।*

*तया हीनः सुखी शान्तः*

         *सर्वत्र   गलितस्पृहः ॥*

*भावार्थ👉*

              _चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानिए, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है।_


*4 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1509 - अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तग़ाली वायसराय बने।

1619 - फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।

1737 - टिएट्रो डि सान कार्लो नेपल्स का उद्घाटन किया गया।

1819 - माओरी चीफ्स होंगी हाका और रीवा ने 13,000 एकड़ (5260 हेक्टेयर) जगह चर्च मिशनरी सोसाइटी को केरियारी, न्यूजीलैंड में बेचीं।

1822 - दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।

1856 - जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।

1875 - अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।

1984 - ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।

1997 - सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।

2003 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।

2005 - संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जाँच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।

2008- सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंक बेंचमार्क उधारी दर में 0.75 के आधार अंक तक की कटौती करने पर सहमत हुई। 

2008 - केन्द्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया।

2008 - चन्द्रमा के लिए भारत का पहला मानवरहित अंतरिक्षयान चन्द्रयान-1 चन्द्रमा के अंतरिक्ष कक्ष में पहुँचा।

2008 - बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

2015 - दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।

2016 पेरिस ने प्रभावी जलवायु परिवर्तन पर समझौता किया।

2019 - राष्‍ट्रमंडल देशों के कानून मंत्रियों की द्विवार्षिक बैठक कोलम्‍बो में शुरू हुई।

2019 - कश्मीर - एक करोड़ रुपए ले जा रही वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 4 बैंक कर्मचारियों की मौत।

2020 - डीआरडीओ ने ओडिशा में चांदीपुर तट पर स्थित परीक्षण केन्‍द्र से  पिनाका एमके- I रॉकेट का सफल परीक्षण किया।

2021 - फ़ुमिओ किशिदा जापान के  प्रधानमंत्री बने।

2021 - ब्रिटेन ने कोविड महामारी के उपचार के लिए विश्‍व की पहली गोली मोल्‍नुपिराविर को मंजूरी दी।

2022 - मध्‍य प्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हुई।

2022 - भारत-कोरिया गणराज्य (आरओके) व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) उन्नयन बातचीत का 9वां दौर सियोल में 3 से 4 नवंबर, 2022 तक आयोजित किया गया।

2023 - कोच्चि में भारतीय नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 1 अधिकारी की मौत व पायलट गंभीर हुआ।

2023 - नेपाल में तबाही के बीच बीते 24 घंटे में दूसरी बार कांपी धरती। मौत का आंकड़ा 157 पार पहुंचा।

2024 - उत्तराखंड के अल्मोड़ा में यात्री बस 150 फीट गहरी खाई में गरने से 36 की मौत व 6 लोग घायल हुए।

2024 - आगरा में एयर फोर्स का मिग-29 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट समेत 3 लोगों ने कूदकर बचाई जान।


*4 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1845 - वासुदेव बलवन्त फड़के - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।

1876 - भाई परमानन्द - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1889 - जमनालाल बजाज - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री थे।

1911 - सुदर्शन सिंह चक्र - महान भक्त हृदय साधक, साहित्य सेवी, एक अनूठे दार्शनिक एवं सिद्ध संत थे।

1925 - छबिलास मेहता गुजरात के नौवें मुख्यमंत्री।

1925 - कार्लोस गोंजालेज वालेस एसजे, ( फादर वालेस ) एक स्पेनिश - भारतीय जेसुइट पुजारी और लेखक थे।

1925 - ऋत्विक घटक, लेखक और फ़िल्मकर्मी।

1929 - शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) ।

1932 - जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार।

1934 - विजया मेहता - भारतीय सिनेमा की एक उच्च श्रेणी की महिला फ़िल्मकार।

1937 - कलामण्डलम सत्यभामा -एक भारतीय शास्त्रीय नर्तकी, शिक्षक और कोरियोग्राफर के साथ-साथ भारत के केरल राज्य की प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना थीं।

1955 - डेविड जे जूलियस एक अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेताभ

1955 - रीता भादुड़ी - हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।

1970 / 1971 - तब्बू -(तबस्सुम हाशमी) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री (कन्फर्म नहीं)।


*4 नवंबर को हुए निधन👉*


1970 - शंभू महाराज - कत्थक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक थे।

2015 - बिमल प्रसाद - एक भारतीय इतिहासकार थे ।

2020 - बॉलीवुड अभिनेता फराज खान का निधन हुआ।

2021 - मैक्सिकन संगीतकार और लेखक मारियो लाविस्टा का 78 वर्ष की आयु में निधन।

2022 - डॉव फिनस्टरवाल्ड, अमेरिकी गोल्फ़र का 93 वर्ष की आयु में निधन।

2024 - भारतीय आवासीय विद्यालय सत्य और सुलह आयोग के नेतृत्व कर्ता , कनाडाई व अनिशिनाबे सीनेटर और वकील मरे सिंक्लेयर (73) का निधन हुआ।


*4 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री काशी-विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस।

🌟 मेला चन्द्रभागा प्रारम्भ (तीन दिन)।

🌟 श्री वासुदेव बलवन्त फड़के जयन्ती।

🌟 श्रीमती शकुन्तला देवी जयन्ती।

🌟 श्री छबीलदास मेहता जयन्ती।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

सोमवार, 3 नवंबर 2025

दीनदयाल पशु आरोग्य मेला में 241 पशुओं का उपचार एवं दवा वितरण

 



देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम रामपुर दुबे में विकासखंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गदाधर मणि त्रिपाठी चेयरमैन गन्ना समिति बैतालपुर एवं विशिष्ट अतिथि सर्वेश नाथ त्रिपाठी ने गोपूजन एवं पिता काटकर पशु आरोग्य मेला का उद्घाटन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर जनसंवाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। गदाधर मणि त्रिपाठी ने पशुपालकों को बताया कि भाजपा सरकार ने दीनदयाल के सिद्धांतों पर अमल करते हुए योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। आपातकालीन पशु चिकित्सा के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन कर एंबुलेंस सेवा का लाभ पशुपालक लें। भाजपा नेता सर्वेश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि गोपालन हेतु सरकार विभिन्न सब्सिडीयुक्त योजनाएं चला रही है जिनका लाभ किसानों को लेना चाहिए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव एवं डॉ कृष्ण प्रताप सिंह ने बिमारियां से बचाव हेतु उपायों को विस्तार से बताया एवं बीमार पशुओं का उपचार किया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुपालकों का पंजीकरण किया एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। पशु आरोग्य मेला में 241 पशुओं का पंजीकरण कर निशुल्क दवा वितरण किया गया। पशु आरोग्य मेला में पूर्व मंडल अध्यक्ष महुआडीह उमेश मल्ल, पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री विकास मणि त्रिपाठी,राजन मणि त्रिपाठी एवं ग्राम प्रधान हरिलाल यादव उपस्थित रहे। पैरावेट रजनीश यादव,अभिषेक मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार,चेतन मणि, धनंजय राय एवं महेंद्र यादव ने मेला में विशेष सहयोग किया।

Share:

सलेमपुर क्षेत्र में पुलिस-गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

 




देवरिया !

पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते भागा

जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी, अरेस्ट हुआ

अभियुक्त राजेश यादव गैंगस्टर I एक्ट में था वांछित

सरकारी पिस्टल, खोखा, 7 जिंदा कारतूस हुए बरामद

गोवध जैसे कई मामलों में वांछित था अभियुक्त

Share:

थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के अंतर्गत होटल अमन सागर में किशोरी के साथ जबरदस्ती यौन शोषण किया गया

 लखनऊ!



बीती रात घर से नाराज होकर निकली नाबालिक किशोरी के साथ हुई बड़ी घटना.....

   होटल कर्मी के साथ एक युवक ने किशोरी के साथ यौन शोषण किया। सुबह किशोरी ने किसी का फोन लेकर परिवार वालों से संपर्क किया और आपबीती बताई...

  परिजनों के होटल पहुंचने पर डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी और परिजनों को लेकर थाना सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर तहरीर दी....

  सवाल उठता है कि राजधानी लखनऊ की पुलिस कमिश्नरेट पर, कि कैसे होटलों में बिना आईडी लिए आरोपी तथा नाबालिक को कमरा दे दिया जाता है....?

  सवाल उठता है पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य जोन की पुलिस पर, क्षेत्र के सार्वजनिक जगहों जैसे होटलों, बैंकों, रेस्टोरेंटों और बारों के बाहर की मॉनिटरिंग क्यों नहीं करते....?

   सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस अपराधों एवं अपराधियों पर कार्यवाही करने में नाकाम क्यों...?

Share:

राज्य महिला आयोग की सदस्य 06 नवंबर को, करेंगी जनसुनवाई और सरकारी संस्थानों का निरीक्षण

 



देवरिया 03 नवंबर । प्रदेश की महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती ऋतु शाही आगामी 06 नवंबर 2025 को देवरिया जिले के दौरे पर आ रही हैं। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सदस्या महोदया दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और महिला कल्याण संबंधी योजनाओं की समीक्षा करेंगी।

सर्किट हाउस में जनसुनवाई

श्रीमती शाही पूर्वाह्न 12:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान वे सीधे महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी। आयोग ने सभी पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं।

*जेल और अस्पताल का निरीक्षण*

महिला सदस्या पूर्वाह्न 10:00 बजे जिला कारागार (जेल) का निरीक्षण करेंगी, जहां वे महिला बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगी। इसके बाद, पूर्वाह्न 12 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां महिलाओं को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेंगी।

Share:

खरीफ फसलें चक्रवाती वर्षा से प्रभावित — जिलाधिकारी ने किसानों से बीमा दावा दर्ज कराने की अपील की

 


देवरिया, 3 नवम्बर। हाल ही में आई चक्रवाती वर्षा के कारण जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खरीफ फसलों को व्यापक क्षति हुई है। इस पर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने प्रभावित किसानों से अपील की है कि जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, वे शीघ्र अपनी फसल क्षति की सूचना एवं दावा (क्लेम) दर्ज कराएं, ताकि समय पर उन्हें बीमा का लाभ मिल सके।


जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसान भाई यदि वर्षा से उनकी फसलें नष्ट या क्षतिग्रस्त हुई हैं, तो वे तत्काल प्रधानमंत्री फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दें। सूचना प्राप्त होने के बाद बीमा कंपनी का प्रतिनिधि 72 घंटे के भीतर स्थल पर जाकर क्षति का सत्यापन करेगा।


उन्होंने यह भी बताया कि किसान भाई चाहें तो अपनी जानकारी उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय या संबंधित बैंक शाखा में भी दर्ज करा सकते हैं। इससे उनके दावे की प्रक्रिया और शीघ्र पूरी हो सकेगी।


जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पकी हुई फसलें खलिहान में फैलाकर रखी गई थीं और चक्रवाती वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं, तो ऐसी स्थिति में भी बीमा योजना के अंतर्गत दावा स्वीकार किया जाएगा। अतः किसान ऐसे मामलों की सूचना भी अवश्य दें।


उन्होंने बताया कि राजस्व, कृषि एवं बैंक विभाग की संयुक्त टीमें प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करेंगी, जिससे वास्तविक क्षति का मूल्यांकन कर किसानों को शीघ्र सहायता दिलाई जा सके।


जिलाधिकारी ने अंत में सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी फसल क्षति की सूचना समय से अवश्य दें और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पूरा लाभ प्राप्त करें।

Share:

बिहार के मशहूर शिक्षक "खान सर" ने पटना में खोला डायलिसिस सेंटर..


 


जहां किडनी के मरीजों को नाम मात्र खर्चे में मिलेंगी सबसे बेहतरीन डायलिसिस सुविधाएं.. 


जिस तरह प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज को लूटा जाता है अब उससे काफी हद तक राहत मिलेगी..

वास्तव में देश को ऐसे ही जागरूक हस्तियों की जरूरत है जो परेशान जनता की मदद कर सकें 



Share:

यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारण 2026

 

*वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं की शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता, विश्वसनीयता तथा नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने हेतु परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जाएगा।


शासनादेश संख्या  01 नवम्बर 2025 द्वारा परीक्षा केन्द्र निर्धारण की नीति/मानक तय किए गए हैं।


परीक्षा केन्द्र निर्धारण की सम्पूर्ण कार्यवाही 10 नवम्बर से 30 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न की जाएगी।


 मुख्य चरणों की समय-सारिणी:


विद्यालयों द्वारा भौतिक संसाधन सम्बन्धी विवरण 10 नवम्बर 2025 तक अपलोड किए जाएंगे।


तहसील स्तरीय समिति द्वारा भौतिक सत्यापन 17 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा।


सत्यापित आख्या ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 24 नवम्बर 2025।


परिषद द्वारा ऑनलाइन चयनित केन्द्रों की प्रारंभिक सूची 27 नवम्बर 2025 तक जारी की जाएगी।


डिबार एवं अनर्ह विद्यालयों की सूची 28 नवम्बर 2025 को प्रदर्शित की जाएगी।


आपत्तियाँ / प्रत्यावेदन ऑनलाइन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 04 दिसम्बर 2025।


जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आपत्तियों का निस्तारण 11 दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा।


अनुमोदित केन्द्र सूची परिषद की वेबसाइट पर 17 दिसम्बर 2025 तक अपलोड की जाएगी।


यदि किसी को पुनः आपत्ति हो तो वह 22 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेगा।


अन्तिम रूप से परीक्षा केन्द्रों की सूची 30 दिसम्बर 2025 तक जारी की जाएगी।


सभी कार्यवाही परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से की जाएगी।


प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति तथा तहसील स्तरीय सत्यापन समितियां पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगी।


 परीक्षा केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, तकनीकी सत्यापन और समयबद्धता के साथ किया जाएगा ताकि आगामी बोर्ड परीक्षाएं पूर्णतः नकल-मुक्त रहें।


सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, छात्र, अभिभावक एवं प्रबन्धक निर्धारित समयसीमा में ऑनलाइन प्रक्रिया में भाग लें और किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सुझाव पोर्टल पर समय से दर्ज करें।

Share:

भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की दर्दनाक मौत..

 


जोधपुर!


 


*. श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क पर खड़े ट्रेलर में जा घुसी।


*. हादसे में अब तक 18 लोगों की मृत्यु की दुखद सूचना है, और 3-4 घायल हुए हैं। 


*बस में सवार श्रद्धालु जोधपुर के सूरसागर से बीकानेर के कोलायत दर्शन कर लौट रहे थे।

Share:

भारत ने महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया

 


 दो बार फेल होने के बाद आखिरकार हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट के 52 साल के इतिहास अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता। 


 भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन की पारी खेली। 

*दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट चटकाए।

* वहीं, शेफाली ने दो विकेट हासिल किए।

Share:

आज का राशिफल


      


 *03 नवम्बर 2025 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान - सम्मान मे वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की या किसी के आने की भी योजना बन सकती है। धार्मिक भावना विकसित होगी। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

 आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओ को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।  स्वास्थ्य लाभ होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा।  कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



    

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक 👉*

     * 03 नवम्बर 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 26:07 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद -  15:06 तक

*🌠पश्चात्-* रेवती 

*💫करण-* कौलव - 15:42 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* हर्शण - 19:39 तक

*✨पश्चात्-* वज्र 

*🌅सूर्योदय-* 06:34

*🌄सूर्यास्त-* 17:34

*🌙चन्द्रोदय-* 15:54

*🌛चन्द्रराशि-* मीन - दिनरात  

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 07:56 से 09:19

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक सुदी त्रयोदशी 26:07 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , प्रदोष व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 15:06 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 15:06 से , पंचक जारी , श्री राधावल्लभ पाटोत्सव , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , कवि कुलगुरु कालिदास जयन्ती (कन्फर्म नहीं) , सवाई श्री जयसिंह आमेर जयन्ती , अभिनेता पृथ्वीराज कपूर जयन्ती , शहीद श्री दीवान सिंह दानू शहीदी दिवस (प्रथम महावीर चक्र विजेता) , शहीद श्री मेजर सोमनाथ शर्मा (लब्ध प्रथम परमवीर चक्र) शहीदी दिवस व श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ स्मृति दिवस_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्दशी 22:37 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु ,  रोटक व्रत समाप्त , निशीथ काल व्यापिनी चतुर्दशी में श्री वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत , अरूणोदय काल में मणिकर्णिका घाट पर स्नान , निशीथ काल में श्री विष्णु पूजा , नर्मदेश्वर मन्दिर में तुलसीपत्र समर्पण , पंचक 12:35 तक।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*धनिकः श्रोत्रियो राजा*

      *नदी  वैद्यस्तु पञ्चम :।*

*पञ्च  यत्र  न  विद्यन्ते*

      *न  तत्र  दिवसे वसेत् ॥*

*भावार्थ👉*

      _जहाॅं कोई सेठ , वेदपाठी विद्वान , राजा , कोई नदी  और  वैद्य ; ये पाँच न हों वहाँ पर एक दिन भी नहीं रहना चाहिए ।_


*3 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


644 - ईसा पश्चात् - दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।

1394 - फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियाें को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।

1493 - क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।

1655 - इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

1762 - ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।

1796 - जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।

1814 – योरोपीय देशों के प्रमुखों की सम्मिलिति से वियना कॉन्फेन्स का आयोजन हुआ।

1857 - नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-

1869 - कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।

1903 - पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।

1928 – तुर्की की भाषा के लिए अरबी की बजाय रोमन लिपि के इस्तेमाल की शुरूआत हुई।

1938 - ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।

1948 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।

1956 – मिस्र पर ज़ायोनी आक्रमण में ग़ज़्ज़ा पट्टी में स्थित ख़ान यूनुस नगर में इस शासन के सैनिकों ने लोगों का जनसंहार किया।

1957 – सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था। वो पहला कुत्ता जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए।

1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1962 - चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।

1984 – इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर को हुई हत्या के बाद राजधानी में सिख विरोधी दंगे हुए। जिसमें हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।

1988 - वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।

1988 - भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहाँ की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।

1997 - जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।

2000 - भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।

2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।

2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।

2004 – अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश तीन नवंबर को दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे। 

2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।

2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।

2007 - पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।

2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।

2011 - फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।

2011 – पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों सलमान बट्ट, मो, आसिफ और मो. आमेर को एक साल पहले लॉडर्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में तीन साल की जेल हुई।

2014 - अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।

2019 - लगभग पूरे जम्‍मू-कश्‍मीर से  सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए ।

2019 - दिल्‍ली में सम-विषम योजना आज से लागू हुई।

2020 - बंगाल की खाड़ी में मालाबार नौसेना अभ्यास के 24वें संस्करण का पहला चरण शुरू हुआ।

2020 - निवेश बढाने के लिए भारत और यूएई के बीच 8वीं उच्च स्तरीय बैठक (संयुक्त कार्यदल) हुई।

2020  - L&T द्वारा डिजाइन और निर्मित भारतीय तटरक्षक जहाज ICGS C-452 को कमीशन किया गया। इसका निर्माण भारत में मेक इन इंडिया पहल के तहत किया गया था।

2021 - विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने भारत बायोटेक के कोविडरोधी टीके -कोवैक्‍सीन के आपात इस्‍तेमाल की मंजूरी दी।

2021 - भारत ने स्‍वदेश निर्मित स्‍मार्ट एंटी एयरफिल्‍ड वेपन का सफल उडान परीक्षण किया।

2021 - अयोध्‍या में दीपोत्‍सव समारोह के दौरान 12 लाख दीए जलाकर गिनिज बुक का विश्‍व रिकार्ड बना।

2022 - कोयला मंत्रालय भारत ने कोयले की बिक्री के लिए कोयला खदानों की नीलामी के छठे चरण की शुरुआत की।

2022 - उत्तर कोरिया ने एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सहित कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

2022 - रूस ने काला सागर के जरिये यूक्रेन का अनाज सुरक्षित भेजने के लिए संयुक्त राष्ट्र की मध्‍यस्‍थता में हुये समझौते में फिर शामिल होने की घोषणा की।

2023 - नेपाल में 6.4 तीव्रता के भूकंप से 70 से अधिक लोगों की मौत हुई।

2024 - भारत में फसल जलने के कारण पाकिस्तान के लाहौर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 1000 से अधिक  होने से वहां के स्कूल 1 सप्ताह के लिए बंद करने पड़े।

2024 - माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर फटा, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत व सात किलोमीटर के क्षेत्र को खाली करना पड़ा।


*3 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1618 - औरंगज़ेब

मुग़ल साम्राज्य का सबसे विस्तारवादी शासक।

1688 - सवाई जयसिंह - आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।

1890 - स्वतन्त्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश: हरिलाल जेकिसुनदास कनिया का जन्म हुआ।

1900 - सागरमल गोपा - भारत के स्वतन्त्रता सेनानी एवं देशभक्त थे।

1906 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।

1917 – स्वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकारों की पैरवी करने वाली अन्नापूर्णा महाराणा का जन्म हुआ।

1933 – अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का जन्म पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुआ।

1937 - लक्ष्मीकांत - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।

1976 - मानवजीत सिंह संधू - भारतीय निशानेबाज़ , जो मुख्यत: ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं।


*3 नवंबर को हुए निधन👉*


1936 - चिदंबरम पिल्लई - तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।

1947 - उत्तराखंड के दीवान सिंह दानू , देश के पहले महावीर चक्र विजेता जिन्होंने 15 कबाइलियों को ढेर किया था।

1947 - मेजर सोमनाथ शर्मा - 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।

1977 - भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी।

1990 - मनमोहन कृष्णा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1992 - प्रेमनाथ -भारतीय अभिनेता ।

1996 – केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन हुआ।

2013 - रेशमा सितारा - ए - इम्तियाज़ से सम्मानित पाकिस्तानी लोक गायिका थीं।

2014 - सदाशिव अमरापुरकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

2020 - वयोवृद्ध कन्नड़ रंगमंच और फिल्म अभिनेता एचजी सोमशेखर राव का निधन हुआ।

2021 -  अमेरिकी फुटबॉल रनिंग बैक और कोच वॉरेन पॉवर्स (80) का अल्जाइमर से निधन हुआ।

2022 - चीनी फुटबॉल स्ट्राइकर व कार्यकारी वांग ताओ (52) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी बास्केटबॉल कोच गैरी कोलसन (89) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता, संगीतकार, अरेंजर, कंडक्टर और बैंडलीडर क्विंसी जोन्स जूनियर (91) का निधन हुआ।

*3 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 कवि कुलगुरु कालिदास जयन्ती (कन्फर्म नहीं)।

🌟 सवाई श्री जयसिंह आमेर जयन्ती।

🌟 अभिनेता पृथ्वीराज कपूर जयन्ती।

🌟 शहीद श्री दीवान सिंह दानू शहीदी दिवस (प्रथम महावीर चक्र विजेता)।

🌟 शहीद श्री मेजर सोमनाथ शर्मा (लब्ध प्रथम परमवीर चक्र) शहीदी दिवस।

🌟 श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

रविवार, 2 नवंबर 2025

आज का राशिफल


 


*दिनांक : 02 नवम्बर 2025*


🐐🐂💏💮🐅👩


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये हानिकर रहेगा। आज किसी ना किसी रूप में आपके विचार कार्य उल्टा ही फल देंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद अंत समय में टूटने से मन नकारात्मक विचारों से भरेगा। जल्दबाजी में कुछ अनुचित कदम भी उठा सकते हैं लेकिन इसका परिणाम निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान हानि भी करा सकता है। महिलायें आज कही सुनी बातों पर घर में कलह करेंगी बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पश्चाताप होगा। आज जल्दी से किसी की बातों में ना आये अन्यथा मानसिक तनाव के साथ संबंधों में दूरी बढेगी। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें अनैतिक गतिविधियां होने की संभावना है। स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप केवल अपने मन की ही सुनेंगे घर मे यह व्यवहार अशांति करा सकता है लेकिन कार्य क्षेत्र पर इससे लाभ ही होगा। आज आपके उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्य के लिये स्वयं के कार्यो को निरस्त कर सकते है। आध्यात्म में रुचि तो रहेगी लेकिन किसी विशेष कार्य साधने के लिए आडम्बर करेंगे। दान पुण्य भी दिखावे के लिये ही करेंगे फिर भी मान-सम्मान में बढ़ोतरी ही होगी। दैनिक कार्य मे थोड़ा विघ्न आने पर भी धन की आमद संतोषजनक रहेगी। मौसमी बीमारी के कारण सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप अपने मन की इच्छा पूर्ति को सर्वोपरी रखेंगे इसके लिये किसी बंधन अथवा प्रतिबंध का भी विरोध करने से पीछे नही हटेंगे परिजनों से कहासुनी होना संभव है। कार्य व्यवसाय में आज व्यस्तता अधिक रहेगी परन्तु इसका उचित लाभ शीघ्र मिलने से संतोष रहेगा। धन संबंधित उलझने दिन के आरंभिक भाग में कार्यो में व्यवधान डालेंगी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति पक्ष में हो जाएगी। किसी को ना चाहकर भी आर्थिक अथवा अन्य प्रकार से मदद करनी पड़ेगी भविष्य के लिये यह लाभदायक ही रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे लेकिन आपका मन कही और ही भटकेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप निश्चिन्त होकर अपने कार्यो को करेंगे धार्मिक कार्यो में आस्था बढ़ेगी पूजा-पाठ के लिए समय निकाल लेंगे मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे विरोधियों की बातों की अनदेखी करेंगे। कार्य व्यवसाय से भी काफी उम्मीदें रहेंगी लेकिन आशानुकूल लाभ पाने के लिये कई बाधाओं का सामना करना पडेगा धन लाभ अवश्य होगा लेकिन  अल्प मात्रा में रुक रुक कर ही। पूर्व में कई गई किसी भूल से शिक्षा मिलेगी आज वही प्रसंग दोबारा घटने पर अनुभव से बच निकलेंगे। सहकर्मी उद्दंड व्यवहार करेंगे इससे कुछ समय के लिये परेशानी होगी। खासी बुखार की समस्या से परेशानी हो सकती है। बुजुर्गो की बात ध्यान से सुने लाभ दिलायेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन के आरंभिक भाग में किसी कार्य को करने की जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है आज धैर्य से सोच विचार कर काम करने पर ही व्यवसाय अथवा अन्य कार्यो से लाभ पाया जा सकेगा। सेहत में दिनभर उतार चढ़ाव लगा रहने से कार्य करने में उत्साह नही दिखाएंगे। आज आपको लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु ज्यादा पाने की लालसा के कारण हाथ से निकल सकते है। आज कम से संतोष करें अन्यथा खर्च चलाना भारी पड़ेगा। नौकरी वालो की अधिकारी वर्ग से कहासुनी होगी गुस्से में आकर कोई कदम ना उठाये बाद में पछताना पड़ेगा। परिजन की उम्मीद के विपरीत कार्य करने पर बहस हो सकती है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन स्थिति हर प्रकार से आपके पकड़ में रहेगी। कार्य क्षेत्र हो या घर किसी को भी नाराज होने का अवसर नही देंगे नाराज लोगो को भी अपने मजाकिया अंदाज से हंसने पर मजबूर करेंगे। आर्थिके दृष्टिकोण से दिन थोड़ा उतारचढ़ाव वाला रहेगा फिर भी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति लायक धन आसानी से प्राप्त हो जाएगा। व्यवसायी वर्ग मध्यान के समय किसी योजना के पूर्ण होने से धन लाभ को लेकर उत्साहित रहेंगे लेकिन बाद में इसमे विलम्ब होने से क्रोध आएगा। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत खटास बनी रहेगी फिर भी स्वार्थ साधने के लिये व्यवहारिकता बनाये रखेंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन वृद्धिकारक योग बन रहे है। शारीरिक रूप से चुस्त रहने का लाभ कार्य क्षेत्र पर मिलेगा। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी फिर भी आपके लाभ को कोई नही रोक सकेगा। धन की आमद समय पर और आवश्यकता से अधिक ही होगी फिर भी आर्थिक मामलों में आज स्पष्टता रखना आवश्यक है भूल होने अथवा उधारी के कारण विवाद की संभावना है। मित्र रिश्तेदारी में जाने के प्रसंग बनेंगे। परिवार में सुख सुविधा की वृद्धि के विचार बनेंगे निकट भविष्य में इनपर खर्च भी होगा। कुछ समय के लिये वैचारिक मतभेद होंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप अपने बुद्धिबल से धन के साथ सम्मान भी पाएंगे। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर आपके विचार पसंद किए जाएंगे आपकी बातों को अन्य लोगो से ज्यादा महत्त्व मिलेगा इस कारण आज आपके शत्रुपक्ष में वृद्धि भी सम्भव है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा मेहनत की तुलना में लाभ कम होने से निराशा होगी फिर भी कामचलाऊ धन किसी ना किसी साधन से मिल ही जायेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा पूजा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्य सम्पन्न होने से मानसिक बल मिलेगा। किसी परिजन से कलह हो सकती है धर्य से काम लें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप अपनी ही गलतियों से लोगो के अपशब्द सुनेंगे फिर भी व्यवहार में बदलाव नही आने से मामला हाथापाई तक पहुच सकता है। वाणी और व्यवहार में नरमी रखना आज अति आवश्यक है अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आज आपकी जल्दी से किसी से नही बनेंगी घर का शांत वातावरण भी आपके कारण खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा अन्य लेन-देन संबंधित मामूली बात पर झगड़ा करने पर उतारू होंगे फलस्वरूप प्रतिष्ठा खराब होगी। आर्थिक रूप से दिन ठीक है फिर भी आपके व्यवहार से कुछ ना कुछ कमी अवश्य आएगी। मौन रहने का प्रयास करें। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन धन लाभ वाला है लेकिन सेहत में थोड़ी नरमी रहने से लापरवाहि करेंगे परिणामस्वरूप उचित लाभ से वंचित रह सकते है। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि भी रहेगी अपने मतलब के काम के लिये ना नही कहेंगे बेकार के कामो में रुचि नही लेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु जोड़ तोड़ की नीति के चलते सीमित लाभ से संतोष करना पडेगा। संध्या का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे मन हल्का रहेगा परिजन भी आवश्यकता पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य रात्रि के समय प्रतिकूल होगा सतर्क रहें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा। दिनचर्या आज व्यवस्थित रहेगी अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे धन की आमद भी निश्चित समय पर हो जाएगी लेकिन अचानक खर्च आने से हाथ से निकल जाने पर स्वयं को ठगा सा अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से आर्थिक विषयो को लेकर बहस होने की सम्भवना है विवेक से काम ले अन्यथा धन डूब भी सकता है। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे बेमन से कार्य करने पर विलम्ब होगा काम मे सफाई भी नही रहेगी। परिजन आपसे मतलब का व्यवहार रखेंगे इच्छा पूर्ति के लिए जिद पर अडेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन शुभ संयोग बन रहे है प्रातः काल मे कुछ समय के लिये धन अथवा अन्य कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी लेकिन मध्यान तक इनका समाधान होने से शांति मिलेगी। काम-धंधा आज अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर चलेगा प्रतिस्पर्धियों पर विजय पाएंगे। मध्यान के बाद जिस भी कार्य को करेंगे वह थोड़ी बहुत मेहनत के बाद सफल होगा। धन की आमद संध्या तक संतोषजनक हो जाएगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। महिलाये शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगी फिर भी इससे दैनिक कार्य बाधित नही होंगे। धर्म कर्म में आस्था रहेगी लेकिन आज पूरा समय नही दे पाएंगे।


Share:

शनिवार, 1 नवंबर 2025

सीएम के आदेश पर दर्ज हुई हत्या की FIR, कमिश्नरी पुलिस के पास जांच कर समय नहीं

    प्रयागराज!





* विगत 26 सितंबर को करछना थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर हुई प्रतापगढ़ के गड़वारा क्षेत्र के ट्रक ड्राइवर विजय पांडे की हत्या में सीएम के आदेश पर पुलिस ने डेढ़ महीने बाद हत्या का अभियोग पंजीकृत तो कर दिया।


* लेकिन FIR में दर्ज आरोपियों से पूछताछ और हत्याकांड की सच्चाई अभी तक पुलिस उजागर नहीं कर पाई है।


* मृतक की पत्नी सीएम के जनता दरबार में हुई थी पेश, तब जाकर पुलिस ने दर्ज किया था हत्या का मुकदमा।


* पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट चोटों के निशान घटना स्थल पर हुई उथलपुल से स्पष्ट हत्या जैसे संगीन मामले में भी पुलिस किए हैं खामोशी अख्तियार।


* FIR में दर्ज आरोपियों से पुलिस की पूछताछ न कर पाना खड़े कर रहा है कई सवाल।


* कमिश्नरी पुलिस के रवैए से निराश मृतक के परिजन सीएम योगी के समक्ष दोबारा पेश होने की कर रहे हैं तैयारी।

Share:

जिला कोर्ट ने अनिल उर्फ चमेली को कल फांसी की सजा सुनाई गई

 यूपी- शाहजहांपुर!






ये 7 वर्षीय बच्ची से रेप कर रहा था

तभी उसकी छोटी बहन ने देख लिया


दरिंदे ने शहद निकालने वाले नुकीले औजार से छोटी बहन की हत्या कर दी


एक बच्ची से रेप, दूसरी का कत्ल करने में फांसी की सजा सुनाई गई है

Share:

मत्स्य जीवी सहकारी समितियों एवं मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक






 देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में मत्स्य जीवी सहकारी समितियों एवं मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मत्स्य जीवी सहकारी संघ के चेयरमैन वीरू साहनी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघनजी मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, मछुआ दुर्घटना बीमा, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का गठन आदि योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मत्स्य पलक किसान,  मछुआ समुदाय को योजनाओं से कैंप लगाकर लाभांवित कराया जाय। लोगों को कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। समितियों को आवंटित नदियों के जलक्षेत्र में चोरी से मत्स्य आखेट पर रोक लगाते हुए  तालाबों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाय। श्री साहनी ने कहा कि मछुआरों व मत्स्य पालकों के हित को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर 

जितेन्द्र भारत, रामकृपाल साहनी, रामधनी निषाद, रामाश्रय निषाद, शिव प्रसाद निषाद  आदि ने भी समस्याओं को इंगित कराया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार मिश्र, सादर नायब तहसीलदार गंगाराम, एल डी एम मैनेजर आर एस प्रेम, मण्डी सचिव दिवाकर उपाध्याय, रितेश शाही, मुकुल मिश्रा , कुलदीप सक्सेना, आशीष साहनी, विजय निषाद, सोनू निषाद आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें। इस अवसर पर मछुआ समुदाय के लोगों ने संघ के चेयरमैन वीरू साहनी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया व भगवान श्री राम व निषाद राज का प्रतिमा भेंट किया।।

Share:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भाटपाररानी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

 





  देवरिया, 01 नवंबर।जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से  तहसील भाटपाररानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

         जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक ढंग से किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

             जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के साथ निश्चित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण रूप से निपटाया जाए।

   इस दौरान जिलाधिकारी ने तीन पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड और एक परिवार को आयुष्मान कार्ड प्रदान कर त्वरित राहत दी।

            पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रकरणों का निस्तारण त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

     सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 26 राजस्व विभाग, 05 पुलिस विभाग, 03 विकास विभाग, 01 समाज कल्याण और 19 अन्य विभागों से संबंधित थे। इनमें से  06 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष 48  प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

       इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

ग्राम की समस्या ग्राम में समाधान — जिलाधिकारी ने की चौपाल के माध्यम से जनसुनवाई

 

 देवरिया 01 नवंबर। शासन की मंशा के अनुरूप “ग्राम की समस्या ग्राम में समाधान” के तहत आज विकासखण्ड भाटपाररानी के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में जनपद स्तरीय ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का


शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण, सरस्वती वंदना एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

        चौपाल में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। उन्होंने राजस्व, आवास, पेंशन, राशन, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित प्रार्थनापत्र प्राप्त कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

         कार्यक्रम के दौरान गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार संपन्न हुए। साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

        विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाए गए, जिनका जिलाधिकारी ने अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराया जाए।

       जिलाधिकारी ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य शासन की योजनाओं को सीधे गाँव-गाँव तक पहुँचाना है, ताकि ग्रामीणों को घर के पास ही सरकारी सेवाएँ सुलभ हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चौपाल में आए प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और उसका त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

       उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु सजग एवं जागरूक रहें तथा अपने आसपास के पात्र लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें।

        आयोजित चौपाल में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पात्र गृहस्थी कार्ड, राशन कार्ड, एनआरएलएम प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि प्रमाण पत्र एवं लाभ वितरित किए गए।

Share:

पं.दीनदयाल पशु आरोग्य मेला का किया जाएगा आयोजन




देवरिया। विकास खंड बैतालपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने क्षेत्र  में प्रचार प्रसार करते हुए जानकारी दी है कि 3 नवंबर को रामपुर दुबे,7 नवंबर को धतुरा खास एवं 12 नवंबर को अधरंगी में पशुपालन विभाग द्वारा एकदिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पशुपालकों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ पशुओं के बीमारियों से बचाव हेतु उपायों के बारे में जानकारी देने के लिए पशु चिकित्सकों की टीम पहुंचेगी। शिविर में निशुल्क पशु चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान,बधियाकरण, गर्भाधान परीक्षण एवं बांझपन चिकित्सा आदि के साथ दवा भी वितरित किया जाएगा।

Share:

हिस्ट्रीशीटर ने अवैध असलहे से खुद को मारी गोली,मौके पर मौत,

 सुल्तानपुर ब्रेकिंग!


हिस्ट्रीशीटर ने अवैध असलहे से खुद को मारी गोली,मौके पर मौत,


पुलिस जांच में जुटी।कूरेभार थाना क्षेत्र के गलिबहा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर ने अवैध असलहे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई,वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान दुर्गेश सिंह उर्फ मोनू (40) पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्गेश सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई मामलों में नामजद था। सुबह उसने अचानक कमरे में खुद को गोली मार ली।गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारजन जब कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ गिरा मिला। घटना की जानकारी पाकर कूरेभार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थानाध्यक्ष कूरेभार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share:

श्रेयस अय्यर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, मगर सिडनी से नहीं मिलेगी छुट्टी..

 बड़ी खबर !!




*. चोटिल भारतीय बल्लेबाज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। 


*. मगर एहतियात के तौर पर अभी भी वह सिडनी में ही रहेंगे।


*मिली रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन बाद वह भारत आएंगे, एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते हुए चाटिल हो गए थे।

Share:

जनता की सेहत से मजाक नहीं: दिल्ली HC

  



*ORS नाम से भ्रामक पेय बेचने वालों पर रोक बरकरार, दिल्ली HC ने कहा- 'जनता की सेहत से मजाक नहीं'..


*. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेश में कोई दखल नहीं देगी...


*. क्योंकि यह मामला सीधे लोगों की सेहत से जुड़ा है।


*दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि ORS नाम से बेचे जा रहे पेय पदार्थ जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं और इस पर लगी रोक जारी रहेगी।

Share:

NESCO 'क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी, सूची में जगह पाने वाला देश का दूसरा शहर बना लखनऊ....

 बिग ब्रेकिंग




*. लखनऊ को उसकी समृद्ध और विविध पाककला विरासत के लिए यूनेस्को के ''क्रिएटिव सिटीज'' की सूची में शामिल किया गया है। 


*. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की महानिदेशक ऑड्रे अजोले ने...


*58 शहरों को यूनेस्को के रचनात्मक शहरों के नेटवर्क के नए सदस्य के रूप में नामित किया है।


इस सूची में अब 100 से अधिक देशों के 408 शहर शामिल हैं

Share:

*आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में त्रासदी, वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 की मौत, कई घायल..

 बड़ी खबर !!







*. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर ( (तिरुमाला मंदिर या तिरुपति बालाजी मंदिर) में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।


*. दर्शन के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।


*स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।*

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


               ॐ श्रीगणेशाय नम:

            🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक 👉*

     * 01 नवम्बर 2025*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 09:13 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* शतभिषा - 18:21 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद 

*💫करण-* गर - 09:13 तक

*💫पश्चात्-* वणिज

*✨योग-* ध्रुव - 26:09 तक

*✨पश्चात्-* व्याघात 

*🌅सूर्योदय-* 06:32

*🌄सूर्यास्त-* 17:36

*🌙चन्द्रोदय-* 12:48

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 09:18 से 10:41

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी दशमी 09:13 तक पश्चात् एकादशी शुरू , नवम्बर माह प्रारम्भ ,आशा दशमी , मंगल अनुराधा नक्षत्र में 08:17 पर , विघ्नकारक भद्रा 20:22 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:20 तक , कुछ पंचांग में एकादशी का व्रत आज भी दे रखा है (स्मार्त के लिए और कुछ में कल रविवार का) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल"  ज्वाइन करें , श्री दामोदर मेमन स्मृति दिवस पूर्व विश्व सुन्दरी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जन्म दिवस , हरियाणा / केरल / मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़ और कर्नाटक स्थापना दिवस , पांडीचेरी विलय दिवस , भारतीय आर्मी एविएशन कोर या सेना विमानन कोर स्थापना दिवस (40वाँ) व विश्व शाकाहारी दिवस (वर्ल्ड वैगन डे)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक सुदी एकादशी 07:33 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , हरिप्रबोधिनी / देवोत्थानी /देवउठनी एकादशी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*जीर्णमन्नं प्रशंसन्ति*

    *भार्यां च गतयौवनाम्।*

*शूरं विजितसङ्ग्रामं*

    *गतपारं  तपस्विनम् ।।* 

      ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३५-६९

*भावार्थ👉*

         _सज्जन पच जाने पर अन्न की, (निष्कलंक) यौवन बीत जाने पर स्त्री की, संग्राम जीत लेने पर शूर की और संसारसागर को पार कर लेने पर तपस्वी की प्रशंसा करते हैं।_


*1 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1755 - पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1765 - ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।

1800 - जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

1858 - भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर-जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।

1881 - कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।

1913 - स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।

1922 - ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद छः को बहिष्कृत कर दिया गया।

1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।

1946 - पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।

1950 - भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।

1952 - जय नारायण ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

1954 - फ़्राँसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।


1956 - आबू, देलवाड़ा तहसील का भी राजस्थान में विलय हुआ ।

1956 - मध्य प्रदेश में शामिल सुनेल टप्पा का भी विलय हुआ।

1956 - केरल राज्य की स्थापना। 

1956 - एस. निजलिंगप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

1956 - पंडित रविशंकर शुक्ल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

1956 - कर्नाटक राज्य की स्थापना। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल"  ज्वाइन करें।

1956 - भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।

1956 - राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।

1956 - बेज़वाड़ा गोपाल रेड्डी को आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री से पदमुक्ति व नीलम संजीव रेड्डी ने आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

1957 - हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया।

1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1966 - हरियाणा राज्य की स्थापना।

1972‌ ‌‌- कांगड़ा ज़िले के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।

1973 - मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।

1974 - संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1979 - बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।

1986 - भारतीय सेना का एक घटक आर्मी एविएशन कोर या सेना विमानन कोर का  गठन किया गया।

1995 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित 'ब्राउन संशोधन' पारित।

1995 - नरेन्द्र कोहली ने पचपन वर्ष की अवस्था में स्वैच्छिक अवकाश लेकर नौकरियों का सिलसिला समाप्त कर दिया।

1998 - ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।

2000 - यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।

2000 - छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। 

2000 - अजीत जोगी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद निर्वाचित किया गया।

2003 - इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।

2004 - बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।

2005 - संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।

2006 - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।

2007 - श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।

2008 - रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।

2010 - चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।

2010 - रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने जापान के साथ विवादित चल रहे करिल द्वीप की यात्रा की ।

2019 - भारत और जर्मनी ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

2020 - लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख पुलिस का गठन किया गया।

2020 - फिलीपीन्‍स में तूफान गोनी सुबह कैटानडुआनेस तट से टकराया जिससे कम से कम चार लोगों की मृत्यु हुई।

2020 - भोपाल के कांग्रेस विधायक और 49 अन्य लोगों को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

2021 -  याहू (Yahoo) ने चीन में अपनी सेवाएं बंद की।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन में वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन तक पहुँचने के लिए भारत के लक्ष्य की घोषणा की।

2021 -  जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के विजयी होने की घोषणा की।

2021 - पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में एक साथ पांच जहाजों का शुभारंभ किया।

2022 - भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल रुपये का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया।

2022 - निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित दो दिन का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

2022 - एससीओ देशों के प्रमुखों की 21वीं बैठक आयोजित हुई।

2024 - इंदौर में आतिशबाजी पर सांप्रदायिक बवाल, पथराव और आगजनी से कई जख्मी हुए।

2024 - श्री राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का व एयर मार्शल अजय कुमार अरोड़ा ने भारतीय वायुसेना के वायु प्रभारी अधिकारी - रखरखाव के रूप में पदभार संभाला।

2024 - भारत और अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के संयुक्त सैन्य अभ्यास 'वज्र प्रहार' में हिस्सा लेने के लिए भारतीय दल रवाना हुई।

(कृपया ध्यान दें जो यहाँ लिखे गए 1956 में स्थापित राज्य हैं उनकी तिथि कन्फर्म कर लें.. इन तिथियों में परिवर्तन सम्भव है आंध्रप्रदेश ,पंजाब, चंडीगढ़ व छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस कब है यह भी देखकर कन्फर्म कर लें)।


*1 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1924- रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार ।

1927 - दीनानाथ भार्गव - अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात चित्रकार थे। 

1930 - अब्दुल क़ावी देसनावी - उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।

1936 - ए एस आनंद भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।

1940 - रमेश चन्द्र लहोटी - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।

1942 - प्रभा खेतान - हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।

1946 - अनिल बैजल दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल (कन्फर्म नहीं)।

1947 - मुर्लिकांत पेटकर भारत के पहले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता।

1948- संतोष गंगवार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री।

1964 - नीता अम्बानी  - भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी।

1973 - ऐश्वर्या राय - भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ।

1973 - रूबी भाटिया - भारतीय अभिनेत्री ।

1986 - इलियाना डी 'क्रूज़  - एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री।


*1 नवंबर को हुए निधन👉*


1980 - दामोदर मेनन - भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक।

2015 - बृजमोहन लाल मुंजाल - भारत के विख्यात औद्योगिक घराने हीरो समूह के संस्थापक व चेयरमैन थे।

2021 - ब्राज़ील के शास्त्रीय पियानोवादक नेल्सन फ़्रेयर का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2022 - विल्सन किप्रुगुट, केन्याई एथलीट का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - एगेडा पावेल, एस्टोनियाई स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने 15 वर्ष की आयु में सोवियत युद्ध स्मारक को उड़ाया था, का 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2024 - प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रोहित बल (63) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

2024 - भारतीय अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय (69) का निधन हुआ।


*1 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री दामोदर मेमन स्मृति दिवस।

🌟 पूर्व विश्व सुन्दरी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जन्म दिवस।

🌟  *हरियाणा / केरल / मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़ और कर्नाटक स्थापना दिवस।*

🌟 पांडीचेरी विलय दिवस।

🌟 भारतीय आर्मी एविएशन कोर या सेना विमानन कोर स्थापना दिवस (40वाँ)।

🌟 विश्व शाकाहारी दिवस (वर्ल्ड वैगन डे)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

BJP सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिली..

 बड़ी खबर !!





*. आरोपी ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर कहा — गोली मार दूँगा


*. धमकी देने वाले ने खुद को बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का अजय कुमार यादव बताया।


*फोन पर अभद्र भाषा व खुली धमकी का आरोप लगाया गया है।*


घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा सतर्क कर दी गई, जांच भी शुरू हुई।

Share:

आज का राशिफल


 


*दिनांक : 01 नवम्बर 2025*


🐐🐂💏💮🐅👩


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिस्थिति वाला रहेगा पूर्व में सोची योजनाए सिरे चढ़ने से आय के नए मार्ग विकसित होंगे लेकिन आज आप जो भी योजना बनाएंगे उसके शीघ्र फलित होने में संदेह रहेगा। काम-धंधा लगभग ठीक ही चलेगा लेकिन ज्यादा पाने की चाह के कारण कुछ ना कुछ अभाव अनुभव होगा। सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे दान-पुण्य भी करेंगे लेकिन इनके पीछे दिखावे की भावना भी रहेगी मान-सम्मान मिलने से  अहम बढेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों की मांग पूरी करने पर धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य में कोई नया विकार आएगा सतर्क रहें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन सरकार संबंधित कार्य करने के लिये शुभ रहेगा अधिकारी वर्ग का नरम व्यवहार रहने से काम निकालना आसान होगा। दिन का आरंभिक भाग अवश्य ही व्यर्थ की भागदौड़ में बीतेगा लेकिन मध्यान बाद इसका सार्थक परिणाम मिलने से संतोष होगा। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कार्य करने के लिए भी दिन उपयुक्त है। कार्य व्यवसाय में आज कोई नई समस्या आने से कुछ समय के लिये परेशानी होगी लेकिन इसका समाधान भी शीघ्र ही हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण आज प्रसन्नचित ही रहेगा परन्तु भाई बंधु आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है। मन का भेद किसी को ना दें। सेहत में कमी आएगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपके आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे है। आज परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी अपने कार्य छोड़ अन्य की सहायता करने में तत्पर रहेंगे लेकिन ध्यान रहे किसी से ज्यादा हमदर्दी भी पारिवारिक कलह का कारण बन सकती है। नौकरी वाले लोगो से जल्दबाजी में त्रुटि होने की संभावना है सतर्क रहें अन्यथा अधिकारी वर्ग की नाराजगी देखनी पड़ेगी। आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा धन लाभ मेहनत के ऊपर निर्भर करेगा आलस्य से बचें। घर का वातावरण वैसे तो शांत रहेगा लेकिन बीच मे आपसी तालमेल की कमी के चलते उग्र हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन भी स्थिति निराशाजनक रहेगी दिन के आरंभ से ही हानि के डर से किसी भी कार्य को करने से कतराएंगे लेकिन मध्यान बाद किसी अनुभवी अथवा वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास जागृत होगा परिस्थितियां भी अनुकूल बनने लगेंगी फिर भी आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें जल्दबाजी भविष्य के लिये हानिकारक हो सकती है। पारिवारिक सदस्य आर्थिक अथवा अन्य व्यक्तिगत कारणों से विरोध प्रकट करेंगे।

धर्य का परिचय दें वाणी अथवा व्यवहार से किसी का दिल ना दुखे इसका ध्यान रखें अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। धन लाभ आवश्यकता से कम होगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन मध्यान तक लाभदायक रहेगा। इसके बाद का समय घरेलू अथवा व्यावसायिक उलझनों की भेंट चढेगा अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान पूर्व ही कर लें इसके बाद सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरी वाले लोग आज अधिकारियों से विशेष सतर्क रहें आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ा बवाल खड़ा कर सकती है। व्यवसायी वर्ग को आज धन लाभ की जितनी आशा रहेगी उसकी तुलना में हो नही पायेगा जिससे आगे के लिए बनाई योजनाए थोड़ी प्रभावित होंगी। घरेलू वातावरण में मध्यान तक हल्की फुल्की नोकझोंक लगी रहेगी इसके बाद किसी गलतफहमी के कारण कलह बढ़ने की संभावना है। 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा आज आप जल्दी से किसी ठोस निर्णय पर नही पहुच पाएंगे फिर भी पुराने संपर्क और पूर्व में किये गए परोपकार का बदला लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। मध्यान तक व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ लगी रहेगी इसका फल शीघ्र ना मिलने पर क्रोध आएगा चिंतित ना हों धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा। नौकरी वाले जातक अपने किये कार्य से संतृष्ट रहेंगे लेकिन अधिकारी वर्ग फिर भी कुछ ना कुछ नुक्स निकालेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा घर मे मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा सुधार वाला रहेगा। सेहत में सुधार आने से कार्य गंभीर होकर करेंगे लेकिन आज मेहनत का फल तुरंत पाने की इच्छा ना रखें अन्यथा निराश होना पड़ेगा मध्यान तक व्यवसायिक कार्य अव्यवस्थित रहेंगे इसके बाद किसी का सहयोग मिलने पर कार्यो में गति आएगी लाभ की संभावनाएं भी बनेगी लेकिन आशाजनक नही हो सकेगा। छोटी सफलता मिलने पर अहम की भावना अतिशीघ्र आएगी इससे बचें अन्यथा बड़े लाभ से वंचित रह जाएंगे। धन की आमद आज खर्च लायक ही होगी। परिजन का व्यवहार थोड़ा उटपटांग लगेगा फिर भी सहन करने में ही भलाई है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन मिला-जुला फल देगा।मध्यान बाद  स्वभाव में विवेक जागृत होगा। पूर्व में किये गए गलत आचरण की ग्लानि मन में रहेगी लेकिन चाहकर बिगड़े कार्य आज नही बना पाएंगे। घरेलू उलझने कार्य क्षेत्र पर भी परेशान करेंगी मानसिक बेचैनी खुलकर निर्णय नही लेने देंगी जिसके परिणाम स्वरूप आज केवल आशवासनो से ही काम चलाना पड़ेगा धन की आमद ना के बराबर रहेगी। मजबूरी में उधार लेने की भी सोचेंगे यथा संभव आज ना ही लें कल स्थिति आज की तुलना में बेहतर होगी। आज किसी के आगे बुद्धि प्रदर्शन ना करें। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन मध्यान बाद से आपको आशा के विपरीत फल मिलने लगेगा सेहत भी साथ नही देगी आवश्यक कार्य इससे पहले ही पूर्ण करने का प्रयास करें। व्यवसायी वर्ग एवं नौकरी वाले लोग नया कार्य आरम्भ कर सकते है लेकिन निवेश सोच समझ कर ही करें। सामाजिक क्षेत्र अथवा अन्य दिनचार्य में आज किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।  मेहनत करने के बाद भी धन की आमद अनिश्चित रहेगी घरेलू खर्च अधिक होने के कारण बजट बिगड़ेगा। मित्र परिचित मीठा बोलकर अपना हित साधेंगे भावुकता से बचें। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन मध्यान तक बेचैनी वाला रहेगा। आप का संकल्प किसी ना किसी व्यवधान के कारण पूर्ण नही हो पायेगा फिर भी मेहनत करने में कसर नही रखें मध्यान तक शारीरिक और मानसिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी संध्या के आस-पास स्थिति अनुकूल बनेगी ललापरवाहि करने पर भविष्य के लाभ से हाथ धो बैठेंगे। धन लाभ आज अवश्य होगा लेकिन असमय होने से उत्साहित नही करेगा। व्यवसायी वर्ग नई योजना की रूप रेखा बना कर रखें शीघ्र ही इसपर काम करना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा आज स्थगित रखें आशाजनक नही रहेगी उल्टे खर्च करना पड़ेगा। स्वास्थ्य छोटे-मोटे विकारों को छोड़ सामान्य रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपमे भावुकता अधिक रहेगी। दिन के आरंभ से मध्यान तक कि दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी लाभ की आशाएं भी बनी रहेंगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति एकदम उलट हो जाएगी सेहत में गिरावट आने से बनी बनाई योजना अधर में लटकेगी अथवा पूर्ण होने में विलम्ब होगा। वात-कफ संबंधित शिकायत बनेगी शरीर भी शिथिल होने के कारण कार्य मे मन नही लगेगा। कार्य व्यवसाय से आज मध्यान तक ही उम्मीद रहेगी इसके बाद का समय उदासीन रहेगा फिर भी खर्च निकल जाएंगे। परिवार का वातावरण उथल पुथल रहेगा फिर भी आपसी सामंजस्य बना रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे लेकिन आध्यात्म से जुड़ने का लाभ भी किसी ना किसी रूप में अवश्य ही मिलेगा। दिन के आरम्भ से मध्यान तक दिनचार्य अव्यवस्थित रहेगी चाहकर भी अपनी योजनाओं को आगे नही बढ़ा सकेंगे धन संबंधित उलझने हर कार्य मे बाधा डालेगी फिर भी परिश्रम से पीछे ना हटे अन्यथा आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य लेजा सकता है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का उद्दंड व्यवहार क्रोध दिलाएगा धैर्य से काम लें वरना अकेले ही काम करना पड़ेगा। गृहस्थ का वातावरण मंगलमय रहेगा आपस मे थोड़ी बहुत टोका-टाकी होगी फिर भी एकता बनी रहेगी। थकान ज्यादा अनुभव होगी

Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789